मकान से 12 महिला-पुरुष गिरफ्तार, हत्या के आरोपी को पकड़ने पहुंची थी पुलिस, देह व्यापार का खुलासा

बिहार के नवगछिया में हत्या के एक आरोपी की तलाश में पहुंची पुलिस को छापेमारी के दौरान एक अलग ही मामले का पता चला। पुलिस जिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक निजी मकान में पहुंची थी, वहां कथित तौर पर अनैतिक व्यापार से जुड़ी गतिविधियों की सूचना मिली।

भागलपुर: बिहार के नवगछिया में हत्या के एक आरोपी की तलाश में पहुंची पुलिस को छापेमारी के दौरान एक अलग ही मामले का पता चला। पुलिस जिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक निजी मकान में पहुंची थी, वहां कथित तौर पर अनैतिक व्यापार से जुड़ी गतिविधियों की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने मकान में छापेमारी कर करीब एक दर्जन महिला और पुरुषों को हिरासत में ले लिया। 

अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। मामला नवगछिया आदर्श थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चौक का है। दरअसल, नवगछिया पुलिस को हत्या के एक मामले में आरोपी की तलाश थी। इसी सिलसिले में पुलिस टीम लखन लाल सिंह के घर पहुंची थी। पुलिस का उद्देश्य हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करना था, लेकिन छापेमारी के दौरान मकान में कथित अनैतिक व्यापार से जुड़ी गतिविधियों की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने पूरे मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद होने की बात भी सामने आई है।

एसडीपीओ सायम रजा ने बताया कि पुलिस को मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए शुरू हुई छापेमारी के दौरान अनैतिक व्यापार से जुड़ी जानकारी मिलने पर पुलिस ने मकान की तलाशी ली। अब पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही बरामद सामान और मकान में संचालित गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। 

इधर, पुलिस की इस कार्रवाई की खबर जैसे ही आसपास के इलाके में फैली, लक्ष्मीपुर चौक पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। अचानक बड़ी संख्या में पुलिस बल को एक निजी मकान में छापेमारी करते देख स्थानीय लोगों के बीच भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। काफी देर तक मौके पर लोगों की आवाजाही बनी रही।

भागलपुर से शिवम की रिपोर्ट 

Trending News

हथियार-कारतूस तस्करी में मुजफ्फरपुर का दंपती गिरफ्तार, 19,250 गोलियों की बरामदगी के बाद खुल रहीं नेटवर्क की कड़ियां
3 नवंबर 2026, 7:22 PM
हेमंत सरकार से आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज का मोहभंग, आने वाले समय में जनता सत्ता से उखाड़ फेंकेगी: कुंवर बासित अली
3 नवंबर 2026, 7:10 PM
नेपाल में फुलवरिया के चिकित्सक को मिला अंतरराष्ट्रीय गौतम बुद्ध शांति अवार्ड
3 नवंबर 2026, 6:59 PM
हल्दीपोखर और सिदिरसाई में ट्रेन ठहराव के लिए झामुमो का धरना, संजीव सरदार ने दी आंदोलन की चेतावनी
3 नवंबर 2026, 6:41 PM
मां के निधन के बाद पारंपरिक रस्म अदायगी के लिए मामा घर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना भी रहीं साथ
3 नवंबर 2026, 6:24 PM