iPhone 18 Pro की लॉन्चिंग पर सबसे बड़ा बदलाव, पहली बार लॉन्च होगा फोल्डेबल फोन, फीचर्स तो दमदार...

9 सितंबर को Apple का बड़ा इवेंट होने वाला है। Apple इस दिन iPhone 18 Pro समेत कई मॉडल्स लॉन्च कर सकता है। हालांकि iPhone 18 Pro को Tim Cook ही स्टेज पर लॉन्च करेंगे ? इसकी भी चर्चा तेज है। 15 साल बाद Apple की लॉन्च स्टेज पर बड़ा बदलाव दिखेगा।

iPhone 18 Pro की लॉन्चिंग पर सबसे बड़ा बदलाव, पहली बार लॉन्च होगा फोल्डेबल फोन, फीचर्स तो दमदार...

आईफोन को लेकर यूजर्स में दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। लोगों में आईफोन का क्रेज इतना है कि इसकी वजह से कई लोग अपनी जान तक गंवा चुके हैं।  एपल भी अपने यूजर्स को ध्यान में रखते हुए नये नये मॉडल्स को लॉन्च करती रहती है। इसी बीच, आई फोन 18 प्रो को लेकर एक बड़ी खबर भी आ रही है।  9 सितंबर को  Apple का बड़ा इवेंट होने वाला है।  Apple इस दिन iPhone 18 Pro समेत कई मॉडल्स लॉन्च  कर सकता है। हालांकि  iPhone 18 Pro को Tim Cook ही स्टेज पर लॉन्च करेंगे ?  इसकी भी चर्चा तेज है। 

दरअसल 15 साल बाद Apple की लॉन्च स्टेज पर बड़ा बदलाव दिखेगा। Tim Cook की जगह अब नया चेहरा कमान संभाल सकता है। लंबे समय से एपल के सीईओ रहे टिम कुक 1 सितंबर को पद छोड़ चुके हैं। उनकी जगह हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जॉन टर्नस नए सीईओ का पद संभाल रहे हैं। वहीं टिम कुक अब एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, टिम कुक इवेंट में मौजूद रहेंगे, लेकिन इस बार पहले की तरह Keynote के दौरान लीडिंग रोल में नजर नहीं आएंगे। यानी iPhone 18 Pro की लॉन्चिंग की कमान ऐपल के नए सीईओ जॉन टर्नस संभाल सकते हैं। 

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ऐपल इस इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर सकता है।  इसके साथ कंपनी का पहला फोल्डेबल iPhone भी देखने को मिल सकता है. हालांकि रेगुलर iPhone 18 को लेकर कहा जा रहा है कि इसे बाद में लॉन्च किया जा सकता है।  वहीं कीमत की बात करें तो इस बार जेब पर थोड़ा ज्यादा बोझ पड़ सकता है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  iPhone 18 Pro सीरीज की कीमतों में बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रहा है। मेमोरी कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत के चलते कंपनी कीमतों में लगभग 9% या 100 डॉलर करीब 10,000 रुपये की बढ़ोतरी कर सकती है।अमेरिका में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत $1,199 (लगभग 1,15,000 रुपये) हो सकती है।

iPhone 18 Pro में भी कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। फोन के कैमरे में Variable Aperture फीचर मिलने की उम्मीद है। इससे कैमरे में जाने वाली रोशनी को बेहतर तरीके से कंट्रोल किया जा सकेगा।  इसके अलावा A20 Pro चिपसेट, नए कलर और बड़ी बैटरी जैसे अपग्रेड भी मिल सकते हैं। आईफोन 18 प्रो को 2एनएम फेब्रिकेशन्स पर बने Apple A20 Pro चिपसेट पर लाया जा सकता है। 

लीक्स के मुताबिक इस आईफोन को 6.3 इंच की LTPO+ OLED Super Retina XDR डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप और 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। चर्चा है कि आईफोन 18 प्रो 4288mAh बैटरी के साथ आ सकता है। जिसके साथ 40W वायर्ड और 25W MagSafe/Qi2 वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

वहीं iPhone 18 Pro Max की बात करें तो इस मोबाइल को भी Apple A20 Pro प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। यह 12GB RAM वाला आईफोन बन सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एप्पल आईफोन 18 प्रो मैक्स में 2868 × 1320 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 48MP ट्रिपल रियर कैमरा और 48 मेगापिक्सल का ही सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। चर्चा है कि आईफोन 18 प्रो मैक्स में 5500mAh तक की बैटरी मिल सकती है।

Trending News

सहरसा में कमर्शियल PNG कनेक्शन की शुरुआत, डीएम ने किया प्रथम कनेक्शन का शुभारंभ
सहरसा में कमर्शियल PNG कनेक्शन की शुरुआत, डीएम ने किया प्रथम कनेक्शन का शुभारंभ
Sep 08, 2026, 2:08:00 PM
iPhone 18 Pro की लॉन्चिंग पर सबसे बड़ा बदलाव, पहली बार लॉन्च होगा फोल्डेबल फोन, फीचर्स तो दमदार...
iPhone 18 Pro की लॉन्चिंग पर सबसे बड़ा बदलाव, पहली बार लॉन्च होगा फोल्डेबल फोन, फीचर्स तो दमदार...
Sep 08, 2026, 1:35:00 PM
 चायपत्ती के नाम पर महिला को नशीला पाउडर खिलाया, 3.5 लाख के जेवरात लेकर फरार
चायपत्ती के नाम पर महिला को नशीला पाउडर खिलाया, 3.5 लाख के जेवरात लेकर फरार
Sep 08, 2026, 1:04:00 PM
अपने हाथों से तोड़ रहे अपना आशियाना, बिहार में पक्का मकान क्यों तोड़ रहे लोग?
अपने हाथों से तोड़ रहे अपना आशियाना, बिहार में पक्का मकान क्यों तोड़ रहे लोग?
Sep 08, 2026, 12:48:00 PM
जलस्तर बढ़ने से नदियां उफान पर, नहर में डूबने से बुजुर्ग की मौत
जलस्तर बढ़ने से नदियां उफान पर, नहर में डूबने से बुजुर्ग की मौत
Sep 08, 2026, 12:28:00 PM
नेपाल में भीषण जलप्रलय की यादें ताजा, 12 दिन बाद भी वाल्मीकि गंडक बराज से तीन लाश बरामद
नेपाल में भीषण जलप्रलय की यादें ताजा, 12 दिन बाद भी वाल्मीकि गंडक बराज से तीन लाश बरामद
Sep 08, 2026, 12:05:00 PM
पितृपक्ष मेला : पर्यटन विभाग श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराएगा आवासन सहित विभिन्न सुविधाएं
पितृपक्ष मेला : पर्यटन विभाग श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराएगा आवासन सहित विभिन्न सुविधाएं
Sep 08, 2026, 12:01:00 PM
राजधानी में रफ्तार का कहर, भीषण हादसे में दंपत्ति समेत तीन की मौत
राजधानी में रफ्तार का कहर, भीषण हादसे में दंपत्ति समेत तीन की मौत
Sep 08, 2026, 11:51:00 AM
ट्रक की चपेट में आई बाइक, महिला की मौके पर मौत, पति और दो बच्चे बाल-बाल बचे, तीन दिन में सड़क दुरुस्त...
ट्रक की चपेट में आई बाइक, महिला की मौके पर मौत, पति और दो बच्चे बाल-बाल बचे, तीन दिन में सड़क दुरुस्त...
Sep 08, 2026, 11:44:00 AM
ईओयू की रडार पर एक और अधिकारी, बहादुरपुर के बीडीओ के पांच ठिकानों पर रेड
ईओयू की रडार पर एक और अधिकारी, बहादुरपुर के बीडीओ के पांच ठिकानों पर रेड
Sep 08, 2026, 11:29:00 AM