एश‍ियन गेम्स 2026: शूटिंग में आया पहला गोल्ड, भारत को 2 मिनट में गोल्ड-सिल्वर, सुरुच‍ि-कमलजीत की जोड़ी ने रचा इतिहास

जापान के नागोया में चल रहे एश‍ियन गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 मिनट के अंदर 2 मेडल जीते। शूटिंग में बड़ा सफलता दिलाते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में सुरुच‍ि सिंह और कमलजीत ने गोल्ड मेडल जीता।

एश‍ियन गेम्स 2026:  शूटिंग में आया पहला गोल्ड, भारत को 2 मिनट में गोल्ड-सिल्वर, सुरुच‍ि-कमलजीत की जोड़ी ने रचा इतिहास

जापान के नागोया में चल रहे एश‍ियन गेम्स 2026 में आज (25 स‍ितंबर) छठा द‍िन है। छठे दिन शुक्रवार को भारत ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 मिनट के अंदर 2 मेडल जीते। शूटिंग में बड़ा सफलता दिलाते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में सुरुच‍ि सिंह और कमलजीत ने गोल्ड मेडल जीता। सुरुचि और कमलजीत की जोड़ी ने सुबह 9 बजे गोल्ड दिलाया। इसके तुरंत बाद 9:02 बजे 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन इवेंट में भारतीय को सिल्वर मिला। फिलहाल, मेडल टैली में भारत 2 स्वर्ण सहित 19 मेडल लेकर 12वें स्थान पर है।

जापान के नागोया में चल रहे गेम्स में भारत ने दूसरा गोल्ड मेडल जीता है। इससे पहले महिला क्रिकेट टीम ने गेम्स का पहला गोल्ड मेडल दिलाया था। 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में सुरुच‍ि सिंह और कमलजीत ने गोल्ड मेडल जीता। यह भारत का अब तक का दूसरा गोल्ड है। दोनों ने एशियन गेम्स रिकॉर्ड (484.6 अंक) के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 

इससे पहले पांचवें दिन यानी 24 स‍ितंबर को भारत ने कुल पांच पदक (दो सिल्वर और तीन कांस्य) जीते थे। वुशू में रोशिबिना देवी ने रजत पदक हासिल किया।  वहीं 4x400 मीटर रिले में मिक्स्ड टीम ने सिल्वर जीता। सीमा ने भी  विमेंस 10000 मीटर रेस में कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं रोइंग और स्कीट शूटिंग में भी एक-एक ब्रॉन्ज आया। 

बता दें कि शूटिंग में गोल्ड दिलाने वाले कमलजीत हरियाणा के रेवाड़ी के सुलखा गांव के हैं। कमलजीत एथलेटिक्स में हिस्सा लेते थे। लेकिन, वे 2019 में चोट के कारण उन्हें एथलेटिक्स छोड़ना पड़ा। ऐसे में उन्होंने शूटिंग में करियर बनाया। वहीं सुरुचि इंदर सिंह हरियाणा के झज्जर की 20 साल की शूटर हैं। उन्होंने 13 साल की उम्र में शूटिंग की शुरुआत की। उन्हें परिवार पहलवान बनाना चाहता था।

बतातें चलें कि एशियन गेम्स में 2026 भारत को शूटिंग में पहला गोल्ड मिला है। भारतीय निशानेबाज अब तक 10 मेडल दिला चुके हैं। इनमें 5 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज भी शामिल हैं। आज भारतीय खिलाड़ी कबड्डी, हॉकी, शूटिंग, एथलेटिक्स, फेंसिंग, बॉक्सिंग, स्क्वैश, टेबल टेनिस, फेंसिंग, बैडमिंटन जैसे खेलों में अपना दमखम दिखाया। भारत ने मेन्स कबड्डी में थाईलैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने थाईलैंड को सेमीफाइनल में 66-28 से हराया। महिला कबड्डी टीम पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी है।

Trending News

SIR विवाद को लेकर JMM छात्र मोर्चा ने फूंका पुतला, ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग
SIR विवाद को लेकर JMM छात्र मोर्चा ने फूंका पुतला, ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग
Sep 25, 2026, 12:53:00 PM
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर चिराग ने कहा- अगर सवाल उठ रहे हैं तो मजबूती से रखें अपना पक्ष
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर चिराग ने कहा- अगर सवाल उठ रहे हैं तो मजबूती से रखें अपना पक्ष
Sep 25, 2026, 12:46:00 PM
'मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए' रोहिणी बोली-'लालू जी का डंका विदेशों में भी बजता है'
'मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए' रोहिणी बोली-'लालू जी का डंका विदेशों में भी बजता है'
Sep 25, 2026, 12:36:00 PM
स्मार्ट क्लास में विद्यार्थियों का डांस, हेडमास्टर व अन्य कर्मियों पर कार्रवाई की अनुशंसा
स्मार्ट क्लास में विद्यार्थियों का डांस, हेडमास्टर व अन्य कर्मियों पर कार्रवाई की अनुशंसा
Sep 25, 2026, 12:27:00 PM
मुर्गा फार्म और बोरे पर बैठाकर परीक्षा लेने का माला, तलब किये गये शिक्षक
मुर्गा फार्म और बोरे पर बैठाकर परीक्षा लेने का माला, तलब किये गये शिक्षक
Sep 25, 2026, 12:19:00 PM
पटना में चार पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, नौबतपुर थानेदार सस्पेंड
पटना में चार पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, नौबतपुर थानेदार सस्पेंड
Sep 25, 2026, 12:06:00 PM
प्रसिद्ध विचारक व स्वतंत्रता सेनानी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें किया नमन
प्रसिद्ध विचारक व स्वतंत्रता सेनानी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें किया नमन
Sep 25, 2026, 12:05:00 PM
गरगा डैम का फाटक खुलते ही उफनाई नदी, भर्रा पुल के ऊपर से बह रहा पानी
गरगा डैम का फाटक खुलते ही उफनाई नदी, भर्रा पुल के ऊपर से बह रहा पानी
Sep 25, 2026, 11:41:00 AM
एश‍ियन गेम्स 2026:  शूटिंग में आया पहला गोल्ड, भारत को 2 मिनट में गोल्ड-सिल्वर, सुरुच‍ि-कमलजीत की जोड़ी ने रचा इतिहास
एश‍ियन गेम्स 2026: शूटिंग में आया पहला गोल्ड, भारत को 2 मिनट में गोल्ड-सिल्वर, सुरुच‍ि-कमलजीत की जोड़ी ने रचा इतिहास
Sep 25, 2026, 11:39:00 AM
पितृपक्ष मेला: फल्गु देवघाट पर लेजर लाइट शो का शुभारंभ, लेजर किरणों में दिखेगी गयाजी की धार्मिक महत्ता
पितृपक्ष मेला: फल्गु देवघाट पर लेजर लाइट शो का शुभारंभ, लेजर किरणों में दिखेगी गयाजी की धार्मिक महत्ता
Sep 25, 2026, 11:10:00 AM