भोजपुर एनकाउंटर पर पुलिस पर भड़के सम्राट के मंत्री, कहा-हाफ एनकाउंटर करना चाहिए था, किसी को नहीं छोड़ेंगे....

भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

भोजपुर एनकाउंटर पर पुलिस पर भड़के सम्राट के मंत्री, कहा-हाफ एनकाउंटर करना चाहिए था, किसी को नहीं छोड़ेंगे....
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 18, 2026, 3:48:00 PM

बिहार के भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में युवक की मौत के बाद भारी बवाल देखने को मिल रहा है। भोजपुर के भरत तिवारी की पुलिस एनकाउंटर के बाद मौत को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। शाहपुर में सड़क जाम कर हंगामा भी किया। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए भोजपुर पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए शाहपुर थानाध्यक्ष राजेश मालाकार समेत कई पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस बीच भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। 

भोजपुर के भरत तिवारी की पुलिस एनकाउंटर के बाद मौत पर बिहार के  शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस घटना को दुखद बताया है और  पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं।  शिक्षा मंत्री ने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना है पुलिस को उसके आपराधिक इतिहास का पता लगाना चाहिए था। एनकाउंटर जरूरी भी था तो हाफ एनकाउंटर करना चाहिए था। हालांकि उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है और 4 पुलिसकर्मियों का सस्पेंशन हुआ है और आगे जांच होगी, जो भी दोषी होगें उन पर कार्रवाई होगी। 

 दरअसल भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिस मुठभेड़ में पिस्टलधारी युवक भरत भूषण तिवारी को गोली लगी थी।  पटना के पीएमसीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पटना में पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गांव लाया गया। शव पहुंचते ही ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने बिलौटी गांव के समीप शव रखकर आरा-बक्सर फोरलेन को जाम कर दिया। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप है कि भरत ने आत्मसमर्पण कर दिया था, इसके बावजूद पुलिस ने उसे गोली मार दी। लोगों का कहना है कि घटना की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके। 

वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए भोजपुर पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए शाहपुर थानाध्यक्ष राजेश मालाकार समेत कई पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जांच में ड्यूटी के दौरान गंभीर लापरवाही, सुस्ती और कर्तव्यहीनता सामने आने की बात कही गई है। भोजपुर एसपी राज की अनुशंसा पर यह कार्रवाई की गई। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

बता दें कि बिलौटी गांव में भरत भूषण तिवारी के अवैध हथियार लहराने की सूचना पर पुलिस टीम दबिश देने पहुंची थी। युवक पुलिसकर्मियों को हथियार लेकर धमका रहा था और फिर उसकी ओर से फायरिंग की गई जिसपर जवाबी कार्रवाई में पुलिस की फायरिंग में उसकी तीन गोली लगी और वह जख्मी हो गया।  इसके बाद उसको इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर देखकर वहां के डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसको पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया जहां की इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि युवक ने फायरिंग की थी, जबकि परिवार का आरोप है कि सरेंडर के बाद उसे गोली मारी गई। अब पूरे मामले को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है।