राजधानी में रफ्तार का कहर, भीषण हादसे में दंपत्ति समेत तीन की मौत

राजधानी में मंगलवार की सुबह मोकामा बख्तियारपुर फोरलेन पर तब अचानक अफरातफरी मच गयी, जब एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

पटना: राजधानी में मंगलवार की सुबह मोकामा बख्तियारपुर फोरलेन पर तब अचानक अफरातफरी मच गयी, जब एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इसमें एक दंपति भी शामिल है। सभी मृतक खगड़िया जिले के के निवासी बताये जा रहे हैं। हादसा वाहन के डिवाइडर से टकराने के बाद हुआ।

मिली खबर के अनुसार राजधानी से सटे मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर शिवनार के पास अपने रफ्तार में जा रही कारण हादसे का शिकार हो गयी। हादसा डिवाइडर से टकराने के बाद हुआ। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार बने तीनों मृतक किसी काम के सिलसिले में राजधानी आये हुए थे। काम खत्म होने के बाद तीनों ही अपने निजी वाहन से वापस  अपने घर खगड़िया लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार हादसे का शिकार बन गयी।

मिली जानकारी के अनुसार अपने रफ्तार में जा रही कार डिवाइडर से टकरा गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड गये। कार में सवार लोगों के अलावा ड्राइवर का शव कार में ही फंस गया। जिसके शव को कडी मशक्कत के बाद निकाला गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर अफरातफरी मच गयी। देखते ही देखते लोगों की भारी भीड एकत्र हो गयीद।

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इसके अलावा मोकामा थाने की पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने हादसे में मृत लोगों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस संबंध में मृतकों के परिजनों को भी सूचना दे दी गयी है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में कार ड्राइवर को झपकी आने के बाद हादसे की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस अन्य सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।