बिफरे तेजस्वी, बोले, मुख्यमंत्री के योग्य नहीं हैं सम्राट चौधरी

बिफरे तेजस्वी, बोले, मुख्यमंत्री के योग्य नहीं हैं सम्राट चौधरी

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी ने कहा कि पूरा राज्य अपराधियों के तांडव से कराह रहा है। अखबरों के पन्ने लाल हैं। सीएम के ऊपर सात सात मुकदमें दर्ज हैं। सम्राट चौधरी सीएम के योग्य नहीं हैं। दरअसल तेजस्वी यादव बेगूसराय के दौरे पर पहुंचे हुए थे। तेजस्वी ने स्थानीय सदर अस्पताल में गैंग रेप पीडिता से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी थे।

मुलाकात के बाद मीडिया से बातें करते हुए तेजस्वी ने कहा कि सीएम सम्राट चौधरी से प्रशासन नहीं चल रहा है। अपराधियों पर लाठी नहीं चल रहा है। जो निर्दोष छात्र है जो अपने अधिकार के लिए लड़ रहे हैं उनके ऊपर लाठी चल रहा है। जब से बिहार में बीजेपी की सरकार बनी है, अपराधी तांडव कर रहे हैं। हमने बिहार विधानसभा में पिछली बार पूरी सूची सौंप थी। हर बार सोशल मीडिया पर हम बुलेटिन डालते हैं। अखबार के पन्ने लाल हैं। बिहार में लोग सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। यह सरकार की बडी विफलता है। जब खुद मुख्यमंत्री के ऊपर सात सात आपराधिक मामला हो, वैसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बना दिया जाए। हम ऐसे मुख्यमंत्री को कहना चाहते हैं कि वह चीफ मिनिस्टर नहीं बल्कि चीप मिनिस्टर हैं। वह सीएम के योग्य नहीं है। इलेक्टेड सीएम को हटा करके सिलेक्टेड को सीएम बनाया गया। मुख्यमंत्री की भाषा भी मर्यादित नहीं लगती है। भाषा से ही आप पता कर लेंगे कि मुख्यमंत्री किस प्रकार के हैं?

केंद्रीय मंत्री और हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी ने कहा कि उनकी बातों को हम लोग गंभीरता से नहीं लेते हैं। वह कभी कुछ कहते हैं, कभी कुछ कहते हैं। भोजपुर के भरत तिवारी मामले पर उनका कहना था कि भरत तिवारी को सरेंडर करते हुए पूरी देश और दुनिया ने लाइव देखा। हम लोगों ने भी देखा। जो देखकर के भी अनजान बन रहा हो, उसके ऊपर क्या टिप्पणी की जा सकती है? हम चाहेंगे कि प्रशासन पूरी ईमानदारी से काम करें। आज जिस तरह से बेगूसराय में महिला से सामूहिक दुष्कर्म और उसके बाद बर्बरता साफ दर्शाता है पुलिस को किस तरह से शासन ने खुली छुट दे रखी है। इसका एक और उदाहरण भोजपुर में भरत तिवारी हैं जो गरीबों के हक हुकुक के लिए लड़ रहे थे बदले में प्रशासन ने उनका फर्जी इनकाउंटर कर दिया। आज पूरा देश बिहार की स्थिति पर चिंता जाहिर कर रहा है। सरकार आवाज़ बुलंद करने वालों का इनकाउंटर कर हत्या करवा रही है। विपक्ष चुड़ियां नहीं पहन रखा है। न्याय के लिए सड़क से सदन तक लडाई लड़ने को तैयार है और अब जनता भी सब देख रही है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट 

Trending News

पटना में धू धू कर जला बिहार का सबसे ऊंचा रावण, गांधी मैदान में उमड़ा जनसैलाब
पटना में धू धू कर जला बिहार का सबसे ऊंचा रावण, गांधी मैदान में उमड़ा जनसैलाब
Oct 20, 2026, 5:41:00 PM
अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
Oct 20, 2026, 4:41:00 PM
काइली जेनर ने पहनी 440 करोड़ रुपए की ब्रा, 29 साल की उम्र में अरबों की मालकिन, बिना शादी हैं 2 बच्चे
काइली जेनर ने पहनी 440 करोड़ रुपए की ब्रा, 29 साल की उम्र में अरबों की मालकिन, बिना शादी हैं 2 बच्चे
Oct 20, 2026, 4:24:00 PM
Airtel के 3 नए प्लान ने Jio के उड़ाए होश! अनलिमिटेड कॉलिंग सिर्फ ₹185 में...
Airtel के 3 नए प्लान ने Jio के उड़ाए होश! अनलिमिटेड कॉलिंग सिर्फ ₹185 में...
Oct 20, 2026, 3:39:00 PM
चाचा ने भतीजे को गोलियों से भूना, 5 गोली मारकर की हत्या
चाचा ने भतीजे को गोलियों से भूना, 5 गोली मारकर की हत्या
Oct 20, 2026, 3:31:00 PM
दुर्गा पूजा मेले में चाकूबाजी, युवक घायल
दुर्गा पूजा मेले में चाकूबाजी, युवक घायल
Oct 20, 2026, 3:16:00 PM
CJP कार्यकर्ताओं से दिपके की अपील, कहा- 'दिवाली तक प्रोटेस्ट का कोई प्लान नहीं, फैमिली के साथ रहें'
CJP कार्यकर्ताओं से दिपके की अपील, कहा- 'दिवाली तक प्रोटेस्ट का कोई प्लान नहीं, फैमिली के साथ रहें'
Oct 20, 2026, 2:45:00 PM
मुख्यमंत्री ने तेलडीहा व तारापुर के असरगंज के दुर्गा मंदिरों में की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री ने तेलडीहा व तारापुर के असरगंज के दुर्गा मंदिरों में की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
Oct 20, 2026, 2:27:00 PM
विवादों के बीच मैरून लहंगे में छाईं अंजलि अरोड़ा, 'कच्चा बादाम गर्ल' का नया देसी लुक चर्चा में
विवादों के बीच मैरून लहंगे में छाईं अंजलि अरोड़ा, 'कच्चा बादाम गर्ल' का नया देसी लुक चर्चा में
Oct 20, 2026, 2:20:00 PM
रोहतास में दशमी के दिन बड़ी वारदात, हत्या और मौत से मची सनसनी
रोहतास में दशमी के दिन बड़ी वारदात, हत्या और मौत से मची सनसनी
Oct 20, 2026, 2:07:00 PM