WhatsApp पर अब मैसेज भेजने के लिए देने होंगे पैसे!, Meta का बड़ा बदलाव

वॉट्सऐप बिजनेस (WhatsApp Business) यूजर्स के लिए Meta ने नया बदलाव किया है। वॉट्सऐप बिजनेस यूजर्स के 1 अक्टूबर से नया चार्जिंग नियम लागू हो गया है। वॉट्सऐप बिजनेस यूज करने वाले कारोबारियों को अब कुछ सर्विस मैसेज भेजने पर पैसे देने होंगे।

WhatsApp पर अब मैसेज भेजने के लिए देने होंगे पैसे!, Meta का बड़ा बदलाव

WhatsApp का इस्तेमाल दोस्तों और परिवार से चैट करने के साथ कई कंपनियां और बिजनेस भी ग्राहकों से जुड़ने करती है। हालांकि इसी से जुड़ा वॉट्सऐप बिजनेस (WhatsApp Business)  यूजर्स के लिए Meta ने  नया बदलाव  किया है। वॉट्सऐप बिजनेस यूजर्स के 1 अक्टूबर से नया चार्जिंग नियम लागू हो गया है। वॉट्सऐप बिजनेस इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों को अब कुछ सर्विस मैसेज भेजने पर बिजनेस को पैसे देने होंगे। जिन बिजनेस अकाउंट में पेमेंट मेथड जुड़ा नहीं है, उनके सर्विस मैसेज की डिलीवरी रुक सकती है।

 कंपनी के मुताबिक, 30 सितंबर 2026 तक पेमेंट मेथड ऐड नहीं करने वाले अकाउंट्स के सर्विस मैसेज 1 अक्टूबर से डिलीवर नहीं किए जाएंगे। अब 1 अक्टूबर से इन मैसेज पर प्रति मैसेज के हिसाब से शुल्क लगेगा। पहले वॉट्सऐप बिजनेस पर कुछ सर्विस मैसेज के लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाता था।

1 अक्टूबर 2026 से वॉट्सऐप बिजनेस Platform पर कुछ मैसेज भेजने के लिए कंपनियों को करीब 14 पैसे प्रति मैसेज देने होंगे. इसके तहत कुछ ऐसे मैसेज पर भी चार्ज लगेगा, जो अभी तय समय के अंदर मुफ्त भेजे जा सकते हैं, हालांकि इसका सीधा असर आम WhatsApp यूजर्स पर नहीं पड़ेगा।

यह बदलाव वॉट्सऐप बिजनेस प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने वाले सॉल्यूशन प्रोवाइडर और सीधे इंटीग्रेशन वाले बिजनेस पर लागू होगा।   अगर ऐसे बिजनेस अपने मैसेजिंग अकाउंट में पेमेंट मेथड नहीं जोड़ते हैं, तो नए चार्ज शुरू होने के बाद उनके सर्विस मैसेज की डिलीवरी रुक सकती है। अभी WhatsApp Business Platform पर ग्राहक के मैसेज करने के बाद 24 घंटे की अवधि में बिजनेस कुछ तरह के जवाब और Utility Messages बिना चार्ज भेज सकते हैं। 

वॉट्सऐप बिजनेस Platform का इस्तेमाल करने वाली कंपनियां, बैंक, ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म और बड़े स्टार्टअप अपने ग्राहकों को भेजे जाने वाले मैसेज के लिए Meta को भुगतान करेंगे। एक अक्तूबर 2026 सेस मेटा हर बिजनेस फोन नंबर पर हर महीने पहले 1,000 सर्विस रिप्लाइज मुफ्त देगा। इसके बाद भेजे जाने वाले अतिरिक्त सर्विस मैसेजेस पर संबंधित मार्केट में लागू यूटिलिअी और ऑथेंटिकेशन मैसेज की दर के हिसाब से चार्ज लिया जाएगा। अगर आप सामान्य WhatsApp इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए कोई बदलाव नहीं होगा।

Trending News

पटना में हवाई फायरिंग, तीन  गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
पटना में हवाई फायरिंग, तीन गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
Oct 02, 2026, 10:35:00 PM
 'नीतीश संवाद' कार्यक्रम, जीविका के 20 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा
'नीतीश संवाद' कार्यक्रम, जीविका के 20 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा
Oct 02, 2026, 7:57:00 PM
जहानाबाद पहुंचे प्रभारी मंत्री जमा खान, बोले-रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
जहानाबाद पहुंचे प्रभारी मंत्री जमा खान, बोले-रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
Oct 02, 2026, 7:40:00 PM
बिहार के लाल के खून से रंगा महाराष्ट्र, 19 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या, कंपनी ने भी छोड़ा साथ
बिहार के लाल के खून से रंगा महाराष्ट्र, 19 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या, कंपनी ने भी छोड़ा साथ
Oct 02, 2026, 7:29:00 PM
गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर, 16 लोगों ने किया रक्तदान
गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर, 16 लोगों ने किया रक्तदान
Oct 02, 2026, 7:10:00 PM
हेलीकॉप्टर से सीधे सिर पर गिरा राहत पैकेट, 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत
हेलीकॉप्टर से सीधे सिर पर गिरा राहत पैकेट, 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Oct 02, 2026, 7:01:00 PM
गांधी-शास्त्री जयंती पर 'जस्टिस फॉर सोसायटी' का सम्मान समारोह, कई प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
गांधी-शास्त्री जयंती पर 'जस्टिस फॉर सोसायटी' का सम्मान समारोह, कई प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
Oct 02, 2026, 6:41:00 PM
एशियन गेम्स में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, चीन को हरा जीता गोल्ड मेडल, ओलंपिक का टिकट भी कटाया
एशियन गेम्स में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, चीन को हरा जीता गोल्ड मेडल, ओलंपिक का टिकट भी कटाया
Oct 02, 2026, 6:29:00 PM
राजद कार्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, बापू के विचारों को बताया आज भी प्रासंगिक
राजद कार्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, बापू के विचारों को बताया आज भी प्रासंगिक
Oct 02, 2026, 6:21:00 PM
धनडीहा में छापेमारी, सैकड़ों लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार
धनडीहा में छापेमारी, सैकड़ों लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार
Oct 02, 2026, 6:05:00 PM