आयुष मंत्रालय से जानिए रोजाना कितनी देर करना चाहिए योग?

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को स्वस्थ और फिट रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। ऑफिस का काम, घर की जिम्मेदारियां और दिनभर की व्यस्तता के बीच लोग अपनी सेहत के लिए समय नहीं निकाल पाते। ऐसे में योग एक ऐसा तरीका है।

आयुष मंत्रालय से जानिए रोजाना कितनी देर करना चाहिए योग?

नई दिल्ली : आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को स्वस्थ और फिट रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। ऑफिस का काम, घर की जिम्मेदारियां और दिनभर की व्यस्तता के बीच लोग अपनी सेहत के लिए समय नहीं निकाल पाते। ऐसे में योग एक ऐसा तरीका है, जिसकी मदद से न सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है, बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है। यही वजह है कि आज बड़ी संख्या में लोग अपनी दिनचर्या में योग को शामिल कर रहे हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रोजाना कितनी देर योग करना चाहिए? 

इस सवाल का जवाब देते हुए आयुष मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा की है

इस सवाल का जवाब देते हुए आयुष मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा की है। इसमें बताया गया है कि योग करने की अवधि हर व्यक्ति के लिए एक जैसी नहीं हो सकती। यह व्यक्ति की शारीरिक क्षमता, स्वास्थ्य स्थिति और जरूरतों पर निर्भर करती है। आयुष मंत्रालय के मुताबिक, जो लोग योग की शुरुआत कर रहे हैं, उनके लिए सामान्य तौर पर दिन में करीब 45 मिनट तक अभ्यास करने की सलाह दी जाती है। 

हर इंसान का शरीर अलग होता है। किसी व्यक्ति की शारीरिक क्षमता अच्छी हो सकती है

हालांकि, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि हर व्यक्ति को रोजाना इतने ही समय तक योग करना चाहिए। दरअसल, हर इंसान का शरीर अलग होता है। किसी व्यक्ति की शारीरिक क्षमता अच्छी हो सकती है, जबकि कोई किसी बीमारी या शारीरिक परेशानी से जूझ रहा हो सकता है। ऐसे में दोनों के लिए योग का समय और अभ्यास एक जैसा नहीं हो सकता। इसलिए अपनी क्षमता को समझते हुए ही योग करना चाहिए।

कई बार लोग दूसरों को देखकर योग करने लगते हैं। अगर कोई व्यक्ति एक घंटे तक योग कर रहा है, तो दूसरा भी उतनी ही देर अभ्यास करने की कोशिश करता है

कई बार लोग दूसरों को देखकर योग करने लगते हैं। अगर कोई व्यक्ति एक घंटे तक योग कर रहा है, तो दूसरा भी उतनी ही देर अभ्यास करने की कोशिश करता है। लेकिन ऐसा करना सही नहीं है। योग का फायदा तभी मिलता है, जब इसे अपनी जरूरत और शरीर की क्षमता के अनुसार किया जाए। अगर आप पहली बार योग शुरू कर रहे हैं, तो शुरुआत में कठिन आसन करने या लंबे समय तक अभ्यास करने से बचें। धीरे-धीरे अपनी क्षमता के अनुसार अभ्यास का समय और स्तर बढ़ाएं। इस दौरान शरीर के संकेतों को समझना भी जरूरी है। किसी तरह का दर्द, चक्कर या असहजता महसूस होने पर अभ्यास रोक दें।

आयुष मंत्रालय ने यह भी सलाह दी है कि योग का सही समय और अभ्यास तय करने के लिए योग शिक्षक या विशेषज्ञ की मदद ली जा सकती है

आयुष मंत्रालय ने यह भी सलाह दी है कि योग का सही समय और अभ्यास तय करने के लिए योग शिक्षक या विशेषज्ञ की मदद ली जा सकती है। खासकर अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं या पहले से कोई शारीरिक परेशानी है, तो बिना सलाह के कठिन योगासन न करें। विशेषज्ञ आपकी सेहत, उम्र और शारीरिक क्षमता को ध्यान में रखते हुए सही अभ्यास और उसकी अवधि बता सकते हैं। इससे योग का अभ्यास सुरक्षित और फायदेमंद बना रहता है।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

एस्ट्रोटॉक ऐप एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं, कंपनी रिस्टोर करने के लिए कर रही काम
एस्ट्रोटॉक ऐप एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं, कंपनी रिस्टोर करने के लिए कर रही काम
Nov 14, 2026, 8:30:00 PM
आयुष मंत्रालय से जानिए रोजाना कितनी देर करना चाहिए योग?
आयुष मंत्रालय से जानिए रोजाना कितनी देर करना चाहिए योग?
Nov 14, 2026, 8:00:00 PM
कियारा आडवाणी ने कहा- प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीने थे बहुत कठिन, महिलाओं का साथ जरूरी
कियारा आडवाणी ने कहा- प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीने थे बहुत कठिन, महिलाओं का साथ जरूरी
Nov 14, 2026, 7:30:00 PM
हरदीप पुरी ने कहा- भारत अपने नागरिकों को दुनिया में सबसे कम कीमतों पर उपलब्ध करा रहा है ईंधन
हरदीप पुरी ने कहा- भारत अपने नागरिकों को दुनिया में सबसे कम कीमतों पर उपलब्ध करा रहा है ईंधन
Nov 14, 2026, 7:15:00 PM
बिहारशरीफवासियों को छठ पर्व पर मिली बड़ी सौगात, विधायक ने 'इंद्रधनुषी पुल' का किया उद्घाटन
बिहारशरीफवासियों को छठ पर्व पर मिली बड़ी सौगात, विधायक ने 'इंद्रधनुषी पुल' का किया उद्घाटन
Nov 14, 2026, 7:00:00 PM
छठ घाटों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस बल तैनात रहेगा, लालाछपर पोखरा पर सबसे अधिक भीड़ की संभावना
छठ घाटों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस बल तैनात रहेगा, लालाछपर पोखरा पर सबसे अधिक भीड़ की संभावना
Nov 14, 2026, 6:45:00 PM
ट्रक में बना रखा था डीजल चोरी का गुप्त टैंक, 3 गिरफ्तार
ट्रक में बना रखा था डीजल चोरी का गुप्त टैंक, 3 गिरफ्तार
Nov 14, 2026, 6:30:00 PM
छठ घाटों पर विद्युत खंभों को प्लास्टिक से ढकने का काम शुरू, सुरक्षा को लेकर विभाग अलर्ट
छठ घाटों पर विद्युत खंभों को प्लास्टिक से ढकने का काम शुरू, सुरक्षा को लेकर विभाग अलर्ट
Nov 14, 2026, 6:15:00 PM
बाल दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु ने बच्चों से की मुलाकात, सपनों को पूरा करने के लिए किया प्रेरित
बाल दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु ने बच्चों से की मुलाकात, सपनों को पूरा करने के लिए किया प्रेरित
Nov 14, 2026, 6:00:00 PM
चिराग ने कहा- 'नीतीश सेतु' नीतीश कुमार को सम्मान देने का छोटा सा प्रयास, आने वाली पीढ़ियां उनके काम को रखेंगी याद
चिराग ने कहा- 'नीतीश सेतु' नीतीश कुमार को सम्मान देने का छोटा सा प्रयास, आने वाली पीढ़ियां उनके काम को रखेंगी याद
Nov 14, 2026, 5:45:00 PM