छठ घाटों पर विद्युत खंभों को प्लास्टिक से ढकने का काम शुरू, सुरक्षा को लेकर विभाग अलर्ट

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, सहरसा ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

छठ घाटों पर विद्युत खंभों को प्लास्टिक से ढकने का काम शुरू, सुरक्षा को लेकर विभाग अलर्ट

सहरसा : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, सहरसा ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। छठ घाटों के समीप स्थित विद्युत खंभों को प्लास्टिक से ढकने का कार्य कराया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की विद्युत दुर्घटना की आशंका को रोका जा सके।

घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में बिजली के खंभों, तारों व अन्य विद्युत संरचनाओं का निरीक्षण किया जा रहा है

इसके साथ ही घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में बिजली के खंभों, तारों और अन्य विद्युत संरचनाओं का निरीक्षण किया जा रहा है। विभागीय कर्मियों द्वारा संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। पर्व के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए विद्युत शक्ति उपकेंद्रों, ट्रांसफॉर्मरों और विद्युत लाइनों की लगातार निगरानी की जाएगी। किसी भी तकनीकी खराबी पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए संबंधित अभियंताओं एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया है।

अमित कुमार ने कहा- छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है

विद्युत कार्यपालक अभियंता, सहरसा ई. अमित कुमार ने बताया कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से घाटों के समीप विद्युत खंभों को प्लास्टिक से ढकने सहित अन्य जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों से बिजली के खंभों, तारों और ट्रांसफॉर्मरों से उचित दूरी बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि कहीं बिजली का तार टूटकर गिरा मिले तो उसे छूने या हटाने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल विद्युत विभाग को सूचना दें।

सूर्य घर योजना के प्रति भी चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

विद्युत विभाग की ओर से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए सभी सहायक अभियंताओं एवं कनीय अभियंताओं को निर्देश दिया गया है। अभियान के तहत लोगों को योजना के अंतर्गत तीन किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली कुल 98 हजार रुपये की सब्सिडी व बैंक द्वारा छह प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण की सुविधा की जानकारी दी जाएगी। विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ दिलाना और सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट

Trending News

एस्ट्रोटॉक ऐप एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं, कंपनी रिस्टोर करने के लिए कर रही काम
एस्ट्रोटॉक ऐप एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं, कंपनी रिस्टोर करने के लिए कर रही काम
Nov 14, 2026, 8:30:00 PM
आयुष मंत्रालय से जानिए रोजाना कितनी देर करना चाहिए योग?
आयुष मंत्रालय से जानिए रोजाना कितनी देर करना चाहिए योग?
Nov 14, 2026, 8:00:00 PM
कियारा आडवाणी ने कहा- प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीने थे बहुत कठिन, महिलाओं का साथ जरूरी
कियारा आडवाणी ने कहा- प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीने थे बहुत कठिन, महिलाओं का साथ जरूरी
Nov 14, 2026, 7:30:00 PM
हरदीप पुरी ने कहा- भारत अपने नागरिकों को दुनिया में सबसे कम कीमतों पर उपलब्ध करा रहा है ईंधन
हरदीप पुरी ने कहा- भारत अपने नागरिकों को दुनिया में सबसे कम कीमतों पर उपलब्ध करा रहा है ईंधन
Nov 14, 2026, 7:15:00 PM
बिहारशरीफवासियों को छठ पर्व पर मिली बड़ी सौगात, विधायक ने 'इंद्रधनुषी पुल' का किया उद्घाटन
बिहारशरीफवासियों को छठ पर्व पर मिली बड़ी सौगात, विधायक ने 'इंद्रधनुषी पुल' का किया उद्घाटन
Nov 14, 2026, 7:00:00 PM
छठ घाटों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस बल तैनात रहेगा, लालाछपर पोखरा पर सबसे अधिक भीड़ की संभावना
छठ घाटों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस बल तैनात रहेगा, लालाछपर पोखरा पर सबसे अधिक भीड़ की संभावना
Nov 14, 2026, 6:45:00 PM
ट्रक में बना रखा था डीजल चोरी का गुप्त टैंक, 3 गिरफ्तार
ट्रक में बना रखा था डीजल चोरी का गुप्त टैंक, 3 गिरफ्तार
Nov 14, 2026, 6:30:00 PM
छठ घाटों पर विद्युत खंभों को प्लास्टिक से ढकने का काम शुरू, सुरक्षा को लेकर विभाग अलर्ट
छठ घाटों पर विद्युत खंभों को प्लास्टिक से ढकने का काम शुरू, सुरक्षा को लेकर विभाग अलर्ट
Nov 14, 2026, 6:15:00 PM
बाल दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु ने बच्चों से की मुलाकात, सपनों को पूरा करने के लिए किया प्रेरित
बाल दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु ने बच्चों से की मुलाकात, सपनों को पूरा करने के लिए किया प्रेरित
Nov 14, 2026, 6:00:00 PM
चिराग ने कहा- 'नीतीश सेतु' नीतीश कुमार को सम्मान देने का छोटा सा प्रयास, आने वाली पीढ़ियां उनके काम को रखेंगी याद
चिराग ने कहा- 'नीतीश सेतु' नीतीश कुमार को सम्मान देने का छोटा सा प्रयास, आने वाली पीढ़ियां उनके काम को रखेंगी याद
Nov 14, 2026, 5:45:00 PM