तेजस्वी के गढ़ में चिराग के भरोसे की राहत, लोजपा (रामविलास) ने बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री

हाजीपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के निर्देश पर पार्टी की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राहत एवं सहायता कार्य चलाया जा रहा है।

हाजीपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के निर्देश पर पार्टी की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राहत एवं सहायता कार्य चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में तेजस्वी यादव के गढ़ माने जाने वाले हाजीपुर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधान पार्षद अशरफ अंसारी तथा विधानमंडल दल के संयोजक वेद प्रकाश पांडेय  सहित पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचकर राहत सामग्री का वितरण किया।

इस दौरान प्रभावित परिवारों से मिलकर उनका हालचाल जाना गया और उनकी समस्याओं को सुना गया। पार्टी नेताओं ने कहा कि चिराग पासवान जी के निर्देश पर लोजपा (रामविलास) संकट की इस घड़ी में बाढ़ पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है। राहत एवं सहायता का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

चिराग का भरोसा, जनता का सहारा—बाढ़ पीड़ितों के साथ लोजपा (रामविलास) हमारा।