जुआ के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, 19 गिरफ्तार
भागलपुर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर जुआ खेल रहे और जुआ का आयोजन कराने वाले 19 लोगों को गिरफ्तार किया है।

सिटी एसपी के मुताबिक 8 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि पुरानी सराय निवासी सुनील यादव अपने घर पर बड़ी संख्या में लोगों को इकट्ठा कर अवैध तरीके से जुआ खेलवा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम का गठन कर मौके पर छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 5 लाख 10 हजार रुपये नकद, 13 ताश की गड्डियां, 5 एटीएम कार्ड और 18 मोबाइल फोन बरामद किए। इसके अलावा एक कार और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ मधुसूदनपुर थाना कांड संख्या 179/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध जुआ संचालकों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
भागलपुर से सुमित कुमार की रिपोर्ट