पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल, CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी

जमुई : जिले के टाउन थाना क्षेत्र के थाना चौक समीप मोहल्ले में एक बार फिर पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल,  CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी

जमुई : जिले के टाउन थाना क्षेत्र के थाना चौक समीप मोहल्ले में एक बार फिर पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल, जमुई लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना के संबंध में पीड़ित अरबाज ने बताया कि वह अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पहले से ही घात लगाए बैठे मोहल्ले के ही सद्दाम और उसके दो भाई मारपीट की नीयत से उसका इंतजार कर रहे थे। जैसे ही अरबाज वहां पहुंचा, तीनों ने अचानक उस पर लाठी-डंडा और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

अरबाज ने बताया कि हमले में वह और उसका भाई बुरी तरह जख्मी हो गए। दोनों के सिर से लगातार खून बहने लगा और वे मौके पर ही बेहोश हो गए। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों को बचाया और अस्पताल पहुंचाया।

इस मामले में पीड़ित ने एक सनसनीखेज आरोप भी लगाया है। अरबाज का कहना है कि हमले के दौरान आरोपी सद्दाम अपने कमर में पिस्टल लिए हुए था और पिस्टल लेकर उसकी ओर दौड़ा। बताया जा रहा है कि इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी कमर में पिस्टल लगाए हुए दौड़ता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि इस फुटेज की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।

घटना के बाद से पूरे मोहल्ले में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। दोनों पक्षों के लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है ताकि मोहल्ले में शांति बनी रहे।

वहीं इस मामले को लेकर जब टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में आवेदन भी प्राप्त हुआ है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है। CCTV फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और मोहल्ले में पुलिस गश्ती बढ़ा दी गई है।

जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट 

Trending News

सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sep 04, 2026, 7:00:00 PM
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
Sep 04, 2026, 6:47:00 PM
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
Sep 04, 2026, 6:23:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
Sep 04, 2026, 6:12:00 PM
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल,  CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल, CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
Sep 04, 2026, 6:00:00 PM
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
Sep 04, 2026, 5:46:00 PM
 'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
Sep 04, 2026, 5:29:00 PM
 गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग, घरों में घुसा पानी, पहुंचे MLC
गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग, घरों में घुसा पानी, पहुंचे MLC
Sep 04, 2026, 4:22:00 PM
महंगाई का जोरदार झटका, पेट्रोल 349 रुपये प्रति लीटर, डीजल ₹370 के पार
महंगाई का जोरदार झटका, पेट्रोल 349 रुपये प्रति लीटर, डीजल ₹370 के पार
Sep 04, 2026, 3:52:00 PM