गयाजी में नक्सली गतिविधियों पर बड़ी चोट, 2009 से फरार कुख्यात नक्सली उत्तम राम गिरफ्तार

गयाजी में नक्सली गतिविधियों पर बड़ी चोट, 2009 से फरार कुख्यात नक्सली उत्तम राम गिरफ्तार

गयाजी पुलिस और बिहार एसटीएफ को एक बड़ी कामयाबी मिली है। संयुक्त अभियान चलाकर सुरक्षा बलों ने लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे कुख्यात नक्सली उत्तम राम उर्फ राजेश दास को दबोच लिया। यह नक्सली वर्ष 2009 से फरार था और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में नौ अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। जानकारी मिली थी कि उत्तम राम अतरी इलाके से गया की तरफ बढ़ रहा है। इसके बाद बिहार एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने बुनियादगंज–खिजसराय रोड के पास रणनीतिक घेराबंदी की। पुलिस बल को देखकर उत्तम राम मौके से भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन सतर्क टीम ने उसे वहीं धर दबोचा। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

प्रभारी एसएसपी कांटेश कुमार मिश्रा ने बताया कि उत्तम राम के खिलाफ गया जिले में कुल नौ मामले दर्ज हैं, जबकि नवादा में भी उसके नाम पर प्राथमिकी दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस को कई पुराने मामलों की कड़ियां जोड़ने में मदद मिलने की उम्मीद है।

उत्तम राम की आपराधिक पृष्ठभूमि भी काफी गंभीर रही है। वर्ष 2016 में, उसने गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक निर्माण कंपनी से रंगदारी की मांग की थी। लेवी देने से इनकार करने पर उसने अपने साथियों के साथ कंपनी के बेस कैंप पर हमला कर भारी मशीनरी में आग लगा दी थी। इस घटना को लेकर कांड संख्या 412/16 दर्ज की गई थी और इस मामले में अब तक 15 नक्सली गिरफ्तार हो चुके हैं। उत्तम राम की गिरफ्तारी से अब इस कांड से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश और भी तेज कर दी गई है।

Trending News

पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM
कुछ घंटों की बारिश ने खोले विकास के दावे, मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में डूबे सड़क
कुछ घंटों की बारिश ने खोले विकास के दावे, मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में डूबे सड़क
Sep 03, 2026, 5:10:00 PM
डीसी की पहल से बदली जिंदगी, मूक-बधिर दिव्यांग अतुल को मिली नौकरी
डीसी की पहल से बदली जिंदगी, मूक-बधिर दिव्यांग अतुल को मिली नौकरी
Sep 03, 2026, 4:54:00 PM
धनबाद सदर अस्पताल में AI तकनीक से आधुनिक स्वास्थ्य जांच, महज 5 मिनट में रिपोर्ट और सलाह
धनबाद सदर अस्पताल में AI तकनीक से आधुनिक स्वास्थ्य जांच, महज 5 मिनट में रिपोर्ट और सलाह
Sep 03, 2026, 4:44:00 PM
कटिहार से अंबाला जा रहा युवक ट्रेन से गिरा, कटकर हुई मौत
कटिहार से अंबाला जा रहा युवक ट्रेन से गिरा, कटकर हुई मौत
Sep 03, 2026, 3:49:00 PM
पहले विनाशकारी बाढ़, तिब्बत में अब भूकंप की मार, सैकडों लोग अब भी लापता
पहले विनाशकारी बाढ़, तिब्बत में अब भूकंप की मार, सैकडों लोग अब भी लापता
Sep 03, 2026, 3:33:00 PM
मायावती की बड़ी घोषणा, पूरे भारत में अकेले चुनाव लड़ेगी बीएसपी
मायावती की बड़ी घोषणा, पूरे भारत में अकेले चुनाव लड़ेगी बीएसपी
Sep 03, 2026, 2:38:00 PM
स्वरा के जौहर वाले बयान पर बवाल, पोस्टर पर पोता कालिख
स्वरा के जौहर वाले बयान पर बवाल, पोस्टर पर पोता कालिख
Sep 03, 2026, 2:13:00 PM
गन्ना खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा, 3,173 किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद के लिए परमिट जारी
गन्ना खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा, 3,173 किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद के लिए परमिट जारी
Sep 03, 2026, 1:48:00 PM
भ्रष्ट सिस्टम से आहत युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, जयराम महतो से बातचीत के बाद उतरा नीचे
भ्रष्ट सिस्टम से आहत युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, जयराम महतो से बातचीत के बाद उतरा नीचे
Sep 03, 2026, 1:41:00 PM