गोलियों की गूंज से दहला सुल्तानगंज, प्रशासनिक अधिकारी की मौत

गोलियों की गूंज से दहला सुल्तानगंज, प्रशासनिक अधिकारी की मौत

गोलियों की गूंज से दहला सुल्तानगंज, प्रशासनिक अधिकारी की मौत
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Apr 28, 2026, 8:35:00 PM

बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में मंगलवार दोपहर एक खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। हथियारबंद अपराधियों ने नगर परिषद कार्यालय में घुसकर अधिकारियों को निशाना बनाया और ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस हमले में कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) कृष्ण भूषण कुमार और नगर परिषद के सभापति राजकुमार गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को सुल्तानगंज के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी नाजुक हालत को देखते हुए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में ही ईओ कृष्ण भूषण कुमार ने दम तोड़ दिया, जबकि सभापति राजकुमार गुड्डू का इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनके सिर में गोली लगी है और उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने विशेष रूप से सभापति को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग की। बताया जा रहा है कि उन्हें कई गोलियां लगी हैं। घटनास्थल से आठ से अधिक गोलियों के खोखे मिलने से यह साफ है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे और वारदात को अंजाम देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

वारदात के बाद पूरे नगर परिषद परिसर और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्यालय को अपने नियंत्रण में ले लिया। सुरक्षा के मद्देनजर परिसर को सील कर दिया गया है और आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

जांच के क्रम में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, तीन हमलावर एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं।

इस घटना ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े सरकारी दफ्तर में हुई इस गोलीबारी ने अपराधियों के बढ़ते हौसले को उजागर किया है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और इस हमले के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू की जांच की जा रही है।

Trending News

CID की जांच के बीच JPSC चेयरमैन ने छोड़ी कुर्सी, जांच जारी
CID की जांच के बीच JPSC चेयरमैन ने छोड़ी कुर्सी, जांच जारी
Jul 22, 2026, 10:05:00 AM
JPSC जांच में बड़ा ट्विस्ट! तबादले के बाद भी संभाला कार्यभार, तीन गिरफ्तार
JPSC जांच में बड़ा ट्विस्ट! तबादले के बाद भी संभाला कार्यभार, तीन गिरफ्तार
Jul 22, 2026, 9:54:00 AM
उपायुक्त का जनता दरबार, 50 से ज्यादा फरियादों की सुनवाई, कई मामलों का ऑन स्पॉट निपटारा
उपायुक्त का जनता दरबार, 50 से ज्यादा फरियादों की सुनवाई, कई मामलों का ऑन स्पॉट निपटारा
Jul 22, 2026, 9:33:00 AM
160 किमी की साष्टांग दंडी यात्रा पर निकले शिवभक्त कुणाल नाला, हुआ भव्य स्वागत
160 किमी की साष्टांग दंडी यात्रा पर निकले शिवभक्त कुणाल नाला, हुआ भव्य स्वागत
Jul 22, 2026, 9:12:00 AM
बाघ निकालने की सूचना मिली, निकली फिशिंग कैट, किया गया रेस्क्यू
बाघ निकालने की सूचना मिली, निकली फिशिंग कैट, किया गया रेस्क्यू
Jul 22, 2026, 7:49:00 AM
गोली लगने से घायल मुकेश की मौत, आरोपी गिरफ्तार, आरोपी का घर हुआ सील
गोली लगने से घायल मुकेश की मौत, आरोपी गिरफ्तार, आरोपी का घर हुआ सील
Jul 22, 2026, 7:26:00 AM
नीट पेपर लीक मामला, पीएम और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
नीट पेपर लीक मामला, पीएम और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
Jul 22, 2026, 6:11:00 AM
नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
Jul 21, 2026, 7:15:00 PM
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
Jul 21, 2026, 7:09:00 PM
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी,  4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
Jul 21, 2026, 7:00:00 PM