पितृपक्ष मेला: फल्गु देवघाट पर लेजर लाइट शो का शुभारंभ, लेजर किरणों में दिखेगी गयाजी की धार्मिक महत्ता

पितृपक्ष मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं को गयाजी की धार्मिक और आध्यात्मिक महत्ता से रूबरू कराने के उद्देश्य से फल्गु नदी के देवघाट पर लेजर लाइट शो का शुभारंभ किया गया।

पितृपक्ष मेला: फल्गु देवघाट पर लेजर लाइट शो का शुभारंभ, लेजर किरणों में दिखेगी गयाजी की धार्मिक महत्ता

गयाजी। पितृपक्ष मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं को गयाजी की धार्मिक और आध्यात्मिक महत्ता से रूबरू कराने के उद्देश्य से फल्गु नदी के देवघाट पर लेजर लाइट शो का शुभारंभ किया गया। लेजर लाइट शो के माध्यम से फल्गु नदी, गयाजी की पौराणिक महत्ता और माता सीता द्वारा राजा दशरथ के पिंडदान से जुड़ी धार्मिक कथा को आकर्षक तरीके से प्रदर्शित किया जाएगा।

लेजर लाइट शो का उद्घाटन मगध प्रमंडल के आयुक्त डॉ. सफीना ए एन, मगध रेंज के आईजी विकास वैभव, मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार तथा पूर्व डिप्टी मेयर एवं सशक्त स्थायी समिति के सदस्य अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया।

फल्गु देवघाट पर शुरू किए गए इस लेजर शो में रंग-बिरंगी रोशनी और आधुनिक तकनीक के माध्यम से गयाजी की धार्मिक विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। विशेष रूप से फल्गु नदी के महत्व, गयाजी में पिंडदान की परंपरा तथा माता सीता द्वारा राजा दशरथ के पिंडदान से जुड़ी मान्यता को श्रद्धालु लेजर शो के माध्यम से देख सकेंगे।

पितृपक्ष के दौरान देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गयाजी पहुंचते हैं। ऐसे में देवघाट पर शुरू किया गया लेजर लाइट शो उनके लिए धार्मिक आस्था के साथ-साथ गयाजी की समृद्ध पौराणिक एवं सांस्कृतिक विरासत को जानने का आकर्षक माध्यम बनेगा। शाम के समय फल्गु तट पर लेजर लाइट के जरिए प्रस्तुत होने वाला यह शो श्रद्धालुओं के अनुभव को और यादगार बनाएगा।

मेयर ने कहा कि पितृपक्ष मेला केवल पिंडदान और तर्पण का आयोजन नहीं है, बल्कि गयाजी की प्राचीन धार्मिक परंपरा और संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाने का भी अवसर है। फल्गु देवघाट पर लेजर लाइट शो इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

पूर्व डिप्टी मेयर एवं सशक्त स्थायी समिति के सदस्य अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि गयाजी केवल पिंडदान की भूमि नहीं, बल्कि सनातन धर्म की अत्यंत प्राचीन और महत्वपूर्ण तीर्थस्थली है। फल्गु नदी के देवघाट पर शुरू किया गया लेजर लाइट शो श्रद्धालुओं को गयाजी की धार्मिक और पौराणिक महत्ता को आधुनिक तकनीक के माध्यम से समझाने का प्रयास है। इसमें भगवान विष्णु के चरणचिह्न, फल्गु नदी की महत्ता और माता सीता द्वारा राजा दशरथ के पिंडदान की कथा को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि पितृपक्ष में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु यहां की धार्मिक परंपराओं और इतिहास को करीब से समझ सकेंगे। साथ ही, शाम के समय लेजर शो फल्गु तट के सौंदर्य को भी बढ़ाएगा और गयाजी आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए यह एक विशेष अनुभव होगा।

ब्यूरो रिपोर्ट 

Trending News

स्मार्ट क्लास में विद्यार्थियों का डांस, हेडमास्टर व अन्य कर्मियों पर कार्रवाई की अनुशंसा
स्मार्ट क्लास में विद्यार्थियों का डांस, हेडमास्टर व अन्य कर्मियों पर कार्रवाई की अनुशंसा
Sep 25, 2026, 12:27:00 PM
मुर्गा फार्म और बोरे पर बैठाकर परीक्षा लेने का माला, तलब किये गये शिक्षक
मुर्गा फार्म और बोरे पर बैठाकर परीक्षा लेने का माला, तलब किये गये शिक्षक
Sep 25, 2026, 12:19:00 PM
पटना में चार पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, नौबतपुर थानेदार सस्पेंड
पटना में चार पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, नौबतपुर थानेदार सस्पेंड
Sep 25, 2026, 12:06:00 PM
प्रसिद्ध विचारक व स्वतंत्रता सेनानी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें किया नमन
प्रसिद्ध विचारक व स्वतंत्रता सेनानी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें किया नमन
Sep 25, 2026, 12:05:00 PM
गरगा डैम का फाटक खुलते ही उफनाई नदी, भर्रा पुल के ऊपर से बह रहा पानी
गरगा डैम का फाटक खुलते ही उफनाई नदी, भर्रा पुल के ऊपर से बह रहा पानी
Sep 25, 2026, 11:41:00 AM
एश‍ियन गेम्स 2026:  शूटिंग में आया पहला गोल्ड, भारत को 2 मिनट में गोल्ड-सिल्वर, सुरुच‍ि-कमलजीत की जोड़ी ने रचा इतिहास
एश‍ियन गेम्स 2026: शूटिंग में आया पहला गोल्ड, भारत को 2 मिनट में गोल्ड-सिल्वर, सुरुच‍ि-कमलजीत की जोड़ी ने रचा इतिहास
Sep 25, 2026, 11:39:00 AM
पितृपक्ष मेला: फल्गु देवघाट पर लेजर लाइट शो का शुभारंभ, लेजर किरणों में दिखेगी गयाजी की धार्मिक महत्ता
पितृपक्ष मेला: फल्गु देवघाट पर लेजर लाइट शो का शुभारंभ, लेजर किरणों में दिखेगी गयाजी की धार्मिक महत्ता
Sep 25, 2026, 11:10:00 AM
जमुई, समस्तीपुर के बाद अब 'बांका' में लड़की के साथ गंदा काम, तेजस्वी यादव बोले-'सातवीं फेल जाति विशेषज्ञ' मुख्यमंत्री प्रतिक्रिया देंगे?
जमुई, समस्तीपुर के बाद अब 'बांका' में लड़की के साथ गंदा काम, तेजस्वी यादव बोले-'सातवीं फेल जाति विशेषज्ञ' मुख्यमंत्री प्रतिक्रिया देंगे?
Sep 25, 2026, 10:47:00 AM
 सड़क हादसे में मृत रॉबिन मोहली के परिजनों से मिले भाजपा युवा नेता, चार छोटे बच्चों को छोड़ गया रॉबिन
सड़क हादसे में मृत रॉबिन मोहली के परिजनों से मिले भाजपा युवा नेता, चार छोटे बच्चों को छोड़ गया रॉबिन
Sep 25, 2026, 10:28:00 AM
AIJGF बिहार मनाएगा ‘नो UPI डे’, QR कोड और साउंड बॉक्स पर काला कपड़ा लगाकर होगा सांकेतिक विरोध
AIJGF बिहार मनाएगा ‘नो UPI डे’, QR कोड और साउंड बॉक्स पर काला कपड़ा लगाकर होगा सांकेतिक विरोध
Sep 25, 2026, 9:10:00 AM