स्मार्टफोन बनाने वाली भारतीय कंपनी लावा ने अपने नए फोन को लांच कर दिया है। फोन बजट सेगमेंट के लिए है। खास बात यह है कि इन डिवाइस की कीमत नौ हजार रूपये से भी कम है, यानी कंपनी ने वैसे लोगों को टारगेट किया है जो कम कीमत में बेहतर स्मार्टफोन की चाहत रखते हैं। इस स्मार्टफोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके अलावा कई अन्य फीचर्स भी इसमें शामिल किए गए हैं।
भारतीय स्मार्टफोन मेकर लावा ने अपने बजट सेगमेंट में नए फोन लावा स्मार्टफोन को पेश किया है। यह फोन दो कलर कोणार्क गोल्ड और अजंता ग्रे में उपलब्ध है। कीमत 8499 रुपए रखी गई है और इसे ऑफिशियल रिटेल आउटलेट के साथ ही दूसरे रिटेल प्लेटफार्म से भी खरीदा जा सकता है।
लावा स्मार्टफोन में 6.56 इंच का क्यूएचडी एलसीडी डिस्पले दिया गया है। जिसकी रेजोल्यूशन भी ठीक-ठाक है। स्मूथ वर्किंग के लिए मोबाइल फोन में यूनीशॉक एससी 9863 ए ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। 3GB राम और 32GB इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है। हालांकि एसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512gb तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में एंड्राइड 16 गो एडिशन दिया गया है। वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में पांच मेगापिक्सल का कैमरा है।
इसके अलावा इसकी बॉडी में विशेष रूप से ध्यान दिया गया है। 10 वाट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट साथ दिया गया है, जबकि फोन में सिम कार्ड स्लॉट, ऑडियो जैक, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। लावा की पूरी कोशिश वैसे टीजी को कवर करने की है जो कम कीमत में एक अच्छा मोबाइल चाहते हैं।