रक्षाबंधन की रात छत पर सो रही महिला को मारी गोली, घटना से मची सनसनी

बेगूसराय जिले में रक्षाबंधन की रात एक सनसनीखेज वारदात ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। सिंघौल थाना क्षेत्र के आकाशपुर गांव में बदमाशों ने छत पर सो रही एक महिला को गोली मार दी।

रक्षाबंधन की रात छत पर सो रही महिला को मारी गोली, घटना से मची सनसनी

बेगूसराय जिले में रक्षाबंधन की रात एक सनसनीखेज वारदात ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। सिंघौल थाना क्षेत्र के आकाशपुर गांव में बदमाशों ने छत पर सो रही एक महिला को गोली मार दी। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और गोली मारने की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। घायल महिला की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के आकाशपुर गांव के वार्ड संख्या-8 निवासी रघुवंश पासवान की 26 वर्षीय पत्नी राखी कुमारी के रूप में हुई है।

घायल महिला के पति रघुवंश पासवान ने बताया कि गर्मी अधिक होने के कारण वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान देर रात अचानक बदमाशों ने उनकी पत्नी को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद राखी छटपटाने लगी। पत्नी को इस हालत में देखकर पति ने जब घटना के बारे में पूछा तो उसने बताया कि बदमाश उसे गोली मारकर भाग गए हैं। इसके बाद परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया, जिसके बाद परिजनों ने महिला को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना की सूचना मिलते ही सिंघौल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे भी घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों तथा परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद डीएसपी घायल महिला की स्थिति जानने और परिजनों से जानकारी लेने के लिए अस्पताल भी पहुंचे।

डीएसपी आनंद कुमार पांडे ने बताया कि रक्षाबंधन की रात एक महिला को गोली मारे जाने की सूचना मिली है। महिला का इलाज चल रहा है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। रक्षाबंधन की रात आखिर महिला को गोली किसने मारी और इसके पीछे क्या वजह थी, यह फिलहाल सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। महिला के पति ने किसी से दुश्मनी होने की बात से इनकार किया है।

पुलिस घटना के पीछे संभावित सभी कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आपसी विवाद, व्यक्तिगत रंजिश समेत अन्य बिंदुओं पर भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। फिलहाल घायल महिला का इलाज जारी है। महिला को गोली मारने वाला कौन था और वारदात के पीछे वास्तविक कारण क्या है, इसका खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Trending News

 बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और अपाचे बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की दर्दनाक मौत
बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और अपाचे बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की दर्दनाक मौत
Oct 26, 2026, 6:30:00 PM
 गॉड ग्रेस स्कूल की जर्जर बस का स्टेरिंग फेल, बाल-बाल बचे दर्जनों बच्चे, अभिभावक आक्रोशित
गॉड ग्रेस स्कूल की जर्जर बस का स्टेरिंग फेल, बाल-बाल बचे दर्जनों बच्चे, अभिभावक आक्रोशित
Oct 26, 2026, 6:15:00 PM
खरगे की टिप्पणी पर बीजेपी का पलटवार, कहा-कांग्रेस की राजनीति में मर्यादा का पतन
खरगे की टिप्पणी पर बीजेपी का पलटवार, कहा-कांग्रेस की राजनीति में मर्यादा का पतन
Oct 26, 2026, 5:57:00 PM
जमुई पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
जमुई पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
Oct 26, 2026, 5:38:00 PM
'देखिए तीनों गद्दारों का क्या हाल है' अनंत सिंह मामले पर तेजस्वी यादव का तीखा हमला, बोले-वापसी का सवाल ही नहीं
'देखिए तीनों गद्दारों का क्या हाल है' अनंत सिंह मामले पर तेजस्वी यादव का तीखा हमला, बोले-वापसी का सवाल ही नहीं
Oct 26, 2026, 5:28:00 PM
 संतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस का शुभारंभ, टाटानगर रेलवे स्टेशन से जयपुर तक जाएगी, खाटू श्याम मंदिर भी...
संतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस का शुभारंभ, टाटानगर रेलवे स्टेशन से जयपुर तक जाएगी, खाटू श्याम मंदिर भी...
Oct 26, 2026, 5:00:00 PM
दीपावली एवं छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर नगर निगम में विशेष बैठक आयोजित
दीपावली एवं छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर नगर निगम में विशेष बैठक आयोजित
Oct 26, 2026, 4:59:00 PM
मुख्यमंत्री ने कैमूर के परसिया में श्री भाष्यकार श्रीरामानुजाचार्य सहस्राब्दी महामहोत्सव व अंतराष्ट्रीय धर्म सम्मेलन का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने कैमूर के परसिया में श्री भाष्यकार श्रीरामानुजाचार्य सहस्राब्दी महामहोत्सव व अंतराष्ट्रीय धर्म सम्मेलन का किया शुभारंभ
Oct 26, 2026, 4:45:00 PM
शिक्षा मंत्री ने कहा- मुख्यमंत्री के निर्देश पर केंद्र प्रायोजित लंबित योजनाओं पर तेजी से हो रहे कार्य
शिक्षा मंत्री ने कहा- मुख्यमंत्री के निर्देश पर केंद्र प्रायोजित लंबित योजनाओं पर तेजी से हो रहे कार्य
Oct 26, 2026, 4:36:00 PM
खेत व ग्रामीण मजदूर सभा की जिला कमिटी की बैठक भोरे में संपन्न, राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी व मजदूरों-गरीबों के सवालों पर आंदोलन तेज करने का आह्वान
खेत व ग्रामीण मजदूर सभा की जिला कमिटी की बैठक भोरे में संपन्न, राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी व मजदूरों-गरीबों के सवालों पर आंदोलन तेज करने का आह्वान
Oct 26, 2026, 4:26:00 PM