जमुई, समस्तीपुर के बाद अब 'बांका' में लड़की के साथ गंदा काम, तेजस्वी यादव बोले-'सातवीं फेल जाति विशेषज्ञ' मुख्यमंत्री प्रतिक्रिया देंगे?

जमुई, समस्तीपुर के बाद अब बांका में नाबालिग लड़की के साथ शोषण, अभद्र व्यवहार और मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसको लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर तीखा प्रहार किया है। कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाया है।

जमुई, समस्तीपुर के बाद अब 'बांका' में लड़की के साथ गंदा काम, तेजस्वी यादव बोले-'सातवीं फेल जाति विशेषज्ञ' मुख्यमंत्री प्रतिक्रिया देंगे?

बिहार में लगातार लड़कियों के साथ बदसलूकी और छेड़खानी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। आए दिन लड़कियों के साथ अभद्र व्यवहार, मारपीट और छेड़खानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जमुई, समस्तीपुर के बाद अब बांका में नाबालिग लड़की के साथ शोषण, अभद्र व्यवहार और मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसको लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर तीखा प्रहार किया है और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है कि बिहार में कानून व्यवस्था मृतप्राय हो गई है। 

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है-जमुई,समस्तीपुर के बाद अब “बांका” के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मंदार पर्वत पर नाबालिग लड़की के साथ शोषण, अभद्र व्यवहार और मारपीट का वीडियो वायरल! बिहार में कानून व्यवस्था मृतप्राय:!  

मनोनीत कठपुतली मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने अनाड़ीपन, बड़बोलेपन, अपरिपक्वता, अधीरता, व्याकुलता तथा पुलिस कार्य प्रणाली में ग़ैर जरूरी हस्तक्षेप से बिहार में न्याय और सभ्य समाज की नींव को प्रतिदिन खोखला कर रहे है।

जमुई कांड को लेकर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार से सवाल पूछते हुए कहा-जमुई कांड के शेष पाँच अभियुक्तों का क्या हुआ? समस्तीपुर कांड के चार अभियुक्तों को हाफ सजा मिली या फ़ुल अथवा समीकरण के आधार पर छूट?

मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए तेजस्वी यादव आगे लिखते हैं-अपराधियों की जातीय पहचान देख न्याय और सजा की प्राथमिकता तय करने वाले अनैतिक कुकृत्यों के संरक्षक एवं 7 हत्याओं के आरोपी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जवाब दें कि नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म व दुर्व्यवहार करने वाले दरिंदों की सामाजिक पृष्ठभूमि देख ही न्याय क्यों? बांका के इन दरिंदों को कब पकड़ा जाएगा? क्या इनकी भी Reel और जाति देख “सातवीं फेल जाति विशेषज्ञ” मुख्यमंत्री प्रतिक्रिया देंगे?

Trending News

गरगा डैम का फाटक खुलते ही उफनाई नदी, भर्रा पुल के ऊपर से बह रहा पानी
गरगा डैम का फाटक खुलते ही उफनाई नदी, भर्रा पुल के ऊपर से बह रहा पानी
Sep 25, 2026, 11:41:00 AM
एश‍ियन गेम्स 2026:  शूटिंग में आया पहला गोल्ड, भारत को 2 मिनट में गोल्ड-सिल्वर, सुरुच‍ि-कमलजीत की जोड़ी ने रचा इतिहास
एश‍ियन गेम्स 2026: शूटिंग में आया पहला गोल्ड, भारत को 2 मिनट में गोल्ड-सिल्वर, सुरुच‍ि-कमलजीत की जोड़ी ने रचा इतिहास
Sep 25, 2026, 11:39:00 AM
पितृपक्ष मेला: फल्गु देवघाट पर लेजर लाइट शो का शुभारंभ, लेजर किरणों में दिखेगी गयाजी की धार्मिक महत्ता
पितृपक्ष मेला: फल्गु देवघाट पर लेजर लाइट शो का शुभारंभ, लेजर किरणों में दिखेगी गयाजी की धार्मिक महत्ता
Sep 25, 2026, 11:10:00 AM
जमुई, समस्तीपुर के बाद अब 'बांका' में लड़की के साथ गंदा काम, तेजस्वी यादव बोले-'सातवीं फेल जाति विशेषज्ञ' मुख्यमंत्री प्रतिक्रिया देंगे?
जमुई, समस्तीपुर के बाद अब 'बांका' में लड़की के साथ गंदा काम, तेजस्वी यादव बोले-'सातवीं फेल जाति विशेषज्ञ' मुख्यमंत्री प्रतिक्रिया देंगे?
Sep 25, 2026, 10:47:00 AM
 सड़क हादसे में मृत रॉबिन मोहली के परिजनों से मिले भाजपा युवा नेता, चार छोटे बच्चों को छोड़ गया रॉबिन
सड़क हादसे में मृत रॉबिन मोहली के परिजनों से मिले भाजपा युवा नेता, चार छोटे बच्चों को छोड़ गया रॉबिन
Sep 25, 2026, 10:28:00 AM
AIJGF बिहार मनाएगा ‘नो UPI डे’, QR कोड और साउंड बॉक्स पर काला कपड़ा लगाकर होगा सांकेतिक विरोध
AIJGF बिहार मनाएगा ‘नो UPI डे’, QR कोड और साउंड बॉक्स पर काला कपड़ा लगाकर होगा सांकेतिक विरोध
Sep 25, 2026, 9:10:00 AM
रोहतास में पत्थर खनन के लिए दो ब्लॉक की नीलामी शुरू, अगले वर्ष जनवरी तक पत्थर खनन होगा शुरू
रोहतास में पत्थर खनन के लिए दो ब्लॉक की नीलामी शुरू, अगले वर्ष जनवरी तक पत्थर खनन होगा शुरू
Sep 25, 2026, 8:55:00 AM
डीएसपी ने पेश की मिसाल, सड़क पर घायल पड़े दो लोगों को पहुंचाया अस्पताल
डीएसपी ने पेश की मिसाल, सड़क पर घायल पड़े दो लोगों को पहुंचाया अस्पताल
Sep 25, 2026, 8:48:00 AM
एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के खिलाफ राजद का हल्ला बोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के खिलाफ राजद का हल्ला बोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
Sep 25, 2026, 8:42:00 AM
मानवता की मिसाल: नदी में बह रहे अज्ञात युवक को ग्रामीणों ने बचाया, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
मानवता की मिसाल: नदी में बह रहे अज्ञात युवक को ग्रामीणों ने बचाया, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
Sep 25, 2026, 8:37:00 AM