ट्रक में बना रखा था डीजल चोरी का गुप्त टैंक, 3 गिरफ्तार

दूसरे वाहनों से डीजल चोरी करने के लिए शातिरों ने अपने ही ट्रक को चलता-फिरता तेल गोदाम बना रखा था। इसके लिए ट्रक में बाकायदा अलग से बड़ा टैंक तैयार कराया गया था

ट्रक में बना रखा था डीजल चोरी का गुप्त टैंक, 3 गिरफ्तार

कोईलवर (भोजपुर) : दूसरे वाहनों से डीजल चोरी करने के लिए शातिरों ने अपने ही ट्रक को चलता-फिरता तेल गोदाम बना रखा था। इसके लिए ट्रक में बाकायदा अलग से बड़ा टैंक तैयार कराया गया था, जिसमें चोरी का डीजल जमा किया जाता था। भोजपुर के गीधा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऐसे ही एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, गिरोह का चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

वाहन जांच अभियान के दौरान गीधा गांव के समीप यूपी नंबर के दस चक्का ट्रक को संदेह के आधार पर रोका गया

शनिवार को सदर एसडीपीओ-2 के नेतृत्व में चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान गीधा गांव के समीप यूपी नंबर के दस चक्का ट्रक को संदेह के आधार पर रोका गया। तलाशी के दौरान ट्रक की बनावट देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। ट्रक में डीजल जमा करने के लिए अलग से बड़ा टैंक बनाया गया था। इसके अलावा तेल निकालने के लिए कई पाइप भी रखे गए थे।

गिरोह के सदस्य सड़क किनारे खड़े ट्रक, ट्रेलर और हाइवा को निशाना बनाते थे

पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य सड़क किनारे खड़े ट्रक, ट्रेलर और हाइवा को निशाना बनाते थे। पाइप के सहारे दूसरे वाहनों से डीजल निकालकर अपने ट्रक के अतिरिक्त टैंक में जमा कर लेते थे। चोरी के डीजल की खपत के साथ उसकी बिक्री भी की जाती थी। विरोध करने पर वाहन चालकों और खलासियों को हथियार व लाठी का भय दिखाकर चुप कराने का आरोप है।

फरार चालक की पहचान सराफत उर्फ भूरा के रूप में हुई है

गिरफ्तार आरोपितों में मेरठ जिले के मुंडाली थाना क्षेत्र के जीसैरा निवासी ट्रक मालिक मो. रिजवान (40), बुलंदशहर जिले के अगोता थाना क्षेत्र के अनहेड़ा निवासी सुनील कुमार उर्फ सुशील कुमार (38) और बिबीनगर थाना क्षेत्र के मंडौना निवासी सुवेंद्र सिंह (35) शामिल हैं। वहीं, फरार चालक की पहचान हापुड़ जिले के गढ़ थाना क्षेत्र के दसना शेखपुर निवासी सराफत उर्फ भूरा के रूप में हुई है।

SDPO-2 ने कहा- गिरफ्तार आरोपित अंतरराज्यीय स्तर पर डीजल चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य हैं

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 1.65 लाख रुपए नकद, एक देसी कट्टा, तीन कारतूस, तीन मोबाइल, एक बड़ी कैंची, लकड़ी के दो बट, 40 लीटर क्षमता वाले तीन गैलन और डीजल निकालने के छह पाइप बरामद किए हैं। इसके साथ ही चोरी में प्रयुक्त 10 चक्का ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। एसडीपीओ-2 ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित अंतरराज्यीय स्तर पर डीजल चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य हैं। पुलिस इनके आपराधिक नेटवर्क, फरार चालक और अन्य राज्यों में हुई चोरी की घटनाओं में संभावित संलिप्तता की जांच कर रही है।

आरा से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Trending News

एस्ट्रोटॉक ऐप एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं, कंपनी रिस्टोर करने के लिए कर रही काम
एस्ट्रोटॉक ऐप एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं, कंपनी रिस्टोर करने के लिए कर रही काम
Nov 14, 2026, 8:30:00 PM
आयुष मंत्रालय से जानिए रोजाना कितनी देर करना चाहिए योग?
आयुष मंत्रालय से जानिए रोजाना कितनी देर करना चाहिए योग?
Nov 14, 2026, 8:00:00 PM
कियारा आडवाणी ने कहा- प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीने थे बहुत कठिन, महिलाओं का साथ जरूरी
कियारा आडवाणी ने कहा- प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीने थे बहुत कठिन, महिलाओं का साथ जरूरी
Nov 14, 2026, 7:30:00 PM
हरदीप पुरी ने कहा- भारत अपने नागरिकों को दुनिया में सबसे कम कीमतों पर उपलब्ध करा रहा है ईंधन
हरदीप पुरी ने कहा- भारत अपने नागरिकों को दुनिया में सबसे कम कीमतों पर उपलब्ध करा रहा है ईंधन
Nov 14, 2026, 7:15:00 PM
बिहारशरीफवासियों को छठ पर्व पर मिली बड़ी सौगात, विधायक ने 'इंद्रधनुषी पुल' का किया उद्घाटन
बिहारशरीफवासियों को छठ पर्व पर मिली बड़ी सौगात, विधायक ने 'इंद्रधनुषी पुल' का किया उद्घाटन
Nov 14, 2026, 7:00:00 PM
छठ घाटों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस बल तैनात रहेगा, लालाछपर पोखरा पर सबसे अधिक भीड़ की संभावना
छठ घाटों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस बल तैनात रहेगा, लालाछपर पोखरा पर सबसे अधिक भीड़ की संभावना
Nov 14, 2026, 6:45:00 PM
ट्रक में बना रखा था डीजल चोरी का गुप्त टैंक, 3 गिरफ्तार
ट्रक में बना रखा था डीजल चोरी का गुप्त टैंक, 3 गिरफ्तार
Nov 14, 2026, 6:30:00 PM
छठ घाटों पर विद्युत खंभों को प्लास्टिक से ढकने का काम शुरू, सुरक्षा को लेकर विभाग अलर्ट
छठ घाटों पर विद्युत खंभों को प्लास्टिक से ढकने का काम शुरू, सुरक्षा को लेकर विभाग अलर्ट
Nov 14, 2026, 6:15:00 PM
बाल दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु ने बच्चों से की मुलाकात, सपनों को पूरा करने के लिए किया प्रेरित
बाल दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु ने बच्चों से की मुलाकात, सपनों को पूरा करने के लिए किया प्रेरित
Nov 14, 2026, 6:00:00 PM
चिराग ने कहा- 'नीतीश सेतु' नीतीश कुमार को सम्मान देने का छोटा सा प्रयास, आने वाली पीढ़ियां उनके काम को रखेंगी याद
चिराग ने कहा- 'नीतीश सेतु' नीतीश कुमार को सम्मान देने का छोटा सा प्रयास, आने वाली पीढ़ियां उनके काम को रखेंगी याद
Nov 14, 2026, 5:45:00 PM