UP में 28 IPS अफसरों का तबादला, बदले नोएडा, वाराणसी, प्रयागराज व गाजियाबाद के कमिश्नर
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 28 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अफसरों का तबादला किया है। सरकार ने नोएडा, वाराणसी, प्रयागराज व गाजियाबाद के कमिश्नर बदल दिए हैं।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 28 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अफसरों का तबादला किया है। सरकार ने नोएडा, वाराणसी, प्रयागराज व गाजियाबाद के कमिश्नर बदल दिए हैं। आज यानी 27 नवंबर को 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की लिस्ट जारी हुई है। इस ट्रांसफर लिस्ट में एडीजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। मोहित अग्रवाल प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं। इससे पहले वे वाराणसी के पुलिस कमिश्नर थे। वहीं, पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज से एडीजी स्थापना, लखनऊ भेजा गया है। लक्ष्मी सिंह को गौतमबुद्धनगर से गाजियाबाद और जे रविंदर गौड़ को गाजियाबाद से गौतमबुद्धनगर का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।
रमित शर्मा को लखनऊ जोन का ADG, जबकि प्रवीण कुमार को बरेली जोन का एडीजी बनाया गया है
रमित शर्मा को लखनऊ जोन का एडीजी, जबकि प्रवीण कुमार को बरेली जोन का एडीजी बनाया गया है। प्रभाकर चौधरी को लखनऊ, अभिषेक सिंह को आगरा, शैलेश कुमार पांडेय को अलीगढ़ और आशीष तिवारी को सहारनपुर परिक्षेत्र का डीआईजी बनाया गया है। इसके अलावा अयोध्या के एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर को मुरादाबाद भेजा गया है, जबकि मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल को अयोध्या की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तबादला सूची में पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपायुक्त, पीएसी सेनानायक और अपर पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारियों की तैनाती में भी बदलाव किया गया है
तबादला सूची में पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपायुक्त, पीएसी सेनानायक और अपर पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारियों की तैनाती में भी बदलाव किया गया है। इसके साथ ही तीन आईपीएस अधिकारियों के पूर्व स्थानांतरण आदेश निरस्त करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बड़े फेरबदल के बाद उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख शहरों और पुलिस परिक्षेत्रों की कमान नए अधिकारियों के हाथों में होगी।
















