पान मसाला खाने वालों के लिए अहम खबर, कंपनियों को दिए गए निर्देश

वैसी कंपनियां जो पान मसाला बनाती हैं, उनके लिए अहम खबर है। दरअसल FSSAI ने पान मसाला की पैकेजिंग को लेकर नये नियम और दिशा निर्देश को जारी कर दिया है। इस दिशा निर्देश का पालन कंपनियों को करना होगा।

वैसी कंपनियां जो पान मसाला बनाती हैं, उनके लिए अहम खबर है। दरअसल FSSAI ने पान मसाला की पैकेजिंग को लेकर नये नियम और दिशा निर्देश को जारी कर दिया है। इस दिशा निर्देश का पालन कंपनियों को करना होगा।

FSSAI के दिशा निर्देश के अनुसार कंपनियां अब पान मसाले की पैकिंग के लिए ऐसी किसी भी प्रकार के मटेरियल, कागज का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगी, जो प्लास्टिक (जैसे पॉलीथीन, PVC) या एल्युमिनियत फॉइल की परत वाली हो। निर्देश के अनुसार अब पैकिंग पूरी तरह से इको फ्रेंडली और प्लास्टिक फ्री होनी चाहिए।

निर्देश के अनुसार पान मसाले को बिना प्लास्टिक, एल्युमिनियत कोटिंग वाले सादे कागज या प्राकृतिक मटेरियल में पैक किया जा सकता है। इसके अलावा धातु के बने छोटे टीन डिब्बे, कांच की बोतलें या डिब्बे में पैक किया जा सकता है। नये नियम के बाद स्पष्ट है कि अब कंपनियों को पान मसाले को प्लास्टिक या एल्युमिनियम फॉइल वाले पाउच में पैक कर के बेचना बंद करना होगा। इसके अलावा ऐसी कंपनियों को प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के सख्त नियमों का भी पालन करना होगा।

दरअसल आम तौर पर पान मसाले प्लास्टिक के पाउच में बिक्री के लिए उपलब्ध रहते हैं। इससे पर्यावरण को हानि होती है। लंबे वक्त तक ऐसे पाउच पर्यावरण में बने रहते हैं। इसके अलावा इससे सेहत पर भी प्रतिकुल प्रभाव पडता है। कई अन्य बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा इस नये नियम को देश भर में लागू कर दिया गया है।