भोरे में सरकारी अस्पताल के कर्मी ने ही खोल दिया अस्पताल के खिलाफ मोर्चा

भोरे में स्थानीय रेफरल अस्पताल में वर्ष 2022-23 के दौरान हुए कथित प्रशासनिक और वित्तीय मामलों को लेकर स्वास्थ्यकर्मी (एफपीडब्ल्यू) अमित सौरभ ने मोर्चा खोल दिया है।

भोरे में सरकारी अस्पताल के कर्मी ने ही खोल दिया अस्पताल के खिलाफ मोर्चा

गोपालगंज: जिले के भोरे में स्थानीय रेफरल अस्पताल में वर्ष 2022-23 के दौरान हुए कथित प्रशासनिक और वित्तीय मामलों को लेकर स्वास्थ्यकर्मी (एफपीडब्ल्यू) अमित सौरभ ने मोर्चा खोल दिया है। पूर्व में की गई शिकायतों पर ठोस कार्रवाई न होने से असंतुष्ट होकर उन्होंने अब सूचना का अधिकार (RTI) के तहत आवेदन दाखिल कर विस्तृत ब्योरा और एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) मांगी है।

शिकायतकर्ता अमित सौरभ के अनुसार, वर्ष 2022-23 के दौरान अस्पताल में सरकारी संसाधनों के उपयोग, सामग्री खरीद प्रक्रिया, भुगतान और रिकॉर्ड संधारण में व्यापक अनियमितताएं बरती गईं। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी, सिविल सर्जन और स्वास्थ्य विभाग को लिखित शिकायतें दी थीं। कार्रवाई की अद्यतन स्थिति स्पष्ट न होने पर अब RTI के जरिए जांच समिति के गठन, जांच रिपोर्ट, विभागीय कार्रवाई और एक्शन टेकन रिपोर्ट की प्रति मांगी गई है।

अमित सौरभ ने आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज कराने के बाद उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और धमकियां भी दी गईं, जिसके पर्याप्त साक्ष्य वह जल्द ही सक्षम अधिकारियों को सौंपेंगे। उन्होंने प्रशासनिक पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए मांग की है कि अस्पताल के संबंधित वित्तीय रिकॉर्ड्स को तत्काल सुरक्षित किया जाए। मामले की जांच किसी गैर-पक्षकार वरिष्ठ अधिकारी से कराई जाए। स्वास्थ्यकर्मी का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष की छवि को धूमिल करना नहीं, बल्कि अस्पताल प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही तय करना है।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

कमीशन मांगे 3 लाख,1.04 लाख लेते धराए कार्यपालक अभियंता, घर से नकद मिले 8.36 लाख!
कमीशन मांगे 3 लाख,1.04 लाख लेते धराए कार्यपालक अभियंता, घर से नकद मिले 8.36 लाख!
Sep 04, 2026, 10:57:00 AM
जामताड़ा में उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल का भव्य स्वागत, कहा-बंगाल में अब दुर्गा पूजा होगी और भी भव्य
जामताड़ा में उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल का भव्य स्वागत, कहा-बंगाल में अब दुर्गा पूजा होगी और भी भव्य
Sep 04, 2026, 10:39:00 AM
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप में रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप में रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
Sep 04, 2026, 10:17:00 AM
पुलिस में पदोन्नति का जश्न, एसपी ने वर्दी पर सजाए स्टार
पुलिस में पदोन्नति का जश्न, एसपी ने वर्दी पर सजाए स्टार
Sep 04, 2026, 9:59:00 AM
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप: रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप: रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
Sep 04, 2026, 9:51:00 AM
भोरे में सरकारी अस्पताल के कर्मी ने ही खोल दिया अस्पताल के खिलाफ मोर्चा
भोरे में सरकारी अस्पताल के कर्मी ने ही खोल दिया अस्पताल के खिलाफ मोर्चा
Sep 04, 2026, 9:43:00 AM
औरंगाबाद में बडा हादसा, मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग दबे, एक की मौत
औरंगाबाद में बडा हादसा, मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग दबे, एक की मौत
Sep 04, 2026, 9:27:00 AM
राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, होमी भाभा कैंसर अस्पताल में अत्याधुनिक ICU कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण
राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, होमी भाभा कैंसर अस्पताल में अत्याधुनिक ICU कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण
Sep 04, 2026, 9:18:00 AM
अदालत परिसर से फरार हुआ कैदी, स्थानीय लोगों ने पकडा
अदालत परिसर से फरार हुआ कैदी, स्थानीय लोगों ने पकडा
Sep 04, 2026, 8:45:00 AM
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM