565वीं रविवारीय साइकिल यात्रा के अवसर पर पौधारोपण, 'साइकिल चलाएं-पेड़ लगाएं' का दिया संदेश
जमुई। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ साइकिल यात्रा एक विचार मंच द्वारा रविवार को 565वीं रविवारीय साइकिल यात्रा का सफल आयोजन किया गया।

जमुई। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ साइकिल यात्रा एक विचार मंच द्वारा रविवार को 565वीं रविवारीय साइकिल यात्रा का सफल आयोजन किया गया।
उल्लेखनीय है कि यह यात्रा 10 जनवरी 2016 से प्रत्येक रविवार लगातार आयोजित की जा रही है, जो निरंतरता और जन-जागरूकता का एक मिसाल बन चुकी है।
इस अवसर पर साइकिल यात्रियों का दल श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम से कचहरी चौक, सिरचन्द नवादा होते हुए उझंडी ग्राम पहुँचा। यहाँ आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में साइकिल यात्रा एक विचार मंच के संस्थापक श्री विवेक कुमार जी के द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व पंकज सिन्हा (पाई टेक कंप्यूटर्स) ने किया।
ये रहे मौजूद:
इस अवसर पर कुन्दन सिन्हा, पंकज कुमार सिन्हा, लड्डू कुमार, आनंद कुमार, पंकज कुमार, हर्ष कुमार सिन्हा, गोलू कुमार, राकेश कुमार, विशाल कुमार, आयुष कुमार सिन्हा, शान्तनु कुमार सिंह, ऋषु कुमार, राम प्रवेश कुमार एवं सुगंधा श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
उपस्थित सभी लोगों ने पौधारोपण के महत्व को समझते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
मंच के सदस्यों ने कहा कि साइकिल यात्रा का उद्देश्य केवल साइकिल चलाना नहीं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश फैलाना भी है। लगातार 565 सप्ताह से जारी यह अभियान जनभागीदारी और पर्यावरण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायक उदाहरण है।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के संदेश "साइकिल चलाएँ – पेड़ लगाएँ –प्रकृति बचाएँ" के संकल्प के साथ हुआ।
जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट











