7 साल पहले प्रेम विवाह फिर शादीशुदा ड्राइवर पर आया दिल, पत्नी के खौफनाक कांड से देश हिल गया
वर्ष 2016-17 था... उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के अतुल पंवर और दामिनी एक दूसरे से परिचित होते है। अतुल तब 25-26 साल का लड़का था। और दामिनी भी इसी के हमउम्र थी। 'दो दीवाने शहर में' वाला टाइप कुछ सीन था। बातचीत चालू हुई, भेंट-मुलाक़ात का दौर आरंभ हुआ, और ये सिलसिला प्रेम में परिवर्तित होने लगा।
वर्ष 2019 में ये प्रेम अपने मक़ाम को हासिल करने में सफल हो गया। अतुल और दामिनी ने प्रेम-विवाह कर लिया। शादी के पहले इन दोनों ने अपने करियर और भविष्य के लिए बहुत कुछ सोचा, विचार-मंथन किया कि हम शादी ऐसे नहीं कर सकते। शादी के पहले हमलोग का जीवन-यापन अच्छे से कट सके उसके लिए प्रबंध कर लेते है कुछ।
दोनों ने प्लानिंग कर के रामलीला मैदान के पास कृष्णा किड्स पब्लिक स्कूल की नींव रखे। पति-पत्नी कभी भी एक दूसरे से एक पल के लिए भी दूर न हो इसलिए ही स्कूल खोलने के ऊपर दोनों में सहमति हुई। साथ में दोनों जन एक साथ स्कूल में पढ़ाएंगे और साथ में हमेशा रहेंगे।
इस प्रकार अतुल और दामिनी का दाम्पत्य जीवन का शुभारंभ हुआ। जैसा प्लान किये थे सब कुछ वैसा ही चल रहा था इनके जीवन में। कुछ समय बाद इनका एक प्यारा सा बेटा भी हुआ। मने अब ये कम्प्लीट फैमिली थे। स्कूल ठीक-ठाक चल रहा था, दोनों हमेशा साथ-साथ रहते थे और अब बेटा भी जीवन में आ गया तो जैसे स्वर्ग में ही वास हो रहा था इन सब का।
लेकिन वो क्या होता है न कि जब औरत इंडिपेंडेंट जैसा कुछ हो जाती है न तो इनके अंदर पता नहीं कौन सा भूत या जुनून सवार हो जाता है जो इन्हें कुछ एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी करने को बाध्य करने लग जाती है। जो मात्र पांच साल पहले प्रेम-विवाह की होती है अपने माता-पिता परिवार से बगावत कर के उसको अब अपने प्रेम से नमक कम लगने लगता है। एकदम फीका-फीका सा स्वाद आने लगता है।
इन्हें अब कुछ अलग ही एक्सपीरिएंस और किक चाहिए होता है। पांच साल बाद ही दामिनी को अतुल में वो नमक नहीं दिखाई देने लगा जो शादी से पहले और शादी के बाद कुछ वर्षों में था। वो लगाव,वो दीवानापन, वो पागलपन, वो जोश-फुर्ती, वो पजेसिवनेस आदि-आदि जैसे विलीन सा हो गया हो। इन्हें ऐसा लगने लगा कि जैसे अतुल का प्यार अब डाइट पे चला गया है। कोई चटपटापन नहीं प्रेम में।
दामिनी के इस बेस्वाद हो रहे प्रेम के बीच इनके ही स्कूल का ड्राइवर तुषार उर्फ निक्की इनके जीवन में देवदूत बन कर आया। एकदम फुल स्वादनुसार नमक और तीखापन ले के। जिन-जिन चीजों को दामिनी अपने वर्तमान जीवन में मिस कर रही थी वो सभी चीजें तुषार में भर-भर के थी।
इसके बाद क्या था दामिनी ने अपना कोहड़ा,पपीता,कुंदरू आदि सब तुषार के हाथों में थमा दिया और आदेश करी कि इसको जितना टेस्टी और मसालेदार बना सकते हो उतना बनाओ, अब तो बस तुम्हारे ही हाथों से बनी सब्जी हमें खानी है। तुषार के आने के बाद दामिनी के जीवन में लावण्य छा गया। दामिनी पुनः दामिनी बन गई तो जो 6-7 साल पहले थी।
इधर अतुल अपने और अपने परिवार के भविष्य को संवारने में लगा हुआ था। जगह-जगह पैसे इन्वेस्ट कर रहा था। अपने नाम का 20 लाख रुपए का बीमा भी करवाया था। लेकिन इनकी जानेमन के लाइफ में क्या चल रहा था उससे वो अनभिज्ञ था।
लेकिन इश्क छुपाए छुपता है क्या ?? धीरे-धीरे ये बाहर आने लगा। दामिनी को लगने लगा कि अब स्थिति धीरे-धीरे बद से बदतर हो सकती है, इसलिए कुछ उपाय करना पड़ेगा। प्रेम-मिलन में धीरे-धीरे अतुल राह का रोड़ा बन रहा था।
इसलिए दामिनी ने कुछ ऐसा सोचा कि पति अतुल को कुछ इस तरीके से रास्ते से हटाया जाय कि सांप भी भी मर जाये और लाठी भी न टूटे। मल्लब कि अतुल मर भी जाये और कोई पकड़ में न आये और दूजा कि उसके नाम भी बीमा भी हमारे हिस्से आ जाये। दामिनी और तुषार ने प्लान बनाया... एक जहरीला सांप को खरीदते है.. फिर उसको अतुल के बेड पे छोड़ देंगे..! अतुल कुछ हरक़त न करे उसके लिए दामिनी ने मोर्चा संभाला।
प्लान मुताबिक़ जहरीला सांप खरीदा गया.. बकायदा खरीदने के समय फ़ोटो भी भेजा गया कि बाबू देखो ये वाला सांप खरीद रहा हूँ, ये सबसे जहरीला साँप है। दामिनी ने रात को सोते समय अतुल को दूध में एक नींद की गोली के बजाय दो नींद की गोली दे दी। जिसके बाद अतुल गहरी नींद में चला गया। कुछ भी हरकत नहीं।
फिर सोनू और उदय नामक दो युवकों की मदद से सांप को अतुल के कंबल में छोड़ दिया गया। फिर सांप ने कई बार अतुल को डंसा जिससे अतुल की मृत्यु हो गई। सुबह हो-हल्ला मचने लगा कि मेरे पति को सांप ने डंस लिया जिससे वो मर गए, किसी से मदद भी न मांग सके इतना जहरीला सांप था। कमरे में सांप भी मौजूद था जिससे लोगों ने इसे सच भी मान लिया।
सोनू और उदय से दामिनी ने प्रॉमिस किया था कि तुम इसमें मदद करते हो तो बीमा से जो 20 लाख रुपये मिलेंगे उसमें से 5-5 लाख तुम दोनों को दे देंगे। वहीं तुषार से कही कि सब कुछ तमाम होने के बाद तुम अपनी पत्नी को तलाक दोगे और मेरे साथ ब्याह करोगे। मल्लब तुषार उर्फ निक्की शादी-शुदा था। एक शादी-शादी ड्राइवर के लिए एक पढ़ी-लिखी महिला ने उस पति का कत्ल किया जिनसे 7 साल पहले प्रेम-विवाह की थी।
अनूप नारायण सिंह
Trending News