INDvsNZ : 'छठी मैया' टीम इंडिया पर मेहरबान, कम स्कोर को बचाकर 3-1 से जीती वनडे सीरीज

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर गई हुई है। वहां पर पांच टी20, पांच एकदिवसीय और दो टेस्ट मैच की सीरीज खेली जानी है। टी20 के बाद वनडे सीरीज खेली जा रही है।

माउंट मौनगानुई : भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर गई हुई है। वहां पर पांच टी20, पांच एकदिवसीय और दो टेस्ट मैच की सीरीज खेली जानी है। टी20 के बाद वनडे सीरीज खेली जा रही है। आज यानी 15 नवंबर को माउंट मौनगानुई के बे ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर पांचवां एकदिवसीय मैच खेला गया। आज के मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जो कि गलत साबित हुआ। भारतीय टीम कम स्कोर बना कर भी मैच को बचा लिया और पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज 3-1 से जीत ली। भारत ने यह मैच 22 रन से जीत लिया। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलावाई है।

भारतीय टीम की शुरुआत आज भी रही खराब, गेंदबाजों ने मैच जिताया

मैच में टॉस हारने के बाद टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर रोहित शर्मा जल्दी आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली भी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए और सस्ते में आउट होकर पवेलियन चले गए। भारतीय टीम तीन विकेट 34 रन पर गंवा दिए। ऋतुराज गायकवाड (18), कप्तान श्रेयस अय्यर (22), ऑलराउंडर अक्षर पटेल (46), विकेकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (46) और नमन धीर (22) की छोटी पारी भारत को दो सौ के पार पहुंचाया। भारतीय टीम 42.1 ओवर में 209 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

भारतीय गेंदबाजों के कहर के आगे नहीं टिक पायी न्यूजीलैंड

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की भी शुरुआत भी खराब रही उसका पहला विकेट 21 के स्कोर पर जा गिरा। इसके बाद टीम का नियमित अंतराल पर विकेट गिरते चले गए और पूरी टीम 48.1 ओवर में केवल 187 रन ही बना सकी और आखिरी मैच 22 रन से हारकर सीरीज 3-1 से गंवा दी। गेंदबाजी की बात करें तो भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह (30/3), मोहम्मद सिराज (50/2), आकिब नबी (37/1), यश ठाकुर (38/1), अक्षर पटेल (28/2) और नमन धीर (4/1) ने विकेट चटकाए। इस मैच के लिए अर्शदीप सिंह को 'मैन ऑफ द मैच' और पूरी सीरीज में शानदार गेंदबाजी करने वाले गुरनूर बरार को 'मैन ऑफ द सीरीज' से नवाजा गया।