जमुई में 'नीतीश संवाद: जीविका के 20 साल बेमिसाल' सम्मेलन का आयोजन, हजारों महिलाओं की भागीदारी

आज जमुई जिला जदयू महिला प्रकोष्ठ के द्वारा जीविका समूह के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर 'नीतीश संवाद : जीविका के 20 साल बेमिसाल' के तहत न्यू द्वारिका विवाह भवन में एक भव्य सम्मेलन आयोजित किया गया।

जमुई में 'नीतीश संवाद: जीविका के 20 साल बेमिसाल' सम्मेलन का आयोजन, हजारों महिलाओं की भागीदारी

जमुई: आज जमुई जिला जदयू महिला प्रकोष्ठ के द्वारा जीविका समूह के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर 'नीतीश संवाद : जीविका के 20 साल बेमिसाल' के तहत न्यू द्वारिका विवाह भवन में एक भव्य सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में जिले भर से हजारों की संख्या में जीविका दीदियों और जदयू की महिला कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिला महिला अध्यक्ष रंजू देवी ने की, जबकि मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता सुनील वर्णवाल ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, उसके बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

मुख्य अतिथियों ने गिनाए सरकार के काम 

इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि कहलगांव के विधायक शुभानंद मुकेश, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित कुमार सिंह, जदयू प्रदेश महिला उपाध्यक्ष ऊषा सिन्हा, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष राजकुमारी विभु, जमुई जिला महिला प्रभारी रेखा सिंह चौहान एवं जमुई जिला जदयू अध्यक्ष शैलेन्द्र महतो थे।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए जितना कार्य बिहार में किया है, उतना देश के किसी भी राज्य में नहीं हुआ है। आज महिलाएं पूर्णतः आत्मनिर्भर होकर अपना अधिकार समझते हुए बिहार को आगे ले जाने का कार्य कर रही हैं। सभी मुख्य अतिथियों ने बारी-बारी से नीतीश कुमार सरकार की योजनाओं को महिलाओं के सामने रखा और जीविका दीदियों को आत्मनिर्भर बनने की सलाह दी।

इनकी रही मौजूदगी 

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी, हरिओम कुशवाहा, दलित प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव अरुण भारती, जिला उपाध्यक्ष भोला खान, दीपक कुमार, जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश पीयूष, जदयू नेता ब्रजेश बरनवाल, जमुई नगर अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा, जमुई प्रखंड अध्यक्ष जमील अहमद, खैरा प्रखंड अध्यक्ष रामानंद सिंह, लक्ष्मीपुर प्रखंड अध्यक्ष पवन रंजन साह, बरहट प्रखंड अध्यक्ष भीष्मदेव मंडल, अलीगंज प्रखंड अध्यक्ष सुजीत मेहता, सिकंदरा प्रखंड अध्यक्ष सुभाष महतो, लक्ष्मीपुर प्रखंड महिला अध्यक्ष सरिता देवी, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष क्रांति देवी, बिंदु देवी सहित हजारों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट 

Trending News

पटना में हवाई फायरिंग, तीन  गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
पटना में हवाई फायरिंग, तीन गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
Oct 02, 2026, 10:35:00 PM
 'नीतीश संवाद' कार्यक्रम, जीविका के 20 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा
'नीतीश संवाद' कार्यक्रम, जीविका के 20 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा
Oct 02, 2026, 7:57:00 PM
जहानाबाद पहुंचे प्रभारी मंत्री जमा खान, बोले-रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
जहानाबाद पहुंचे प्रभारी मंत्री जमा खान, बोले-रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
Oct 02, 2026, 7:40:00 PM
बिहार के लाल के खून से रंगा महाराष्ट्र, 19 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या, कंपनी ने भी छोड़ा साथ
बिहार के लाल के खून से रंगा महाराष्ट्र, 19 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या, कंपनी ने भी छोड़ा साथ
Oct 02, 2026, 7:29:00 PM
गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर, 16 लोगों ने किया रक्तदान
गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर, 16 लोगों ने किया रक्तदान
Oct 02, 2026, 7:10:00 PM
हेलीकॉप्टर से सीधे सिर पर गिरा राहत पैकेट, 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत
हेलीकॉप्टर से सीधे सिर पर गिरा राहत पैकेट, 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Oct 02, 2026, 7:01:00 PM
गांधी-शास्त्री जयंती पर 'जस्टिस फॉर सोसायटी' का सम्मान समारोह, कई प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
गांधी-शास्त्री जयंती पर 'जस्टिस फॉर सोसायटी' का सम्मान समारोह, कई प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
Oct 02, 2026, 6:41:00 PM
एशियन गेम्स में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, चीन को हरा जीता गोल्ड मेडल, ओलंपिक का टिकट भी कटाया
एशियन गेम्स में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, चीन को हरा जीता गोल्ड मेडल, ओलंपिक का टिकट भी कटाया
Oct 02, 2026, 6:29:00 PM
राजद कार्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, बापू के विचारों को बताया आज भी प्रासंगिक
राजद कार्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, बापू के विचारों को बताया आज भी प्रासंगिक
Oct 02, 2026, 6:21:00 PM
धनडीहा में छापेमारी, सैकड़ों लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार
धनडीहा में छापेमारी, सैकड़ों लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार
Oct 02, 2026, 6:05:00 PM