धनबाद जंक्शन पर गलत लाइन पर चली गई गोमो-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

धनबाद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस वक्त रेल यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई, जब गोमो-आसनसोल पैसेंजर ईएमयू ट्रेन निर्धारित प्लेटफॉर्म पर जाने के बजाय प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो के बीच स्थित लूप लाइन में चली गई।

धनबाद: धनबाद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस वक्त रेल यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई, जब गोमो-आसनसोल पैसेंजर ईएमयू ट्रेन निर्धारित प्लेटफॉर्म पर जाने के बजाय प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो के बीच स्थित लूप लाइन में चली गई। अचानक ट्रेन के गलत लाइन पर पहुंचने से यात्रियों के बीच असमंजस की स्थिति पैदा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन को निर्धारित प्लेटफॉर्म पर पहुंचना था, लेकिन वह दूसरे ट्रैक पर चली गई। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम को देखकर ट्रेन में सवार यात्रियों के साथ-साथ स्टेशन पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए। यात्रियों के बीच यह चर्चा शुरू हो गई कि आखिर ट्रेन को गलत लाइन पर किसके निर्देश पर भेजा गया और परिचालन के दौरान ऐसी चूक कैसे हुई? 

घटना के बाद रेलवे की सिग्नलिंग व्यवस्था और परिचालन प्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। यदि समय रहते इस चूक का पता नहीं चलता तो कोई बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सबसे अहम सवाल यह है कि ट्रेन को गलत लाइन पर भेजने के पीछे तकनीकी कारण था या रेल परिचालन में मानवीय चूक? 

क्या सिग्नलिंग सिस्टम में गड़बड़ी हुई या फिर संबंधित रेलकर्मियों से लापरवाही बरती गई? हालांकि इस घटना पर कई यात्री रेलवे ट्रैक पर उतरकर पैसेंजर ट्रेन पर चढ़ने की विवश देखी गई, सवाल यह भी है कि अगर दूसरे ट्रैक पर कोई ट्रेन आ जाती तो एक बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था?

फिलहाल इस घटना ने धनबाद रेलवे स्टेशन की परिचालन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। अब देखना होगा कि रेलवे प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट 

Trending News

हथियार-कारतूस तस्करी में मुजफ्फरपुर का दंपती गिरफ्तार, 19,250 गोलियों की बरामदगी के बाद खुल रहीं नेटवर्क की कड़ियां
3 नवंबर 2026, 7:22 PM
हेमंत सरकार से आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज का मोहभंग, आने वाले समय में जनता सत्ता से उखाड़ फेंकेगी: कुंवर बासित अली
3 नवंबर 2026, 7:10 PM
नेपाल में फुलवरिया के चिकित्सक को मिला अंतरराष्ट्रीय गौतम बुद्ध शांति अवार्ड
3 नवंबर 2026, 6:59 PM
हल्दीपोखर और सिदिरसाई में ट्रेन ठहराव के लिए झामुमो का धरना, संजीव सरदार ने दी आंदोलन की चेतावनी
3 नवंबर 2026, 6:41 PM
मां के निधन के बाद पारंपरिक रस्म अदायगी के लिए मामा घर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना भी रहीं साथ
3 नवंबर 2026, 6:24 PM