देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपिनयों में से एक रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर पेश किया है। कंपनी ने अपनी दसवीं सालगिरह के मौके पर इस ऑफर को यूजर्स के लिए पेश किया है। दरअसल अपनी एनिवर्सरी के मौके पर रिलायंस जियो यूजर्स के लिए कुछ अलग पेश करती रही है। अब इसी कडी में इस ऑफर को भी देखा जा रहा है।
टेक रिपोर्ट्स के अनुसार रिलायंस जियो ने अपने सबसे फेमस और लोकप्रिया मोबाइल रिचार्ज प्लान 3599 में कई और सुविधाओं को जोड दिया है। इसे रिचार्ज कराने वाले यूजर्स को कई अलग सुविधाएं मिलेंगी। जो जानकारी सामने आ रही है, उसके अनुसार इस ऑफर के तहत यूजर्स को अतिरिक्त 5जी डाटा के अलावा जियो हॉटस्टार और गूगल एआइ प्रो जैसे सुविधाएं मिल सकती हैं। ज्ञात हो कि 2016 के सितंबर माह में ही रिलायंस जियो ने अपनी टेलीकॉम सेवा का आगाज किया था। तब कंपनी ने फ्री सिम कार्ड से लेकर फ्री डेटा उपलब्ध कराने की घोषणा कर के भारतीय फोन बाजार में हडकंप मचा दिया था।
कंपनी के इस अनोखे ऑफर के सामने कई कंपनियां टिक भी नहीं पायी थी। कुछ ही वक्त में जियो ने अपने साथ करोडों ग्राहकों को जोड लिया था। आज की तारीख में जियो देश की सबसे बडी टेलीकॉम प्रोवाइडर्स कंपनी में से एक है। ऐसा माना जा रहा है कि अपने एनिवर्सरी ऑफर में रिलायंस जियो फिर धमाका कर के बडी संख्या में यूजर्स को फिर अपनी तरफ आकर्षित कर सकती है। जियो भारत के सभी 22 दूरसंचार सर्किलों में अपनी सेवाएँ देती है। यह पूरी तरह से 4जी और 5जी नेटवर्क पर आधारित है और 2 जी या 3जी सेवाएँ नहीं देती है।