शेरघाटी में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, पहाड़ी गुफा से विस्फोटक और हथियार बरामद

शेरघाटी में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, पहाड़ी गुफा से विस्फोटक और हथियार बरामद

गया जिले के शेरघाटी इलाके में सुरक्षाबलों ने एक अहम अभियान के दौरान संभावित बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। पंचरुखिया क्षेत्र में चलाए गए विशेष एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन के तहत एफ/47 कैंप की टीम ने बड़ा कियारी पहाड़ी पर छापेमारी कर विस्फोटक सामग्री और हथियार बरामद किए।

अधिकारियों के मुताबिक, सुबह करीब 9:40 बजे गुप्त सूचना के आधार पर जवानों ने पूरे इलाके को घेरते हुए सघन तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान पहाड़ी पर स्थित एक गुफा में छिपाकर रखे गए संदिग्ध सामान का पता चला। वहां से लगभग 2.5 किलोग्राम का इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED), एक देशी कार्बाइन जैसी बंदूक और 37 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर बरामद किए गए।

बताया गया है कि विस्फोटक को एक स्टील के कंटेनर में सुरक्षित रखा गया था, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि इसका इस्तेमाल किसी बड़े हमले की योजना में किया जा सकता था। समय रहते बरामदगी होने से एक गंभीर घटना टल गई।

कार्रवाई के बाद सुरक्षा बलों ने आसपास के क्षेत्रों में भी तलाशी अभियान जारी रखा, हालांकि कोई अन्य संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि यह सामग्री उग्रवादी संगठनों द्वारा छिपाई गई थी। बरामद सभी सामान को जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

घटना के बाद पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Trending News

अब सरकार की सहमति के बिना CBI बिहार में नहीं कर सकेगी जांच, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
अब सरकार की सहमति के बिना CBI बिहार में नहीं कर सकेगी जांच, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
Sep 05, 2026, 11:30:00 AM
पटना में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, शराबबंदी को खुली चुनौती या संगठित सिंडिकेट की बड़ी साजिश?
पटना में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, शराबबंदी को खुली चुनौती या संगठित सिंडिकेट की बड़ी साजिश?
Sep 05, 2026, 11:05:00 AM
इस्कॉन बोकारो में जन्माष्टमी महोत्सव, कृष्ण लीलाओं पर नृत्य-नाटिका ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया
इस्कॉन बोकारो में जन्माष्टमी महोत्सव, कृष्ण लीलाओं पर नृत्य-नाटिका ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया
Sep 05, 2026, 10:48:00 AM
खान सर पर एक और केस, SSP से शिकायत, धोखाधड़ी, विश्वासघात और अवैध कब्जे का आरोप
खान सर पर एक और केस, SSP से शिकायत, धोखाधड़ी, विश्वासघात और अवैध कब्जे का आरोप
Sep 05, 2026, 10:24:00 AM
ट्रेन की फर्स्ट एसी कोच, हसीन चेहरा और मॉडर्न ड्रेस, जब सूटकेस खुला तो पुलिस भी रह गयी दंग
ट्रेन की फर्स्ट एसी कोच, हसीन चेहरा और मॉडर्न ड्रेस, जब सूटकेस खुला तो पुलिस भी रह गयी दंग
Sep 05, 2026, 9:34:00 AM
बिहार में बाढ़ से हाहाकार, 28 लाख की आबादी प्रभावित, 13 जिलों में हालात गंभीर; 200 सड़कें डूबीं, 120 स्कूल बंद
बिहार में बाढ़ से हाहाकार, 28 लाख की आबादी प्रभावित, 13 जिलों में हालात गंभीर; 200 सड़कें डूबीं, 120 स्कूल बंद
Sep 05, 2026, 9:20:00 AM
पांच वर्षीय मासूम का कान्हा बनना पड़ा भारी, ऐसे हुई मौत, पसरा मातम
पांच वर्षीय मासूम का कान्हा बनना पड़ा भारी, ऐसे हुई मौत, पसरा मातम
Sep 05, 2026, 8:15:00 AM
IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
Sep 04, 2026, 9:38:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
Sep 04, 2026, 8:22:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sep 04, 2026, 7:00:00 PM