यूपी: कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अजय राय की छुट्टी, अराधना मिश्रा को प्रदेश कांग्रेस की कमान

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस दौरान कांग्रेस पार्टी की तरफ से अहम खबर है। अब तक यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष रहे अजय राय को उनके पद से हटा दिया गया है।

यूपी: कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अजय राय की छुट्टी, अराधना मिश्रा को प्रदेश कांग्रेस की कमान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस दौरान कांग्रेस पार्टी की तरफ से अहम खबर है। अब तक यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष रहे अजय राय को उनके पद से हटा दिया गया है। अब प्रदेश कांग्रेस की कमान अराधना मिश्रा को दी गयी है। वहीं पार्टी के सांसद इमरान मसूद को पार्टी का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी द्वारा कांग्रेस विधायक दल का नेता भी नया चेहरा नियुक्त किया गया है।

शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस में किये गये फेरबदल में कांग्रेस पार्टी की तरफ से एक नहीं बल्कि कई बदलाव किये गये। इनमें अजय राय की जगह अराधना मिश्रा मोना को प्रदेश कांग्रेस की कमान दी गयी। अराधना प्रदेश के प्रतापगढ जिले की रामपुर खास सीट से विधायक हैं। उनके पिता सह राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की गिनती कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं में होती है। अजय राय ने लोकसभा चुनाव में वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा था और उन्हें बड़ी टक्कर दी थी।

इसके अलावा पार्टी की तरफ से देविंदर निषाद और आलोक प्रसाद को भी अहम जिम्मेदारी दी गयी है। इन दोनों को ही पार्टी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि कांग्रेस विधायक दल का नेता फरेंदा से विधायक चौधरी वीरेंद्र सिंह को नियुक्त किया गया है। सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद को प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

ज्ञात हो कि 2022 में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वारा कार्यकारी अध्यक्ष का पद सृजित किया गया था। तब बृजलाल खाबरी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और अजय राय तथा नसीमुद्दीन सिद्दीकी को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने राजनीतिक रूप से प्रतिनिधित्व देते हुए सवर्ण, पिछड़ा, मुस्लिम और अनुसूचित जाति का संतुलन बनाने की कोशिश की है। एक तरफ जहां पूर्वांचल से देविंदर निषाद को जिम्मेदारी दी गयी है, वहीं दूसरी तरफ इमरान मसूद को जिम्मेदारी देकर अल्पसंख्यक वर्ग में पार्टी ने संदेश देने की कोशिश की है।

राज्य की महाराजगंज (एससी) विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में तीन चुनाव लड़ चुके आलोक प्रसाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाये गये हैं। विधायक दल के नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह होंगे। विधानसभा में उनके अलावा अराधना मिश्रा विधायक हैं।

Trending News

ऑटो और पिकअप में जोरदार भिड़ंत, चाचा-भतीजे की मौके पर मौत
ऑटो और पिकअप में जोरदार भिड़ंत, चाचा-भतीजे की मौके पर मौत
Oct 03, 2026, 2:02:00 PM
विश्वकर्मा प्रोजेक्ट में दर्दनाक हादसा, गिरने से चालक की मौत, मुआवजा व नौकरी की मांग को लेकर शव रख किया प्रदर्शन
विश्वकर्मा प्रोजेक्ट में दर्दनाक हादसा, गिरने से चालक की मौत, मुआवजा व नौकरी की मांग को लेकर शव रख किया प्रदर्शन
Oct 03, 2026, 1:51:00 PM
जंतर-मंतर के युवाओं ने सरकार को झुकाया, अधिकार के लिए संघर्ष ही रास्ता : मुकेश सहनी
जंतर-मंतर के युवाओं ने सरकार को झुकाया, अधिकार के लिए संघर्ष ही रास्ता : मुकेश सहनी
Oct 03, 2026, 1:48:00 PM
Asian Games-2026 : फाइनल में पाक पस्त, इंडिया का GOLD पर निशाना
Asian Games-2026 : फाइनल में पाक पस्त, इंडिया का GOLD पर निशाना
Oct 03, 2026, 1:32:00 PM
कांग्रेस अध्यक्ष ने PM मोदी को लिखा पत्र, कर्नाटक के लिए कर दी बड़ी मांग
कांग्रेस अध्यक्ष ने PM मोदी को लिखा पत्र, कर्नाटक के लिए कर दी बड़ी मांग
Oct 03, 2026, 12:49:00 PM
वलसाड-दानापुर स्पेशल के फेरे बढ़े, आरा व बक्सर में मिलेगा ठहराव
वलसाड-दानापुर स्पेशल के फेरे बढ़े, आरा व बक्सर में मिलेगा ठहराव
Oct 03, 2026, 11:22:00 AM
तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचीं अभिनेत्री यामी गौतम, दरबार साहिब में मत्था टेक लिया गुरु महाराज का आशीर्वाद
तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचीं अभिनेत्री यामी गौतम, दरबार साहिब में मत्था टेक लिया गुरु महाराज का आशीर्वाद
Oct 03, 2026, 11:14:00 AM
NSMCH अस्पताल में फॉरेंसिक जुरिस्कन-2026 का आयोजन, शामिल हुए राज्यपाल
NSMCH अस्पताल में फॉरेंसिक जुरिस्कन-2026 का आयोजन, शामिल हुए राज्यपाल
Oct 03, 2026, 10:48:00 AM
राजीव नगर में कार के अंदर में मिला व्यक्ति का शव, गोली लगने से मौत
राजीव नगर में कार के अंदर में मिला व्यक्ति का शव, गोली लगने से मौत
Oct 03, 2026, 10:40:00 AM
गांधी जयंती के दिन युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस के दावों के बीच उठे सुरक्षा पर सवाल
गांधी जयंती के दिन युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस के दावों के बीच उठे सुरक्षा पर सवाल
Oct 03, 2026, 10:34:00 AM