नीतीश कुमार बनेंगे राहुल गांधी के पड़ोसी, पटना से दिल्ली शिफ्ट हो रहे पूर्व मुख्यमंत्री, अमित शाह भी...

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार शुक्रवार को विशेष चार्टर्ड विमान से दिल्ली जाएंगे। राज्यसभा सांसद बनने के बाद नीतीश कुमार को लुटियंस दिल्ली के प्रतिष्ठित 9, सुनहरी बाग रोड पर टाइप-8 श्रेणी का सरकारी बंगला आवंटित हुआ

नीतीश कुमार बनेंगे राहुल गांधी के पड़ोसी, पटना से दिल्ली शिफ्ट हो रहे पूर्व मुख्यमंत्री, अमित शाह भी...

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार शुक्रवार को विशेष चार्टर्ड विमान से दिल्ली जाएंगे। यह दौरा कुछ घंटों का होगा, लेकिन इसकी चर्चा दिल्ली से लेकर बिहार तक हो रही है। दिल्ली पहुंचने के बाद नीतीश कुमार अपने नए सरकारी आवास में वैदिक विधि-विधान से गृह प्रवेश करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूजा, हवन और पारंपरिक अनुष्ठानों के बाद सीमित दायरे में मिलन समारोह भी प्रस्तावित है।

राज्यसभा सांसद बनने के बाद नीतीश कुमार को लुटियंस दिल्ली के प्रतिष्ठित 9, सुनहरी बाग रोड पर टाइप-8 श्रेणी का सरकारी बंगला आवंटित हुआ है। यह वही इलाका है, जहां देश के कई केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ संवैधानिक पदाधिकारी रहते हैं। खास बात ये है कि नीतीश कुमार का नया आवास केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सरकारी आवास के बेहद करीब है। वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का सरकारी आवास भी इसी वीआईपी इलाके में मौजूद है। ऐसे में इस गृह प्रवेश पर राजनीतिक नजरें भी टिक गई हैं।

जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में जनता दल (यू) और भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। हालांकि आधिकारिक अतिथि सूची अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि गृह प्रवेश के बहाने कई अहम अनौपचारिक मुलाकातें भी हो सकती हैं। हालांकि जदयू इस पूरे दौरे को पूरी तरह निजी और औपचारिक कार्यक्रम बता रही है। फिर भी बिहार की राजनीति में इसे सिर्फ एक गृह प्रवेश नहीं, बल्कि नीतीश कुमार के राजनीतिक जीवन के नए अध्याय के तौर पर भी देखा जा रहा है।

कार्यक्रम पूरा होने के बाद नीतीश कुमार उसी दिन विशेष चार्टर्ड विमान से पटना लौट आएंगे। अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि इस गृह प्रवेश में कौन-कौन से बड़े नेता शामिल होते हैं... और क्या इस मुलाकात से कोई नया सियासी संदेश भी निकलकर सामने आता है।

पटना से आभा की रिपोर्ट 

Trending News

पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM