CM योगी ने कहा- अवधपुरी का कण-कण आज है आह्लादित, सनातन सत्य के उद्घोष का मनाएं उत्सव

धर्म नगरी और सप्तपुरियों में से एक अयोध्या में शनिवार को 'दिव्य दीपोत्सव' का आयोजन है। राम नगरी दुल्हन सी सज गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है।

CM योगी ने कहा- अवधपुरी का कण-कण आज है आह्लादित, सनातन सत्य के उद्घोष का मनाएं उत्सव

लखनऊ : धर्म नगरी और सप्तपुरियों में से एक अयोध्या में शनिवार को 'दिव्य दीपोत्सव' का आयोजन है। राम नगरी दुल्हन सी सज गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है। सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे। सहस्रनाम तत्तुल्यं रामनाम वरानने। उन्होंने आगे लिखा कि आज पावन, पुण्यसलिला मां सरयू की गोद में बसी धर्मनगरी श्री अयोध्या धाम अलौकिक उल्लास, गौरव और भक्ति के महाकुंभ 'दिव्य दीपोत्सव' हेतु पूर्ण रूप से सज्जित है। वर्षों की प्रतीक्षा और करोड़ों सनातनी आस्थाओं का यह पावन प्रतिफल आज पुनः लाखों दीपों की स्वर्णिम आभा बनकर अंधकार पर प्रकाश, सत्य और धर्म की शाश्वत विजय का उद्घोष करने जा रहा है। अवधपुरी का कण-कण आज आह्लादित है, स्पंदित है।

इस दिव्य-भव्य आयोजन की गरिमा बढ़ाने पधार रहे उपराष्ट्रपति - CM योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे लिखा कि इस दिव्य-भव्य आयोजन की गरिमा बढ़ाने पधार रहे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, विभिन्न मित्र देशों के सम्मानित राजदूत, उच्चायुक्त, राजनयिक एवं देश-विदेश से पधारे समस्त विशिष्ट अतिथियों, पूज्य साधु-संतों व रामभक्तों का प्रभु श्री राम की पावन जन्मभूमि पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। समता, समरसता, सांस्कृतिक एकात्मता और 'वसुधैव कुटुम्बकम्' के इस पावन पर्व में आप सभी का सान्निध्य इस दीपोत्सव को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बनाएगा। आइए, धर्म, मर्यादा और आलोक के इस महापर्व के साक्षी बनें।

मुख्यमंत्री ने लिखा- दीपक केवल मिट्टी का एक पात्र नहीं, चेतना का जागरण है

मुख्यमंत्री ने एक और पोस्ट में लिखा कि दीपक केवल मिट्टी का एक पात्र नहीं, चेतना का जागरण है। वह युगों से हमें सीख दे रहा है कि अंधकार से लड़ना नहीं होता, केवल एक ज्योति जलानी होती है और अंधकार विदा हो जाता है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आगमन के हर्षोल्लास में सप्तपुरियों में श्रेष्ठ श्री अयोध्या धाम में आयोजित होने वाला पावन दीपोत्सव इसका साक्षात दर्शन कराता है।

आज हम सभी मां सरयू को साक्षी मानकर प्रभु श्री राम की प्राणों से प्रिय नगरी में 10वां दीपोत्सव मनाने जा रहे हैं - CM योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे लिखा कि आज हम सभी मां सरयू को साक्षी मानकर प्रभु श्री राम की प्राणों से प्रिय नगरी में 10वां दीपोत्सव मनाने जा रहे हैं। अयोध्या का दीपोत्सव हमारी आस्था, आत्मगौरव और सनातन चेतना के पुनर्जागरण का महापर्व है। जब श्री राम जन्मभूमि पर दीप जलें, तब आप अपने-अपने घर-आंगन में भी दीप जलाएं। आइए, सनातन सत्य के उद्घोष का उत्सव मनाएं।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

लूट और ठगी की बड़ी साजिश का खुलासा, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार
लूट और ठगी की बड़ी साजिश का खुलासा, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार
Nov 07, 2026, 7:48:00 PM
मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया गंगा तट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भव्य दीपोत्सव का किया शुभारंभ
मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया गंगा तट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भव्य दीपोत्सव का किया शुभारंभ
Nov 07, 2026, 7:21:00 PM
निशा भगत की मौत के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिम्मेदार, माफिया चला रहे सरकार: बाबूलाल मरांडी
निशा भगत की मौत के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिम्मेदार, माफिया चला रहे सरकार: बाबूलाल मरांडी
Nov 07, 2026, 7:06:00 PM
दिवाली और छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने शेखपुरा जंक्शन और बस स्टैंड का किया निरीक्षण
दिवाली और छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने शेखपुरा जंक्शन और बस स्टैंड का किया निरीक्षण
Nov 07, 2026, 6:46:00 PM
वीर जवानों के साथ PM मनाएंगे दीवाली, पीएम मोदी का वीडियो आया सामने
वीर जवानों के साथ PM मनाएंगे दीवाली, पीएम मोदी का वीडियो आया सामने
Nov 07, 2026, 6:31:00 PM
बंगाल से बिहार तक शराब तस्करी का खेल फेल, स्कॉर्पियो समेत 434 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त
बंगाल से बिहार तक शराब तस्करी का खेल फेल, स्कॉर्पियो समेत 434 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त
Nov 07, 2026, 6:12:00 PM
बिना लाइसेंस पटाखा बेचने पर दुकान होगी सील, सामान भी होगा जब्त
बिना लाइसेंस पटाखा बेचने पर दुकान होगी सील, सामान भी होगा जब्त
Nov 07, 2026, 5:44:00 PM
विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा, उपायुक्त बोले-लापरवाही-अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं
विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा, उपायुक्त बोले-लापरवाही-अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं
Nov 07, 2026, 5:31:00 PM
मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना : धनबाद के 1.98 लाख से अधिक लाभुकों को ₹41.66 करोड़ से अधिक का भुगतान
मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना : धनबाद के 1.98 लाख से अधिक लाभुकों को ₹41.66 करोड़ से अधिक का भुगतान
Nov 07, 2026, 5:12:00 PM
लापता टाइगर मोबाइल जवान का शव दरधा नदी से बरामद, हत्या की आशंका
लापता टाइगर मोबाइल जवान का शव दरधा नदी से बरामद, हत्या की आशंका
Nov 07, 2026, 4:30:00 PM