मुंबई : अभिनेता व निर्माता अजय देवगन अपनी ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी दृश्यम के फाइनल चैप्टर 'दृश्यम द कन्क्लूजन' या 'दृश्यम 3' के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रहे हैं। ये मच अवेटेड फिल्म दो अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। उससे पहले फिल्म को लेकर काफी माहौल बन चुका है। इसी के साथ इसकी धुआंधार एडवांस बुकिंग हो रही है। अभिषेक पाठक निर्देशित ये फिल्म प्री सेल में कितना कलेक्शन कर रही है यहां जान सकते हैं।
'दृश्यम 3' एडवांस बुकिंग डे 1
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' को एडवांस बुकिंग में काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही करोड़ों कमा लिए हैं। फिल्म के पहले दिन के लिए सात हजार 440 शोज के लिए 2.2 लाख टिकटों की सेल हो चुकी है। इसी के साथ इसने पहले दिन के लिए प्री सेल में ब्लॉक सीटों के साथ 8.8 करोड़ और बिना ब्लॉक सीटों के साथ 6.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। बता दें कि फिल्म को रिलीज होने में अभी दो दिन बचे हैं तो इसकी एडवांस बुकिंग में और तेजी आने की उम्मीद है।
एडवांस बुकिंग के ट्रेंड से जबरदस्त ओपनिंग की उम्मीद
अजय देवगन की दृश्यम-3 को रिलीज से पहले की काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस वजह से ओपनिंग-डे को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। ट्रेड एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि ये फिल्म भारत में आसानी से 40 करोड़ रुपए से ज्यादा की नेट ओपनिंग कर सकती है। बशर्ते बुकिंग की रफ्तार रिलीज के दिन भी वैसी ही मजबूत ऑक्यूपेंसी और स्पॉट बुकिंग में बदले।
मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए 50 करोड़ नेट ओपनिंग का आंकड़ा भी मुमकिन लग रहा है
मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए 50 करोड़ रुपए की नेट ओपनिंग का आंकड़ा भी मुमकिन लग रहा है। अगर एडवांस सेल्स की रफ्तार बनी रहती है और फिल्म को पहले दिन अच्छी वॉक-इन ऑडियंस मिलती है तो 'दृश्यम 3' भारत में अपनी ओपनिंग वाले दिन 50 करोड़ रुपए नेट का आंकड़ा पार कर सकती है। दृश्यम-3 के बारे में 'दृश्यम द कन्क्लूजन' में पिछली फिल्म की मुख्य कास्ट ही नजर आएगी। अजय विजय सालवगांवकर के किरदार में दिखेंगे। वबीं तब एक बार फिर अपना अहम किरदार निभा रही हैं। श्रिया सरन, ईशिता दत्ता और रजत कपूर भी अपनी भूमिका दोहराते दिखेंगे। इस बार फिल्म में प्रकाश राज और जयदीप अहलावत की नई एंट्री हुई है।