हथुआ में अवैध हथियार और कारतूस के साथ 3 गिरफ्तार, एक मोटरसाइकिल जब्त

जिले के हथुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार और कारतूस के साथ तीन आरोपियों को धर दबोचा है, जिसमें एक विधि-विरुद्ध बालक भी शामिल है।

हथुआ में अवैध हथियार और कारतूस के साथ 3 गिरफ्तार, एक मोटरसाइकिल जब्त

गोपालगंज : जिले के हथुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार और कारतूस के साथ तीन आरोपियों को धर दबोचा है, जिसमें एक विधि-विरुद्ध बालक भी शामिल है। पुलिस की इस मुस्तैदी से एक बड़ी आपराधिक साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

ऐसे हुई कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को देर रात गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग अवैध हथियार के साथ स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर कोड़राहाता से चैनपुर की ओर जाने वाले हैं.सूचना मिलते ही हथुआ थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ चैनपुर के धमौली टोला स्थित परमेश्वर पांडेय के घर के पास पक्की सड़क पर घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद कोड़राहाता की ओर से आ रही संदिग्ध स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही चालक घबरा गया और गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, जिससे मोटरसाइकिल समेत दोनों व्यक्ति सड़क पर गिर पड़े.पुलिस बल ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए दोनों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। तलाशी के दौरान कोड़राहाता गांव निवासी सुरेंद्र यादव के पुत्र गोलू कुमार के पास से एक मैगजीन लगा देसी पिस्टल बरामद हुआ। मैगजीन की जांच करने पर उसमें से तीन जिंदा कारतूस मिले। साथ ही उसके साथ मौजूद दूसरे व्यक्ति को पुलिस ने विधि-विरुद्ध बालक के रूप में नियमानुसार निरुद्ध किया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया।

छापेमारी कर तीसरा आरोपी भी धराया

हथुआ एसडीपीओ राजेश कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी गोलू कुमार से पूछताछ के दौरान तीसरे आरोपी प्रियांशु कुमार पांडेय का नाम सामने आया.इसके तुरंत बाद पुलिस ने चैनपुर धमौली टोला स्थित प्रियांशु कुमार पांडेय के घर पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही वह भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। अवैध हथियार के संबंध में कोई भी वैध कागजात या संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि विधि-विरुद्ध बालक को नियमानुसार निरुद्ध किया गया है। पुलिस अब इस अवैध हथियार की खरीद-बिक्री और इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की गहराई से जांच मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कर रही है।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

विवादों के बीच BJP के पूर्व अध्यक्ष ने साफ किया अपना स्टैंड, कहा- 'कभी नहीं करूंगा CJP का समर्थन'
विवादों के बीच BJP के पूर्व अध्यक्ष ने साफ किया अपना स्टैंड, कहा- 'कभी नहीं करूंगा CJP का समर्थन'
Oct 23, 2026, 12:01:00 PM
मध्य विद्यालय को उत्क्रमित कर उच्च विद्यालय करने की मांग, बेटियों की सुरक्षा-पढ़ाई को लेकर चिंता
मध्य विद्यालय को उत्क्रमित कर उच्च विद्यालय करने की मांग, बेटियों की सुरक्षा-पढ़ाई को लेकर चिंता
Oct 23, 2026, 11:40:00 AM
नो एंट्री में पिकअप वाहनों से अवैध वसूली करते दो गृहरक्षक कैमरे में कैद, वीडियो वायरल के बाद मचा हड़कंप
नो एंट्री में पिकअप वाहनों से अवैध वसूली करते दो गृहरक्षक कैमरे में कैद, वीडियो वायरल के बाद मचा हड़कंप
Oct 23, 2026, 11:24:00 AM
बिहार MLC चुनाव : 8 सीटों पर मतदान जारी, सुबह 10 बजे तक का वोटिंग फीसद जानें...
बिहार MLC चुनाव : 8 सीटों पर मतदान जारी, सुबह 10 बजे तक का वोटिंग फीसद जानें...
Oct 23, 2026, 11:11:00 AM
MLC चुनाव : मोकामा में अनुज सिंह और नीरज कुमार के समर्थकों के बीच झड़प, हिरासत में कुछ लोग
MLC चुनाव : मोकामा में अनुज सिंह और नीरज कुमार के समर्थकों के बीच झड़प, हिरासत में कुछ लोग
Oct 23, 2026, 10:32:00 AM
Asian Para Games-2026 : नवीन ने जीता गोल्ड, भारत के पदकों की सेंचुरी
Asian Para Games-2026 : नवीन ने जीता गोल्ड, भारत के पदकों की सेंचुरी
Oct 23, 2026, 10:01:00 AM
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान शुरू, 18 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 10,748 मतदाताओं के हाथ
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान शुरू, 18 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 10,748 मतदाताओं के हाथ
Oct 23, 2026, 9:53:00 AM
नालंदा में शिक्षक-स्नातक निर्वाचन चुनाव : मतदान शुरू, 34,608 मतदाता करेंगे वोट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
नालंदा में शिक्षक-स्नातक निर्वाचन चुनाव : मतदान शुरू, 34,608 मतदाता करेंगे वोट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Oct 23, 2026, 9:33:00 AM
कतरास में मेला का माहौल बिगाड़ने वाले 16 हुड़दंगी गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई
कतरास में मेला का माहौल बिगाड़ने वाले 16 हुड़दंगी गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई
Oct 23, 2026, 9:25:00 AM
SSLNT अस्पताल में बनेगा मैटरनल एंड चाइल्ड केयर सेंटर
SSLNT अस्पताल में बनेगा मैटरनल एंड चाइल्ड केयर सेंटर
Oct 23, 2026, 9:21:00 AM