केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के सहरसा आगमन को लेकर भाजपा की तैयारी तेज, हजारों कार्यकर्ता पदयात्रा में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के सहरसा आगमन को लेकर भाजपा ने रेनबो रिसोर्ट में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। पदयात्रा डीबी रोड, शंकर चौक और सब्जी मार्केट होते हुए शहीद चौक पहुंचेगी, जहां शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के सहरसा आगमन को लेकर भाजपा ने रेनबो रिसोर्ट में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। प्रेस को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉ आलोक रंजन ने बताया कि नित्यानंद राय सुबह 10 बजे तक जिला अतिथि गृह पहुंचेंगे और जिला परिषद परिसर में सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे जिला परिषद से पदयात्रा निकाली जाएगी। 

पदयात्रा डीबी रोड, शंकर चौक और सब्जी मार्केट होते हुए शहीद चौक पहुंचेगी, जहां शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। उन्होंने बताया कि पदयात्रा में जिले की सभी पंचायतों से बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और हजारों भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। 

उन्होंने कहा कि विपक्ष की अराजकता का जवाब लोकतंत्र के माध्यम से दिया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

हथियार-कारतूस तस्करी में मुजफ्फरपुर का दंपती गिरफ्तार, 19,250 गोलियों की बरामदगी के बाद खुल रहीं नेटवर्क की कड़ियां
3 नवंबर 2026, 7:22 PM
हेमंत सरकार से आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज का मोहभंग, आने वाले समय में जनता सत्ता से उखाड़ फेंकेगी: कुंवर बासित अली
3 नवंबर 2026, 7:10 PM
नेपाल में फुलवरिया के चिकित्सक को मिला अंतरराष्ट्रीय गौतम बुद्ध शांति अवार्ड
3 नवंबर 2026, 6:59 PM
हल्दीपोखर और सिदिरसाई में ट्रेन ठहराव के लिए झामुमो का धरना, संजीव सरदार ने दी आंदोलन की चेतावनी
3 नवंबर 2026, 6:41 PM
मां के निधन के बाद पारंपरिक रस्म अदायगी के लिए मामा घर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना भी रहीं साथ
3 नवंबर 2026, 6:24 PM