बाढ़ के बीच मानवता की मिसाल, खुद प्लेट लगाकर बच्चों को खाना खिला रहे CO अभिषेक कुमार, वीडियो वायरल

बैकुंठपुर विधानसभा के सिधवलिया प्रखंड के अंचल अधिकारी (CO) अभिषेक कुमार लोगों की मदद के लिए लगातार जुटे हुए हैं। राहत कार्य के दौरान उनका एक मानवीय चेहरा सामने आया, जहां वे खुद प्लेट लगाकर बच्चों को खाना खिलाते नजर आए।

बाढ़ के बीच मानवता की मिसाल, खुद प्लेट लगाकर बच्चों को खाना खिला रहे CO अभिषेक कुमार, वीडियो वायरल

बिहार में नदियां उफान पर है और बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है।  राज्य के 38 में से 28 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। कई लाख की आबादी प्रभावित हुई है। जबकि हजारों लोग घर छोड़ चुके हैं। सरकार राहत और बचाव कार्यों में लगी हुई है।  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद प्रभावित क्षेत्रों और राहत शिविरों की व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। वहीं बाढ़ के दौरान राहत और बचाव कार्यों के लिए कई अधिकारी जमीन पर उतरकर चर्चा में आए। जिसमें एक नाम सिधवलिया प्रखंड के CO अभिषेक कुमार का नाम भी शामिल है।  

दरअसल बिहार के गोपालगंज जिले में गंडक नदी के उफान और रिंग बांध टूटने से कई इलाकों में गंभीर बाढ़ आ गई है। लाखों की आबादी प्रभावित हुई है। इस बीच बैकुंठपुर विधानसभा के सिधवलिया प्रखंड के अंचल अधिकारी (CO) अभिषेक कुमार लोगों की मदद के लिए लगातार जुटे हुए हैं। राहत कार्य के दौरान उनका एक मानवीय चेहरा सामने आया, जहां वे खुद प्लेट लगाकर बच्चों को खाना खिलाते नजर आए। 

बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच पहुंचकर CO ने राहत और भोजन व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाई। बच्चों को अपने हाथों से खाना परोसते और उनकी मदद करते हुए उनका यह वीडियो/तस्वीर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। मुश्किल हालात के बीच प्रशासनिक अधिकारी का इस तरह लोगों के बीच रहकर राहत कार्य में शामिल होना मानवीय संवेदनशीलता का संदेश दे रहा है।

बता दें कि बिहार में हालिया बाढ़ के दौरान राहत और बचाव कार्यों के लिए कई अधिकारी जमीन पर उतरकर चर्चा में रहे। सारण DM वैभव श्रीवास्तव, SSP रोशन कुमार नंगे पांव और पैंट को घुटनों तक मोड़कर बाढ़ के पानी में उतरे तथा खुद मोर्चा संभालते हुए बच्चों व आम लोगों का रेस्क्यू किया।

वहीं वैशाली DM वर्षा सिंह रिंग बांध पर बढ़ते जलस्तर के खतरे के बीच पूरी रात हालात पर नजर रखने के लिए सुबह 4 बजे तक मौके पर डटी रहीं। जबकि भागलपुर में गंगा की बाढ़ के बीच शाहकुंड की सर्किल ऑफिसर हर्षा कोमल का एक वीडियो भी चर्चा में है। बाढ़ प्रभावित गांवों तक सरकारी गाड़ी नहीं पहुंच सकी तो वह ट्रैक्टर पर राहत सामग्री लेकर अपनी टीम के साथ निकल पड़ीं। 

Trending News

Jio का सबसे सस्ता रिचार्ज, 84 दिन तक टेंशन फ्री, अनलिमिटेड कॉलिंग समेत ये सब बेनिफिट्स...
Jio का सबसे सस्ता रिचार्ज, 84 दिन तक टेंशन फ्री, अनलिमिटेड कॉलिंग समेत ये सब बेनिफिट्स...
Oct 04, 2026, 4:59:00 PM
बाढ़ आपदा को लेकर DM-SSP ने की बैठक, राहत व बचाव कार्यों की दी गई जानकारी
बाढ़ आपदा को लेकर DM-SSP ने की बैठक, राहत व बचाव कार्यों की दी गई जानकारी
Oct 04, 2026, 4:55:00 PM
आवश्यक औषधियों व मेडिकल उपकरणों की सूची में संशोधन, सरकारी अस्पतालों में बेहतर उपचार सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा
आवश्यक औषधियों व मेडिकल उपकरणों की सूची में संशोधन, सरकारी अस्पतालों में बेहतर उपचार सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा
Oct 04, 2026, 4:49:00 PM
गोविंदा के नाम का लगाया सिंदूर! कोमल रानी पर भड़कीं पत्नी-बेटी, राखी सावंत देने लगी गालियां
गोविंदा के नाम का लगाया सिंदूर! कोमल रानी पर भड़कीं पत्नी-बेटी, राखी सावंत देने लगी गालियां
Oct 04, 2026, 4:32:00 PM
CM योगी का बड़ा ऐलान, संत रविदास नगर के नाम से जाना जाएगा भदोही
CM योगी का बड़ा ऐलान, संत रविदास नगर के नाम से जाना जाएगा भदोही
Oct 04, 2026, 4:32:00 PM
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह, विपक्षी दलों ने बनाई आंदोलन की रणनीति
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह, विपक्षी दलों ने बनाई आंदोलन की रणनीति
Oct 04, 2026, 4:14:00 PM
सिवान में दो युवकों को मारी गोली, बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे दोनों दोस्त, बाइक रोककर फायरिंग
सिवान में दो युवकों को मारी गोली, बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे दोनों दोस्त, बाइक रोककर फायरिंग
Oct 04, 2026, 4:07:00 PM
अनंत सिंह को JDU सांसद की चेतावनी, समय रहते संभल जाएं नहीं तो कड़ी कार्रवाई होगी
अनंत सिंह को JDU सांसद की चेतावनी, समय रहते संभल जाएं नहीं तो कड़ी कार्रवाई होगी
Oct 04, 2026, 3:58:00 PM
सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, डॉक्टर गायब, इलाज के अभाव में 2 महिलाओं ने तोड़ा दम, मची अफरा-तफरी, मंत्री श्रेयसी ने DM से की बात
सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, डॉक्टर गायब, इलाज के अभाव में 2 महिलाओं ने तोड़ा दम, मची अफरा-तफरी, मंत्री श्रेयसी ने DM से की बात
Oct 04, 2026, 3:57:00 PM
जलापूर्ति को लेकर MLA श्वेता सिंह की पहल, 7 जगहों पर डीप बोरिंग व जल मीनार का उद्घाटन
जलापूर्ति को लेकर MLA श्वेता सिंह की पहल, 7 जगहों पर डीप बोरिंग व जल मीनार का उद्घाटन
Oct 04, 2026, 3:53:00 PM