ऑपरेशन मुस्कान से 39 लोगों के चेहरे पर लौटी खुशी, 7.80 लाख के मोबाइल बरामद

जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के आठवें चरण में पुलिस ने 39 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख 80 हजार रुपये है।

जहानाबाद। खोए और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर जहानाबाद पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान लगातार लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर रहा है। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के आठवें चरण में पुलिस ने 39 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख 80 हजार रुपये है।

2 नवंबर को पुलिस कार्यालय में मोबाइल वितरण के दौरान अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल पाने वालों में गृहिणी, किसान, मजदूर सहित विभिन्न वर्गों के लोग शामिल थे। कई लोगों ने बताया कि उन्होंने मेहनत की कमाई से मोबाइल खरीदा था। फोन गुम होने के बाद उन्हें काफी परेशानी हो रही थी। ऐसे में मोबाइल वापस मिलना उनके लिए बड़ी राहत है। लाभुकों ने पुलिस प्रशासन और एसपी के प्रति आभार जताया।

2026 में 502 मोबाइल की हुई बरामदगी

ऑपरेशन मुस्कान के तहत जहानाबाद पुलिस की तकनीकी टीम लगातार गुम मोबाइल की पहचान और बरामदगी में जुटी है। आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में 88 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे गए थे। वहीं वर्ष 2026 में अब तक 502 मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को वापस किए जा चुके हैं। एसपी के नेतृत्व में पुलिस की इस पहल से सैकड़ों परिवारों को राहत मिली है और आम लोगों का पुलिस पर भरोसा मजबूत हुआ है।

मोबाइल गुम होने पर CEIR पोर्टल पर करें शिकायत

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल संबंधित थाने में सूचना दें। साथ ही भारत सरकार के CEIR पोर्टल (www.ceir.gov.in) पर मोबाइल के IMEI नंबर के जरिए शिकायत दर्ज कर फोन ब्लॉक कराएं। इससे मोबाइल के दुरुपयोग पर रोक लगाने और उसकी बरामदगी में मदद मिल सकती है।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

हथियार-कारतूस तस्करी में मुजफ्फरपुर का दंपती गिरफ्तार, 19,250 गोलियों की बरामदगी के बाद खुल रहीं नेटवर्क की कड़ियां
3 नवंबर 2026, 7:22 PM
हेमंत सरकार से आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज का मोहभंग, आने वाले समय में जनता सत्ता से उखाड़ फेंकेगी: कुंवर बासित अली
3 नवंबर 2026, 7:10 PM
नेपाल में फुलवरिया के चिकित्सक को मिला अंतरराष्ट्रीय गौतम बुद्ध शांति अवार्ड
3 नवंबर 2026, 6:59 PM
हल्दीपोखर और सिदिरसाई में ट्रेन ठहराव के लिए झामुमो का धरना, संजीव सरदार ने दी आंदोलन की चेतावनी
3 नवंबर 2026, 6:41 PM
मां के निधन के बाद पारंपरिक रस्म अदायगी के लिए मामा घर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना भी रहीं साथ
3 नवंबर 2026, 6:24 PM