झारखंड में अत्यंत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट, गया जिले में भी प्रशासन अलर्ट, माइक से कराई जा रही अनाउंसमेंट

झारखंड में मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम चेतावनी के अनुसार 18 अगस्त 2026 को प्रातः 08:30 बजे से 19 अगस्त 2026 को प्रातः 08:30 बजे तक झारखंड के कई जिलों में अत्यंत भारी वर्षा की संभावना को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

झारखंड में अत्यंत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट, गया जिले में भी प्रशासन अलर्ट, माइक से कराई जा रही अनाउंसमेंट

पडोसी राज्य झारखंड में मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम चेतावनी के अनुसार 18 अगस्त 2026 को प्रातः 08:30 बजे से 19 अगस्त 2026 को प्रातः 08:30 बजे तक झारखंड के कई जिलों में अत्यंत भारी वर्षा की संभावना को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड में संभावित भारी वर्षा को देखते हुए गया जिले में भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। लगातार एवं अत्यधिक वर्षा की स्थिति में शेरघाटी अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में स्थानीय स्तर पर जलजमाव एवं बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना है। वहीं, झारखंड के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी वर्षा होने पर फल्गु नदी के जलस्तर में भी तेजी से वृद्धि हो सकती है। इससे बोधगया (बतसपुर) एवं गया नगर क्षेत्र के फल्गु नदी के आसपास के निचले एवं संवेदनशील क्षेत्रों में जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए विशेष निगरानी रखी जा रही है।

जिला पदाधिकारी, गया ने सभी संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को पूरी तरह अलर्ट रहने तथा अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार स्थिति की निगरानी करने का निर्देश दिया है। संभावित जलजमाव एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को चिन्हित रखते हुए आवश्यक संसाधनों एवं राहत-बचाव व्यवस्था को तैयार रखने का निर्देश दिया गया है। सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि नदी, नाले एवं जलजमाव वाले क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर रखें तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

ज़िला पदाधिकारी द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि नदी एवं अन्य जलस्रोतों के किनारे अनावश्यक रूप से न जाएं तथा जलजमाव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतें। मौसम एवं प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें। जिला प्रशासन गया संभावित वर्षा एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह अलर्ट एवं तैयार है।

गयाजी से रोशन की रिपोर्ट

Trending News

केरेडारी CHC में सांप काटने से बच्चे की मौत के बाद जिला टीम का दौरा, एसडीओ करेंगे निरीक्षण
केरेडारी CHC में सांप काटने से बच्चे की मौत के बाद जिला टीम का दौरा, एसडीओ करेंगे निरीक्षण
Aug 17, 2026, 11:25:00 PM
झारखंड में अत्यंत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट, गया जिले में भी प्रशासन अलर्ट, माइक से कराई जा रही अनाउंसमेंट
झारखंड में अत्यंत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट, गया जिले में भी प्रशासन अलर्ट, माइक से कराई जा रही अनाउंसमेंट
Aug 17, 2026, 11:17:00 PM
फिर चली तबादला एक्सप्रेस, बड़ी संख्या में सीनियर आईएएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के डीएम का ट्रांसफर
फिर चली तबादला एक्सप्रेस, बड़ी संख्या में सीनियर आईएएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के डीएम का ट्रांसफर
Aug 17, 2026, 11:06:00 PM
शनिवार को हाफ डे पर अलग से निर्देश जारी करने पर शिक्षा विभाग गंभीर
शनिवार को हाफ डे पर अलग से निर्देश जारी करने पर शिक्षा विभाग गंभीर
Aug 17, 2026, 7:46:00 PM
शिक्षकों के लंबित मामलों को शून्य पर लाएं, शीघ्र भरे जाएंगे लाइब्रेरियन के रिक्त : शिक्षा मंत्री
शिक्षकों के लंबित मामलों को शून्य पर लाएं, शीघ्र भरे जाएंगे लाइब्रेरियन के रिक्त : शिक्षा मंत्री
Aug 17, 2026, 7:43:00 PM
रैयाम और सकरी चीनी मिल क्षेत्र में गन्ना क्षेत्र विस्तार को मिलेगा बढ़ावा: मंत्री संजय कुमार
रैयाम और सकरी चीनी मिल क्षेत्र में गन्ना क्षेत्र विस्तार को मिलेगा बढ़ावा: मंत्री संजय कुमार
Aug 17, 2026, 7:39:00 PM
पांचवी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शिवमय हुआ देवलेश्वर धाम
पांचवी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शिवमय हुआ देवलेश्वर धाम
Aug 17, 2026, 7:30:00 PM
UGMAC 2026: प्रथम राउंड में GOAL का ऐतिहासिक दबदबा, रैंक 1 और 2  समेत टॉप-6 में चार विद्यार्थी
UGMAC 2026: प्रथम राउंड में GOAL का ऐतिहासिक दबदबा, रैंक 1 और 2 समेत टॉप-6 में चार विद्यार्थी
Aug 17, 2026, 7:04:00 PM
इंटर व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने के लिए अंतिम अवसर
इंटर व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने के लिए अंतिम अवसर
Aug 17, 2026, 7:01:00 PM
बिहार में पहली बार फॉर्मूला वन रेसिंग की प्रतिभाओं की तलाश
बिहार में पहली बार फॉर्मूला वन रेसिंग की प्रतिभाओं की तलाश
Aug 17, 2026, 6:53:00 PM