यूपी से बिहार लाए जा रहे बंटी बबली जब्त, धंधेबाज गिरफ्तार

यूपी से बिहार लाए जा रहे बंटी बबली जब्त, धंधेबाज गिरफ्तार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 02, 2026, 5:49:00 PM

बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू हुए एक दशक बीत चुका है, लेकिन इसके बावजूद सूबे में शराब का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन पुलिस और उत्पाद विभाग की कड़ाई के बाद भी धंधेबाज नए-नए हथकंडे अपनाकर शराब की खेप खपाने में लगे हैं। ताजा मामला गोपालगंज जिले से सामने आया है, जहाँ उत्तर प्रदेश से लाई जा रही भारी मात्रा में 'बंटी-बबली' ब्रांड की देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार के नेतृत्व में विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह बड़ी कार्रवाई की है। उत्पाद विभाग की टीम ने विशंभरपुर थाना इलाके क़े सैनिक स्कूल के पास नाकेबंदी की थी। इसी दौरान यूपी की तरफ से आ रही एक चमचमाती उजले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी को रोका गया। जब गाड़ी की तलाशी ली गई, तो टीम के होश उड़ गए। स्कॉर्पियो के अंदर भारी मात्रा में शराब लदी हुई थी।

उत्पाद विभाग की टीम ने मौके से स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है, जिसमें से कुल 54 पेटी अवैध शराब बरामद की गई है। इसके साथ ही मौके से मुख्य शराब के धंधेबाज को भी दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के रामनरेश नगर निवासी सच्चिदानंद शर्मा के पुत्र राजन कुमार के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपी के पास से बरामद शराब की यह खेप बिहार में 'होम डिलीवरी' के लिए लाई जा रही थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस सिंडिकेट में और कौन-कौन से स्थानीय तस्कर शामिल हैं।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

सिवान: हाफ पैंट टी-शर्ट में होमगार्ड जवान का बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस पहुंची तो...
सिवान: हाफ पैंट टी-शर्ट में होमगार्ड जवान का बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस पहुंची तो...
Jul 02, 2026, 6:42:00 PM
92 लड़के, 27 लड़कियां और 250 करोड़ की ठगी, हिल गया पूरा देश
92 लड़के, 27 लड़कियां और 250 करोड़ की ठगी, हिल गया पूरा देश
Jul 02, 2026, 6:17:00 PM
नेशनल लेवल के कुश्ती कोच चयनित हुए कुंदन कुमार, फैली खुशी की लहर
नेशनल लेवल के कुश्ती कोच चयनित हुए कुंदन कुमार, फैली खुशी की लहर
Jul 02, 2026, 6:09:00 PM
यूपीआइ काम नहीं कर रहा, डॉक्टर को लगा दिया हजारों का चूना
यूपीआइ काम नहीं कर रहा, डॉक्टर को लगा दिया हजारों का चूना
Jul 02, 2026, 6:07:00 PM
बोकारो में एसीबी का बड़ा एक्शन, 8 हजार घूस लेते प्रधान सहायक गिरफ्तार
बोकारो में एसीबी का बड़ा एक्शन, 8 हजार घूस लेते प्रधान सहायक गिरफ्तार
Jul 02, 2026, 5:51:00 PM
यूपी से बिहार लाए जा रहे बंटी बबली जब्त, धंधेबाज गिरफ्तार
यूपी से बिहार लाए जा रहे बंटी बबली जब्त, धंधेबाज गिरफ्तार
Jul 02, 2026, 5:49:00 PM
रालोमो के जिला अध्यक्षों की सूची जारी, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की सूची
रालोमो के जिला अध्यक्षों की सूची जारी, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की सूची
Jul 02, 2026, 5:37:00 PM
कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, जन-अधिकार कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, जन-अधिकार कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
Jul 02, 2026, 5:24:00 PM
बोकारो ट्रेडमार्क विवाद में सबसे बड़ी कार्रवाई, नमकीन फैक्ट्री सील
बोकारो ट्रेडमार्क विवाद में सबसे बड़ी कार्रवाई, नमकीन फैक्ट्री सील
Jul 02, 2026, 5:04:00 PM
मंत्री, अफसर सब जाएंगे जेल, सीएम सम्राट चौधरी के ऐलान से मचा हड़कंप
मंत्री, अफसर सब जाएंगे जेल, सीएम सम्राट चौधरी के ऐलान से मचा हड़कंप
Jul 02, 2026, 4:36:00 PM