39 सेकेंड, 2 शक्तिशाली भूकंप और इस देश में सब कुछ तबाह, हजारों के मौत की आशंका, भारत ने बढाये मदद के हाथ

39 सेकेंड, 2 शक्तिशाली भूकंप और इस देश में सब कुछ तबाह, हजारों के मौत की आशंका, भारत ने बढाये मदद के हाथ

लैटिन अमेरिकी देश वेनेजुएला में आये दो शक्तिशाली भूकंप ने हर तरफ केवल तबाही का निशान छोड दिया है। यूएसजीएस के शुरूआती आंकलन के अनुसार अबतक जो जानकारी मिल रही है उससे दस हजार से एक लाख लोगों की मौत होने की आशंका है। आलम यह है कि राजधानी काराकस में हर तरफ केवल तबाही का मंजर फैला हुआ है। ईमारतें गिरी हैं। सडकें फट गयी हैं। हजारों की संख्या में ईमारतों में दरारें पड गयी हैं।

अब तक की मिली जानकारी के अनुसार केवल 39 सेकंड के अंतराल में आए दो भूकंप ने पूरे देश में केवल तबाही ही तबाही मचाई है। नजर जिधर भी जा रही है, उधर केवल तबाही नजर आ रही है। सड़कों में बड़ी दरारें पड़ गई है। लोग सुरक्षित जगहों की तलाश में दिख रहे हैं। यूएसजीएस की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार इस आपदा में मृतकों की संख्या दस हजार से एक लाख तक पहुंच सकती है। 

अमेरिकी भूगर्भीय संरक्षण के अनुसार वेनेजुएला में बीती रात 10:04 पर भूकंप का पहला झटका लगा। इसकी तीव्रता 7.3 थी। यह भूकंप राजधानी काराकस से लगभग 290 किलोमीटर पश्चिम में स्थित सैन फिलिप के पास आया। इतनी शक्तिशाली तीव्रता के भूकंप आने के बाद से हर तरफ केवल दहशत फैल गई। अभी लोग कुछ समझ पाते कि इसके लगभग 39 सेकंड बाद एक और झटका लगा और यह झटका पहले से आए भूकंप की तुलना में ज्यादा शक्तिशाली था। दूसरी बार आए भूकंप की तीव्रता 7.5 थी। दूसरा झटका राजधानी से लगभग 295 किलोमीटर पश्चिम यूमारे के पास महसूस किया गया। भूकंप की झटका इतनी शक्तिशाली थे कि पूरे वेनेजुएला के साथ-साथ पड़ोसी देश कोलंबिया में भी इसके झटके महसूस किए गए। 

लगातार दो शक्तिशाली झटकों के बाद हर तरफ केवल दहशत फैल गई। लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। यूएसजीएस की माने तो शुरुआती आंकलन के अनुसार इन बेहद शक्तिशाली झटकों से भारी तबाही और व्यापक नुकसान की आशंका है। इस प्राकृतिक आपदा का असर बहुत बड़े क्षेत्र में हो सकता है। वही हालत की गंभीरता को देखते हुए कार्यवाहक राष्ट्रपति डेलशी रोड्रिग्ज ने पूरे देश में आपातकाल की घोषणा कर दी है। वेनेजुएला के मुख्य एयरपोर्ट को पूरी तरीके से बंद कर दिया गया है। पूरे देश के स्कूलों और कॉलेज में क्लास को रद्द कर दिया गया है। 

इधर वेनेजुएला में आए जबर्दस्त भूकंप के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना गहरा दुख जताया है। पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा है कि वेनेजुएला में आए जबरदस्त भूकंप से हुई तबाही से मुझे गहरा दुख हुआ है। भारत के लोगों की ओर से मैं वेनेजुएला की सरकार और वहां के लोग के प्रति, विशेष रूप से उन परिवारों को प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रिय जनों को खो दिया है। हम घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं और इस मुश्किल समय में प्रभावित सभी लोगों के साथ एक जुटता से खड़े हैं। भारत हर संभव मदद करने के लिए तैयार है।

Trending News

स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
Oct 18, 2026, 2:17:00 PM