संवेदनहीनता की हद: Dial 112 की टीम ने लाचार महिला को अस्पताल के गेट पर फेंका

संवेदनहीनता की हद: Dial 112 की टीम ने लाचार महिला को अस्पताल के गेट पर फेंका

राज्य के गोपालगंज जिले से बडी खबर है। यहां एक बेहद संवेदनहीन खबर सामने आयी है। खबर सामने आने के बाद जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।  मिली जानकारी के अनुसार पुलिस प्रशासन की त्वरित सेवा और सुरक्षा का दावा करने वाली क्विक रिस्पांस टीम (Dial 112) का एक बेहद शर्मनाक और संवेदनहीन चेहरा सामने आया है। भोरे थाना क्षेत्र में पुलिस ने इंसानियत को तार-तार करते हुए एक विक्षिप्त महिला को मदद देने के बजाय अस्पताल के मुख्य द्वार पर लावारिस हालत में फेंक दिया। मिली जानकारी के अनुसार,महिला भोरे थाना क्षेत्र स्थित लखराव नहर के किनारे विक्षिप्त स्थिति में पड़ी हुई थी। स्थानीय स्तर पर सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची Dial 112  ने महिला को सुरक्षित इलाज कराने के बजाय उसे लाकर भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार पर छोड़ दिया और वहां से चलती बनी।

हद तो तब हो गयी, जब अस्पताल के चौखट पर पहुंची यह महिला घंटों पानी में पड़ी रही। महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण कुछ भी बोलने में असमर्थ है और किसी से कोई बात नहीं कर रही है। समाचार लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। वही इस पुरे मामले में भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात सुरक्षा कर्मी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस महिला को डायल 112 की टीम लेकर आई है।

इस पूरे घटनाक्रम पर जब भोरे थाना अध्यक्ष रोहिणी उपाध्याय का पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने फोन उठाना तक मुनासिब नहीं समझा। प्रशासनिक अधिकारियों की यह चुप्पी उनके रवैये पर और भी बड़े सवाल खड़े करती है। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों में पुलिस के इस रवैये को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। अब देखना यह होगा कि खबर सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारी इस पर क्या संज्ञान लेते हैं?

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

बिहार MLC चुनाव : 8 सीटों पर मतदान जारी, सुबह 10 बजे तक का वोटिंग फीसद जानें...
बिहार MLC चुनाव : 8 सीटों पर मतदान जारी, सुबह 10 बजे तक का वोटिंग फीसद जानें...
Oct 23, 2026, 11:11:00 AM
MLC चुनाव : मोकामा में अनुज सिंह और नीरज कुमार के समर्थकों के बीच झड़प, हिरासत में कुछ लोग
MLC चुनाव : मोकामा में अनुज सिंह और नीरज कुमार के समर्थकों के बीच झड़प, हिरासत में कुछ लोग
Oct 23, 2026, 10:32:00 AM
Asian Para Games-2026 : नवीन ने जीता गोल्ड, भारत के पदकों की सेंचुरी
Asian Para Games-2026 : नवीन ने जीता गोल्ड, भारत के पदकों की सेंचुरी
Oct 23, 2026, 10:01:00 AM
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान शुरू, 18 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 10,748 मतदाताओं के हाथ
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान शुरू, 18 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 10,748 मतदाताओं के हाथ
Oct 23, 2026, 9:53:00 AM
नालंदा में शिक्षक-स्नातक निर्वाचन चुनाव : मतदान शुरू, 34,608 मतदाता करेंगे वोट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
नालंदा में शिक्षक-स्नातक निर्वाचन चुनाव : मतदान शुरू, 34,608 मतदाता करेंगे वोट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Oct 23, 2026, 9:33:00 AM
कतरास में मेला का माहौल बिगाड़ने वाले 16 हुड़दंगी गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई
कतरास में मेला का माहौल बिगाड़ने वाले 16 हुड़दंगी गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई
Oct 23, 2026, 9:25:00 AM
SSLNT अस्पताल में बनेगा मैटरनल एंड चाइल्ड केयर सेंटर
SSLNT अस्पताल में बनेगा मैटरनल एंड चाइल्ड केयर सेंटर
Oct 23, 2026, 9:21:00 AM
SIR को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, समय सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूरा करने के निर्देश
SIR को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, समय सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूरा करने के निर्देश
Oct 23, 2026, 9:09:00 AM
धनबाद-अलप्पुझा एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी : अब तिरुवनंतपुरम उत्तर तक जाएगी ट्रेन, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी
धनबाद-अलप्पुझा एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी : अब तिरुवनंतपुरम उत्तर तक जाएगी ट्रेन, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी
Oct 23, 2026, 9:03:00 AM
दुर्गा पूजा मेले में उपद्रव करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, खुले में शराब पीते पकड़े गए दर्जनों लोग
दुर्गा पूजा मेले में उपद्रव करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, खुले में शराब पीते पकड़े गए दर्जनों लोग
Oct 23, 2026, 8:57:00 AM