भारत सहित दुनिया भर के हजारों व्हाट्सऐप यूजर्स की मुसीबत बढ़ गई है। WhatsApp पर हजारों यूजर्स को फोटो, वीडियो और अन्य मीडिया फाइल भेजने में परेशानी हो रही है। टेक्स्ट मैसेज कई लोगों के लिए काम करते रहे, लेकिन मीडिया अपलोड नहीं हो रहा। इससे पहले भारत सहित दुनिया भर के हजारों व्हाट्सऐप यूजर्स को सोमवार की रात अचानक बड़ा झटका लगा। जब मेटा के स्वामित्व वाले लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने बिना किसी पूर्व चेतावनी हजारों व्हाट्सऐप अकाउंट्स को 24 घंटे के लिए 'अंडर रिव्यू' में डाल दिया। सके कारण प्रभावित लोग न तो किसी को मैसेज भेज पा रहे थे और न ही कॉल कर पा रहे थे।
दरअसल भारत समेत दुनियाभर के हजारों यूजर्स को WhatsApp पर फोटो, वीडियो और अन्य मीडिया फाइल भेजने में परेशानी हो रही है। टेक्स्ट मैसेज कई लोगों के लिए काम करते रहे, लेकिन मीडिया अपलोड नहीं हो रहा। हजारों यूजर्स ने शिकायत की कि WhatsApp पर मीडिया फाइलें भेजना अचानक बंद हो गया। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर बताया कि टेक्स्ट मैसेज तो भेजे जा रहे थे, लेकिन फोटो, वीडियो, स्टिकर और अन्य मीडिया फाइलें अपलोड ही नहीं हो रही थीं। कुछ यूजर्स को बार-बार Retry का मैसेज भी दिखाई दे रहा था। शुरुआत में कई लोगों को लगा कि उनके Wi-Fi या मोबाइल इंटरनेट में दिक्कत है, लेकिन बाद में पता चला कि यह समस्या सिर्फ उनके फोन तक सीमित नहीं थी।
हाल ही में भारत समेत कई देशों के कई यूजर्स के अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए रिव्यू (Review) में चले गए थे। इसके बाद वे ऐप के कई फीचर्स का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे। अब हजारों यूजर्स फोटो, वीडियो और स्टिकर भेजने में परेशानी का सामना कर रहे हैं। हालांकि दोनों समस्याएं अलग-अलग हैं, लेकिन लगातार दो दिनों में सामने आई इन घटनाओं ने WhatsApp यूजर्स की चिंता जरूर बढ़ा दी है।
अचानक ऐप ब्लॉक होने के बाद जैसे ही यूजर्स ने व्हाट्सऐप ओपन किया, उन्हें स्क्रीन पर एक नोटिस दिखाई दिया। जिस पर लिखा था 'Account in review Your account activity and device info is being checked' इस मैसेज में साफ लिखा था कि यूजर्स की एक्टिविटी और डिवाइस की जानकारी जांची जा रही है और इसका परिणाम आमतौर पर 24 घंटे के भीतर नोटिफाई किया जाएगा।
यह समस्या रात लगभग 8 बजे के आसपास सामने आई। एप खोलने के बाद स्क्रीन पर यह संदेश दिखाई दे रहा था, अकाउंट समीक्षा में है। अनुरोध की तारीख 3 अगस्त 2026। आपकी अकाउंट गतिविधियों और डिवाइस की जानकारी की जांच की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह हमारी सेवा की शर्तों का पालन करता है। हम आमतौर पर 24 घंटे के भीतर आपको परिणाम की सूचना देंगे।
इस मामले में Meta ने सफाई दी है। व्हाट्सऐप के प्रवक्ता ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि हम अपने प्लेटफॉर्म को सुरक्षित रखने और इसका दुरुपयोग रोकने के लिए लगातार काम करते हैं। इसके लिए सुरक्षा प्रणालियों के तहत अकाउंट्स बैन किए जाते हैं। लेकिन कई बार हमारे ऑटोमेटेड सिस्टम से भी गलती हो जाती है। अगर ऐसा हुआ है, तो हम इसे जल्द से जल्द ठीक करने और लोगों को दोबारा चैटिंग से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।