UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 IAS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के DM बदले

उत्तर प्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। प्रदेश में 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 IAS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के DM बदले

लखनऊ : उत्तर प्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। प्रदेश में 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के जिलाधिकारियों के साथ-साथ विकास प्राधिकरणों और अन्य महत्वपूर्ण विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

सीतापुर के जिलाधिकारी राजागणपति आर को सूडा का निदेशक बनाया गया है

तबादला सूची के मुताबिक, सीतापुर के जिलाधिकारी राजागणपति आर को सूडा का निदेशक बनाया गया है। वहीं लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार को सीतापुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। गाजियाबाद के नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक को मेरठ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं वाराणसी के नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को गाजियाबाद नगर निगम की कमान सौंपी गई है।

गोरखपुर के मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी को वाराणसी का नया नगर आयुक्त बनाया गया है

गोरखपुर के मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी को वाराणसी का नया नगर आयुक्त बनाया गया है, जबकि आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के विशेष सचिव अभिषेक कुमार को गोरखपुर का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा महाराजगंज के जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल को सिद्धार्थनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. को महाराजगंज की जिम्मेदारी दी गई है।

मुजफ्फरनगर के DM उमेश मिश्रा को नगर विकास विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है

मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को नगर विकास विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है, जबकि ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। फतेहपुर के मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना को नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की उपसचिव पूनम निगम को फतेहपुर का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।

बिजनौर के DM उमेश सिंह को लोक निर्माण विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है

बिजनौर के जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह को लोक निर्माण विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जोगिंद्र सिंह को बिजनौर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही अलीगढ़, मेरठ, फिरोजाबाद, आगरा, मुरादाबाद, बरेली, कानपुर और ग्रेटर नोएडा सहित कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर भी अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। शासन की ओर से जारी इस तबादला सूची में कुल 38 आईएएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

Trending News

एस्ट्रोटॉक ऐप एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं, कंपनी रिस्टोर करने के लिए कर रही काम
एस्ट्रोटॉक ऐप एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं, कंपनी रिस्टोर करने के लिए कर रही काम
Nov 14, 2026, 8:30:00 PM
आयुष मंत्रालय से जानिए रोजाना कितनी देर करना चाहिए योग?
आयुष मंत्रालय से जानिए रोजाना कितनी देर करना चाहिए योग?
Nov 14, 2026, 8:00:00 PM
कियारा आडवाणी ने कहा- प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीने थे बहुत कठिन, महिलाओं का साथ जरूरी
कियारा आडवाणी ने कहा- प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीने थे बहुत कठिन, महिलाओं का साथ जरूरी
Nov 14, 2026, 7:30:00 PM
हरदीप पुरी ने कहा- भारत अपने नागरिकों को दुनिया में सबसे कम कीमतों पर उपलब्ध करा रहा है ईंधन
हरदीप पुरी ने कहा- भारत अपने नागरिकों को दुनिया में सबसे कम कीमतों पर उपलब्ध करा रहा है ईंधन
Nov 14, 2026, 7:15:00 PM
बिहारशरीफवासियों को छठ पर्व पर मिली बड़ी सौगात, विधायक ने 'इंद्रधनुषी पुल' का किया उद्घाटन
बिहारशरीफवासियों को छठ पर्व पर मिली बड़ी सौगात, विधायक ने 'इंद्रधनुषी पुल' का किया उद्घाटन
Nov 14, 2026, 7:00:00 PM
छठ घाटों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस बल तैनात रहेगा, लालाछपर पोखरा पर सबसे अधिक भीड़ की संभावना
छठ घाटों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस बल तैनात रहेगा, लालाछपर पोखरा पर सबसे अधिक भीड़ की संभावना
Nov 14, 2026, 6:45:00 PM
ट्रक में बना रखा था डीजल चोरी का गुप्त टैंक, 3 गिरफ्तार
ट्रक में बना रखा था डीजल चोरी का गुप्त टैंक, 3 गिरफ्तार
Nov 14, 2026, 6:30:00 PM
छठ घाटों पर विद्युत खंभों को प्लास्टिक से ढकने का काम शुरू, सुरक्षा को लेकर विभाग अलर्ट
छठ घाटों पर विद्युत खंभों को प्लास्टिक से ढकने का काम शुरू, सुरक्षा को लेकर विभाग अलर्ट
Nov 14, 2026, 6:15:00 PM
बाल दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु ने बच्चों से की मुलाकात, सपनों को पूरा करने के लिए किया प्रेरित
बाल दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु ने बच्चों से की मुलाकात, सपनों को पूरा करने के लिए किया प्रेरित
Nov 14, 2026, 6:00:00 PM
चिराग ने कहा- 'नीतीश सेतु' नीतीश कुमार को सम्मान देने का छोटा सा प्रयास, आने वाली पीढ़ियां उनके काम को रखेंगी याद
चिराग ने कहा- 'नीतीश सेतु' नीतीश कुमार को सम्मान देने का छोटा सा प्रयास, आने वाली पीढ़ियां उनके काम को रखेंगी याद
Nov 14, 2026, 5:45:00 PM