रिश्ते हुए शर्मसार, चाचा की हत्या कर भाग रहा भतीजा एक्सीडेंट के बाद गिरफ्तार

बिहार के दरभंगा जिले में दीपावली की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार कर दिया। यहां आपसी विवाद में भतीजे ने अपने ही चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी।

रिश्ते हुए शर्मसार, चाचा की हत्या कर भाग रहा भतीजा एक्सीडेंट के बाद गिरफ्तार

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिले में दीपावली की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार कर दिया। यहां आपसी विवाद में भतीजे ने अपने ही चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बन गया। 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से हथियार बरामद किया है

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से हथियार बरामद किया है। इस घटना की जानकारी देते हुए दरभंगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) जगुनाथ रेड्डी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कल शाम को पुलिस को सूचना मिली थी कि गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू की।

जांच के दौरान पता चला कि हत्या करने वाला आरोपी घटना के बाद भाग रहा था - SSP

एसएसपी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि हत्या करने वाला आरोपी घटना के बाद भाग रहा था। इसी दौरान बहेड़ा थाना क्षेत्र में उसका एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट की सूचना पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से एक पिस्टल और 40 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से पुलिस को दो खोखे भी मिले हैं। प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि कुल चार गोलियां चलाई गईं। घटना आपसी विवाद के कारण हुई है। मृतक और आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं। मृतक आरोपी का चाचा लगता था।

SSP जगुनाथ रेड्डी ने कहा- हत्या के पीछे का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आ पाया है

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने कहा कि हत्या के पीछे का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आ पाया है। लेकिन दोनों के बीच लंबे समय से वाद-विवाद चल रहा था, जिसने आखिरकार इस खूनी वारदात का रूप ले लिया। यह विवाद वर्ष 2010 से चला आ रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से बरामद खोखों और हथियार को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा हो सके।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
Nov 10, 2026, 9:16:00 PM
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
Nov 10, 2026, 9:08:00 PM
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
Nov 10, 2026, 7:07:00 PM
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
Nov 10, 2026, 6:55:00 PM
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
Nov 10, 2026, 6:39:00 PM
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
Nov 10, 2026, 6:11:00 PM
 मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
Nov 10, 2026, 5:43:00 PM
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
Nov 10, 2026, 5:23:00 PM
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
Nov 10, 2026, 5:12:00 PM
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
Nov 10, 2026, 4:32:00 PM