गोपालगंज-पूर्वी चंपारण मार्ग पर 45 दिनों का ट्रैफिक ब्लॉक
गोपालगंज: गंडक नदी पर स्थित मंगलपुर-विशुनपुरा पंचायत के उच्च स्तरीय आरसीसी पुल परआवश्यक मरम्मति कार्य के चलते आगामी 10 नवंबर 2026 से 24 दिसंबर 2026 तक पूरे 45 दिनों के लिए सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा।

गोपालगंज: गंडक नदी पर स्थित मंगलपुर-विशुनपुरा पंचायत के उच्च स्तरीय आरसीसी पुल से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बेहद जरूरी खबर है। पुल पर आवश्यक मरम्मति कार्य के चलते आगामी 10 नवंबर 2026 से 24 दिसंबर 2026 तक पूरे 45 दिनों के लिए सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा यातायात में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए डायवर्जन प्लान जारी कर दिया गया है।
यह रहेगा वैकल्पिक मार्ग:
नागरिकों और वाहन चालकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने वैकल्पिक रूट निर्धारित किया है। इस दौरान गोपालगंज से यात्रा करने वाले वाहन महम्मदपुर और खजुरिया होते हुए पीपराकोठी वाले मार्ग का इस्तेमाल कर सकेंगे।
प्रशासन की अपील:
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि मरम्मति कार्य की निर्धारित अवधि के दौरान मंगलपुर-विशुनपुरा पुल का उपयोग करने से बचें और यात्रा के लिए बताए गए वैकल्पिक मार्ग का ही चयन करें। किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए यात्री अपनी यात्रा की योजना समय से पहले बनाएं और यातायात नियमों का पालन करें।
गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट













