चुनाव आयोग के खिलाफ महागठबंधन का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा चढ़ने लगा है। इसी कड़ी में आज जमुई जिला मुख्यालय स्थित कचहरी चौक के डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व में महागठबंधन ने चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

चुनाव आयोग के खिलाफ महागठबंधन का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन

जमुई : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा चढ़ने लगा है। इसी कड़ी में आज जमुई जिला मुख्यालय स्थित कचहरी चौक के डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेतृत्व में महागठबंधन ने चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। राजद जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया और केंद्र की मोदी सरकार पर चुनाव आयोग को प्रभावित करने का गंभीर आरोप लगाया।

केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रहा आयोग - RJD

प्रदर्शन के दौरान मौजूद राजद के पूर्व प्रत्याशी मो. शमशाद आलम ने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष रूप से काम नहीं कर रहा है और केंद्र सरकार के इशारे पर विपक्षी दलों को निशाना बना रहा है। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और पक्षपातपूर्ण रवैया लोकतंत्र के लिए खतरा है।

सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

पुतला दहन कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, वाम दल सहित महागठबंधन के सैकड़ों सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान 'चुनाव आयोग होश में आओ' और 'लोकतंत्र की हत्या बंद करो' जैसे नारों से पूरा अंबेडकर चौक गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए हमारी लड़ाई सड़क से संसद तक जारी रहेगी। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।

जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट

Trending News

पूर्व सीएम नीतीश कुमार से मिले दिल्ली जदयू प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, किया संवाद
पूर्व सीएम नीतीश कुमार से मिले दिल्ली जदयू प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, किया संवाद
Sep 25, 2026, 4:45:00 PM
जनादेश से मुंह मोड़कर चुनाव आयोग पर अनर्गल आरोप लगा रहा विपक्ष - जद(यू)
जनादेश से मुंह मोड़कर चुनाव आयोग पर अनर्गल आरोप लगा रहा विपक्ष - जद(यू)
Sep 25, 2026, 4:34:00 PM
'2025 चुनाव में राजद को हराने में ज्ञानेश कुमार ने निभाई भूमिका' RJD ने जलाया मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला
'2025 चुनाव में राजद को हराने में ज्ञानेश कुमार ने निभाई भूमिका' RJD ने जलाया मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला
Sep 25, 2026, 4:26:00 PM
Bank Strike : क्या रविवार को खुलेंगे बैंक, फंसा पेच, असमंजस में ग्राहक
Bank Strike : क्या रविवार को खुलेंगे बैंक, फंसा पेच, असमंजस में ग्राहक
Sep 25, 2026, 4:15:00 PM
भूषण कुमार से टूट गया दिव्या खोसला का रिश्ता? खास मौके से गायब T-Series की मालकिन
भूषण कुमार से टूट गया दिव्या खोसला का रिश्ता? खास मौके से गायब T-Series की मालकिन
Sep 25, 2026, 4:11:00 PM
UN में भगवान शिव को याद किए नेपाल PM, बोले- 'जय पशुपतिनाथ', भारत को कहा शुक्रिया
UN में भगवान शिव को याद किए नेपाल PM, बोले- 'जय पशुपतिनाथ', भारत को कहा शुक्रिया
Sep 25, 2026, 3:46:00 PM
एसआइआर मुद्दे पर स्थिति को स्पष्ट करे चुनाव आयोग : उपेन्द्र कुशवाहा
एसआइआर मुद्दे पर स्थिति को स्पष्ट करे चुनाव आयोग : उपेन्द्र कुशवाहा
Sep 25, 2026, 3:41:00 PM
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्था को लेकर विभाग सक्रिय
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्था को लेकर विभाग सक्रिय
Sep 25, 2026, 3:34:00 PM
'बिहार-बंगाल में फिर से चुनाव नहीं तो दिल्ली पर करेंगे चढ़ाई' मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ RJD का हल्ला बोल
'बिहार-बंगाल में फिर से चुनाव नहीं तो दिल्ली पर करेंगे चढ़ाई' मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ RJD का हल्ला बोल
Sep 25, 2026, 3:32:00 PM
तेजस्वी यादव के साथ आए चिराग पासवान, कहा-हम लोगों को शर्म के मारे डूब मरना चाहिए..मांझी क्या बोले?
तेजस्वी यादव के साथ आए चिराग पासवान, कहा-हम लोगों को शर्म के मारे डूब मरना चाहिए..मांझी क्या बोले?
Sep 25, 2026, 3:00:00 PM