'मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए' रोहिणी बोली-'लालू जी का डंका विदेशों में भी बजता है'

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार विपक्ष के निशाने पर हैं। अब आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा है कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए ज्ञानेश कुमार की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए।

'मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए' रोहिणी बोली-'लालू जी का डंका विदेशों में भी बजता है'

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार विपक्ष के निशाने पर हैं। विपक्षी दल केंद्र की मोदी सरकार और केंद्रीय चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल खड़े कर रहे हैं और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। साथ मुख्य चुनाव आयुक्त को गिरफ्तार करने और देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की बात भी कही जा रही है। अब आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा है कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए ज्ञानेश कुमार की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए और उनके खिलाफ कड़े कानूनी कदम उठाए जाने चाहिए। साथ हुई नेपाल के मधेस प्रदेश के मुख्यमंत्री के बयान को लेकर रोहिणी आचार्य ने कहा कि लालू जी का डंका विदेशों में भी बजता है।

  रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है-ज्ञानेश कुमार ने की वोट की चोरी और लोकतंत्र से गद्दारी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के द्वारा मतदाता सूची में की गयी हेराफेरी अब पूरी तरह से उजागर हो चुकी है, जो साफ़ तौर पर लोकतंत्र के साथ की गयी गद्दारी है। बीजेपी को चुनावी फायदा पहुँचाने के लिए लाखों वैध वोटरों का नाम हटा कर जनता के वोट के मौलिक अधिकार पर डाका डाला है ज्ञानेश कुमार ने। जब संवैधानिक संस्था के प्रमुख की भूमिका ही गलत है, तो उसके पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं बचता और बनता है।

चुनावी प्रक्रिया और चुनाव आयोग की कार्यशैली में पारदर्शिता की बहाली के लिए ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाने और निष्पक्ष जाँच कराए जाने की जरूरत है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए ज्ञानेश कुमार की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए और उनके खिलाफ कड़े कानूनी कदम उठाए जाने चाहिए। वोट की चोरी करने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए, ताकि जनता का भरोसा जनमत एवं जम्हूरियत पर कायम रहे।

वहीं पिता लालू यादव को लेकर रोहिणी आचार्य ने लिखा है-लालू जी का डंका विदेशों में भी बजता है..लालू जी की सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता की विचारधारा का लोहा सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि विदेशी नेता भी मानते हैं। दूसरे देशों के नेतागण भी लालू जी की जमीनी राजनीति और सामाजिक न्याय की सोच के बड़े फैन हैं। 

संलग्न वीडियो में नेपाल के मधेस प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के बयान से ही पता चलता है कि लालू जी की सामाजिक न्याय की सोच, गरीबों - वंचितों - शोषितों के उत्थान के लिए उनके द्वारा किया गया सतत संघर्ष एवं प्रयास सीमाओं से परे है । 

सिर्फ नेपाल के मधेस प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ही नहीं, बल्कि देश-विदेश के कई अन्य बड़े नेतागण भी लालू जी की जन-हितकारी विचारधारा के मुरीद एवं फॉलोवर रहे हैं। वाकई ..जननेता वही होता है जिसकी गूंज सरहद पार भी सुनाई दे। सही मायनों में  लालू जी केवल एक राजनीतिज्ञ ही नहीं, बल्कि काल और देश की सीमा से परे अनंत विचार हैं।

बता दें कि द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट छपने के बाद विपक्षी दल केंद्र की मोदी सरकार और केंद्रीय चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल खड़े कर रहे हैं। अख़बार की इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दो चुनाव आयुक्तों ने चुनाव आयोग के कदमों को लेकर '10 महीने में 14 बार आपत्ति' दर्ज कराई। ये आपत्तियां चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने, ख़ुद को अंधेरे में रखने से लेकर नए मतदाताओं को जोड़ने और नाम हटाने को लेकर दर्ज कराईं और 'अनधिकृत, गैरकानूनी' कदमों पर सवाल उठाए।

Trending News

पूरे राज्य में मॉनसून सक्रिय, कई जगहों पर हुई अति भारी बारिश, अधिकतम तापमान में हो सकता है अंतर
पूरे राज्य में मॉनसून सक्रिय, कई जगहों पर हुई अति भारी बारिश, अधिकतम तापमान में हो सकता है अंतर
Sep 25, 2026, 1:39:00 PM
CO से WhatsApp पर मांगे एक करोड़, रकम नहीं देने पर गोली मारने की धमकी, थाने में शिकायत
CO से WhatsApp पर मांगे एक करोड़, रकम नहीं देने पर गोली मारने की धमकी, थाने में शिकायत
Sep 25, 2026, 1:37:00 PM
NGT नियमों के उल्लंघन की जांच में हंगामा
NGT नियमों के उल्लंघन की जांच में हंगामा
Sep 25, 2026, 1:27:00 PM
अजय राय का SP पर निशाना, कहा- अखिलेश रायबरेली अमेठी तो हम भी जाएंगे कन्नौज, इटावा व सैफई
अजय राय का SP पर निशाना, कहा- अखिलेश रायबरेली अमेठी तो हम भी जाएंगे कन्नौज, इटावा व सैफई
Sep 25, 2026, 1:15:00 PM
25 दिन बाद भी नाबालिग बच्ची का सुराग नहीं, फिरौती मांगने का दावा, परिजनों को अनहोनी की आशंका
25 दिन बाद भी नाबालिग बच्ची का सुराग नहीं, फिरौती मांगने का दावा, परिजनों को अनहोनी की आशंका
Sep 25, 2026, 1:07:00 PM
पितृपक्ष मेला की गरिमा और भव्यता दिखाएं , तीन लाख रुपए तक का पुरस्कार पाएं
पितृपक्ष मेला की गरिमा और भव्यता दिखाएं , तीन लाख रुपए तक का पुरस्कार पाएं
Sep 25, 2026, 1:02:00 PM
SIR विवाद को लेकर JMM छात्र मोर्चा ने फूंका पुतला, ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग
SIR विवाद को लेकर JMM छात्र मोर्चा ने फूंका पुतला, ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग
Sep 25, 2026, 12:53:00 PM
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर चिराग ने कहा- अगर सवाल उठ रहे हैं तो मजबूती से रखें अपना पक्ष
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर चिराग ने कहा- अगर सवाल उठ रहे हैं तो मजबूती से रखें अपना पक्ष
Sep 25, 2026, 12:46:00 PM
'मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए' रोहिणी बोली-'लालू जी का डंका विदेशों में भी बजता है'
'मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए' रोहिणी बोली-'लालू जी का डंका विदेशों में भी बजता है'
Sep 25, 2026, 12:36:00 PM
स्मार्ट क्लास में विद्यार्थियों का डांस, हेडमास्टर व अन्य कर्मियों पर कार्रवाई की अनुशंसा
स्मार्ट क्लास में विद्यार्थियों का डांस, हेडमास्टर व अन्य कर्मियों पर कार्रवाई की अनुशंसा
Sep 25, 2026, 12:27:00 PM