कियारा आडवाणी ने कहा- प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीने थे बहुत कठिन, महिलाओं का साथ जरूरी

अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने अपने गर्भावस्था के अनुभव के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि शुरुआती कुछ मुश्किल महीनों में उन्हें अपने जीवन की अन्य महिलाओं से किस तरह का सपोर्ट और समझ मिली। कियार एक बच्चे की मां हैं।

कियारा आडवाणी ने कहा- प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीने थे बहुत कठिन, महिलाओं का साथ जरूरी

मुंबई : अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने अपने गर्भावस्था के अनुभव के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि शुरुआती कुछ मुश्किल महीनों में उन्हें अपने जीवन की अन्य महिलाओं से किस तरह का सपोर्ट और समझ मिली। कियार एक बच्चे की मां हैं। उन्होंने फिल्म निर्माता करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में अपनी गर्भावस्था के सफर के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया कि शुरुआती महीने काफी चुनौतीपूर्ण थे, क्योंकि उन्हें जी मिचलाने और हार्मोनल बदलावों का सामना करना पड़ा था।

शो के दौरान कियारा ने कहा- शुरुआती 3 महीने बहुत कठिन थे

शो के दौरान कियारा आडवाणी ने कहा था कि शुरुआती तीन महीने बहुत कठिन थे। आपको जी मिचलाने की समस्या और कई तरह के हार्मोनल बदलावों से गुजरना पड़ता है। यह याद करते हुए कि कैसे उन्होंने और उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शुरुआत में किसी को भी गर्भावस्था के बारे में न बताने का फैसला किया था, कियारा ने बताया कि जल्द ही उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें अपने आस-पास की महिलाओं के सहारे की जरूरत है।

उस समय हमने सोचा था कि हम किसी को नहीं बताएंगे - कियारा

उन्होंने बताया कि उस समय हमने सोचा था कि हम किसी को नहीं बताएंगे। लेकिन फिर मैंने कहा कि नहीं सिड, मुझे अपनी मां से बात करनी है, मुझे अपनी सास की जरूरत है। मुझे महिलाओं की जरूरत है। मुझे अपने जीवन में ऐसी महिलाओं की जरूरत है जो मुझे समझ सकें। अभिनेत्री ने कहा कि महिलाओं के बीच साझा किए गए ऐसे अनुभवों ने उन्हें इस नाजुक दौर में काफी सुकून दिया।

मुझे याद है कि कभी-कभी मैं अपनी सहेलियों के साथ बैठकर रोती थी और वे बस मुझे वैसे ही रहने देती थीं - कियारा

उन्होंने कहा कि मुझे याद है कि कभी-कभी मैं अपनी सहेलियों के साथ बैठकर रोती थी और वे बस मुझे वैसे ही रहने देती थीं (बिना कुछ कहे मुझे सहारा देती थीं)। और फिर, जिंदगी खूबसूरत हो जाती है। कियारा सात अक्टूबर को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी दूसरी गर्भावस्था की घोषणा भी कर चुकी हैं। अपनी बेटी साराया के छोटे से हाथ की एक तस्वीर साझा करते हुए, जिसमें उसने बच्चों के मोजे पकड़े हुए हैं, उन्होंने लिखा कि हमें एक बार फिर सबसे बड़ा उपहार मिला है। हमारा दिल प्यार और कृतज्ञता से भरा हुआ है।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

एस्ट्रोटॉक ऐप एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं, कंपनी रिस्टोर करने के लिए कर रही काम
एस्ट्रोटॉक ऐप एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं, कंपनी रिस्टोर करने के लिए कर रही काम
Nov 14, 2026, 8:30:00 PM
आयुष मंत्रालय से जानिए रोजाना कितनी देर करना चाहिए योग?
आयुष मंत्रालय से जानिए रोजाना कितनी देर करना चाहिए योग?
Nov 14, 2026, 8:00:00 PM
कियारा आडवाणी ने कहा- प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीने थे बहुत कठिन, महिलाओं का साथ जरूरी
कियारा आडवाणी ने कहा- प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीने थे बहुत कठिन, महिलाओं का साथ जरूरी
Nov 14, 2026, 7:30:00 PM
हरदीप पुरी ने कहा- भारत अपने नागरिकों को दुनिया में सबसे कम कीमतों पर उपलब्ध करा रहा है ईंधन
हरदीप पुरी ने कहा- भारत अपने नागरिकों को दुनिया में सबसे कम कीमतों पर उपलब्ध करा रहा है ईंधन
Nov 14, 2026, 7:15:00 PM
बिहारशरीफवासियों को छठ पर्व पर मिली बड़ी सौगात, विधायक ने 'इंद्रधनुषी पुल' का किया उद्घाटन
बिहारशरीफवासियों को छठ पर्व पर मिली बड़ी सौगात, विधायक ने 'इंद्रधनुषी पुल' का किया उद्घाटन
Nov 14, 2026, 7:00:00 PM
छठ घाटों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस बल तैनात रहेगा, लालाछपर पोखरा पर सबसे अधिक भीड़ की संभावना
छठ घाटों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस बल तैनात रहेगा, लालाछपर पोखरा पर सबसे अधिक भीड़ की संभावना
Nov 14, 2026, 6:45:00 PM
ट्रक में बना रखा था डीजल चोरी का गुप्त टैंक, 3 गिरफ्तार
ट्रक में बना रखा था डीजल चोरी का गुप्त टैंक, 3 गिरफ्तार
Nov 14, 2026, 6:30:00 PM
छठ घाटों पर विद्युत खंभों को प्लास्टिक से ढकने का काम शुरू, सुरक्षा को लेकर विभाग अलर्ट
छठ घाटों पर विद्युत खंभों को प्लास्टिक से ढकने का काम शुरू, सुरक्षा को लेकर विभाग अलर्ट
Nov 14, 2026, 6:15:00 PM
बाल दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु ने बच्चों से की मुलाकात, सपनों को पूरा करने के लिए किया प्रेरित
बाल दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु ने बच्चों से की मुलाकात, सपनों को पूरा करने के लिए किया प्रेरित
Nov 14, 2026, 6:00:00 PM
चिराग ने कहा- 'नीतीश सेतु' नीतीश कुमार को सम्मान देने का छोटा सा प्रयास, आने वाली पीढ़ियां उनके काम को रखेंगी याद
चिराग ने कहा- 'नीतीश सेतु' नीतीश कुमार को सम्मान देने का छोटा सा प्रयास, आने वाली पीढ़ियां उनके काम को रखेंगी याद
Nov 14, 2026, 5:45:00 PM