नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज यानी गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व ने संगठन में नियुक्तियों को हरी झंडी दिखाई। शिवप्रकाश के पास आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गोवा, सौदान सिंह के पास बिहार, झारखंड, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल रहेगा। उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री धर्मपाल बने रहेंगे। मध्य प्रदेश में चंद्रशेखर, महाराष्ट्र में अजय जामवाल, उत्तराखंड में फणींद्रनाथ शर्मा, गुजरात में अरुण बिन्नाड़ी, दिल्ली-हरियाणा पवन राणा, हिमाचल प्रदेश सिद्धार्थन, आंध्र प्रदेश-तेलंगाना के मधुकर, उड़ीसा के मानस मोहंती, श्रीनिवासुलू पंजाब-चंडीगढ़ के, पश्चिम बंगाल के आमिताभ चक्रवर्ती महामंत्री संगठन बनाए गए।
भीखूभाई दलसानिया प्रदेश महामंत्री (संगठन) में बरकरार
साथ ही बीजेपी ने बिहार से भीखूभाई दलसानिया प्रदेश महामंत्री (संगठन) में बरकरार रखा है। साथ ही अभय गिरी को ब्रज क्षेत्र (आगरा) में संगठक का जिम्मा मिला है। वहीं अनंत नारायण मिश्र को भागलपुर, पूर्णिया और कोसी क्षेत्र (आगरा) में संगठक का जिम्मेवारी दी गई है। आपको बता दें कि भीखूभाई दलसानिया वर्तमान में बिहार भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री के रूप में पार्टी संगठन को संभाल रहे हैं। ससे पहले उन्होंने वर्ष 2005 से 2021 तक गुजरात भाजपा में संगठन महामंत्री के रूप में लंबी सेवा दी थी। वह गुजरात में उस दौरान संगठन में सक्रिय रहे जब नरेंद्र मोदी वहां के मुख्यमंत्री थे।