iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max की कीमत जानिए, Apple का पहला स्क्रीन मुड़ने वाला iPhone Duo भी लॉन्च

iPhone के दीवानों का इंतजार खत्म हो गया है। ऐपल ने iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max को लॉन्च कर दिया है। साथ ही Apple ने अपना सबसे पहला स्क्रीन मुड़ने वाला हैंडसेट iPhone Duo भी लॉन्च कर दिया है।

iPhone के दीवानों का इंतजार खत्म हो गया है। ऐपल ने iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max को लॉन्च कर दिया है। साथ  ही Apple ने अपना सबसे पहला स्क्रीन मुड़ने वाला हैंडसेट iPhone Duo भी लॉन्च कर दिया है। इस तरह से Apple ने भी फोल्डेबल स्मार्टफोन की दुनिया में एंट्री मार ली है। Samsung, Google और Motorola जैसी कंपनियां पहले से ही  फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में मौजूद हैं। ऐपल का पहला फोल्डेबल आईफोन कंपनी का अब तक का सबसे महंगा iPhone है।  iPhone Duo की 256GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है।  

भारत में प्री ऑर्डर शनिवार से शुरू होगा और इसकी ओपन सेल 18 सितंबर से शुरू होगी। मुड़ने वाले iPhone Duo के लिए प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से शुरू होंगे और इस डिवाइस की सेल 23 अक्टूबर से शुरू होगी।  Apple Watch 12 और Watch Ultra 4 लॉन्च कर दी है। कंपनी ने दोनों स्मार्टवॉच में हार्ट रेट मॉनिटरिंग को बेहतर किया है और अब ये दोनों वॉच हर 5 सेकंड के अंतर पर हार्ट रेट मापेंगी। 

iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max की कीमत

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max दोनों हैंडसेट के शुरुआती वेरिएंट में 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। यूएस में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1199 डॉलर (यानी करीब 1.14 लाख रुपए) है और iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1299 डॉलर (यानी 1.23 लाख रुपए) है।   iPhone 18 Pro की भारत में शुरुआती कीमत 164900 रुपए और iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 179900 रुपए रखी है।  Phone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और एक नए बरगंडी कलर में लॉन्च किए गए हैं.  iPhone Duo फोन Star White और Night Sky कलर्स में उपलब्ध होगा। 

Apple ने अपना सबसे पहला स्क्रीन मुड़ने वाला हैंडसेट लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम iPhone Duo है।  iPhone Duo की 256GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है।  इसके अलावा 512GB मॉडल की कीमत 3,24,900 रुपये, 1TB मॉडल की कीमत 3,74,900 रुपये और टॉप-एंड 2TB वेरिएंट की कीमत 4,49,900 रुपये है। iPhone Duo अनफोल्ड होने के बाद  7.6-inch स्क्रीन में हो जाता है. वहीं, कवर डिस्प्ले 5.4 इंच का है। iPhone Duo में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 48 मेगापिक्सल का फ्यूजन मेन कैमरा है, सेकेंडरी कैमरा भी 48MP का है। 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

iPhone 18 Pro, Pro Max और iPhone Duo का प्री-ऑर्डर कब?

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max  दोनों मॉडल्स के लिए प्री-ऑर्डर 12 सितंबर को शाम 5:30 बजे शुरू होंगे । इनकी बिक्री और डिलीवरी 18 सितंबर से शुरू की जाएगी। फोल्डेबल iPhone Duo की प्री-ऑर्डर बुकिंग 16 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे शुरू होगी। इसकी बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी। 

iPhone 18 Pro-भारत में कीमत और वेरिएंट

256GB मॉडल: ₹1,64,900

512GB मॉडल: ₹1,89,900

1TB मॉडल: ₹2,39,900

2TB मॉडल: ₹3,14,900

 प्री-ऑर्डर (Pre-orders): 12 सितंबर से शुरू।

बिक्री (Sale): 18 सितंबर से उपलब्ध

रंग विकल्प: ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और बरगंडी।

iPhone 18 Pro Max-भारत में कीमत और वेरिएंट

256GB वेरिएंट: ₹1,79,900 से शुरू।

512GB वेरिएंट: ₹2,04,900।

1TB वेरिएंट: ₹2,54,900।

2TB वेरिएंट: ₹3,29,900

प्री-ऑर्डर:  Croma और अन्य प्रमुख स्टोर पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार प्री-ऑर्डर जल्द शुरू होंगे।

बिक्री: 18 सितंबर से ओपन सेल शुरू होगी।

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की खासियत  

नए iPhone में वेरिएबल अपर्चर वाला कैमरा दिया गया है। इसकी मदद से फोटो और वीडियो की क्वालिटी काफी बेहतर होगी। कैमरा हार्डवेयर के साथ सॉफ्टवेयर का भी अच्छा सपोर्ट दिया गया है, जिससे यूजर्स को फोटो और वीडियो में बेहतर रिजल्ट मिलेगा।

iPhone 18 Pro सीरीज में Apple की नई A20 Pro चिप दी गई है। फोन में Apple Intelligence और Siri AI से जुड़े फीचर्स भी मिल रहे हैं।  नए Vapor Chamber कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। इससे लंबे समय तक गेमिंग, वीडियो एडिटिंग या दूसरे हेवी टास्क के दौरान फोन के तापमान को कंट्रोल रखने में मदद मिलेगी।

 Apple कंपनी का दावा है कि iPhone 18 Pro एक बार चार्ज करने पर 24 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है, जबकि Pro Max मॉडल एक बार चार्ज होने पर 30 घंटे तक की की बैटरी लाइफ देता है। ऐप्पल का दावा है कि फोन की बैटरी सिर्फ 15 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकती है।